पीएम 13 साल बाद दिल्ली के श्री राम कॉलेज जाएंगे:शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे; 100 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया था
पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) जाएंगे। पीएम कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम इससे पहले 2013 में इस कॉलेज का दौरा कर चुके हैं। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके एक साल बाद, 2014 में वह पीएम बने। इस साल अप्रैल में पीएम मोदी ने संस्थान के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था। यह समारोह टीचर्स डे के मौके पर हो रहा है इस साल अप्रैल में पीएम मोदी ने संस्थान के 100 साल पूरे होने के मौके पर अपने आवास पर कॉलेज की गवर्निंग बॉडी और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उन्होंने SRCC की शताब्दी के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था। पीएम के अलावा, SRCC के प्रिंसिपल प्रो. सिमरित कौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह समारोह टीचर्स डे के मौके पर हो रहा है। पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात की पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया। पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए। इस पर टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखाना चाहिए। इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा। टीचर्स ने कहा कि इसकी प्रैक्टिस करनी होती है। पूरी खबर पढ़ें… पीएम की टीचर्स से मुलाकात, 2 तस्वीरें… पीएम चयनित टीचर्स से बातचीत करते हैं, पिछली 2 मुलाकातें साल 2024: मोदी तमिलनाडु की टीचर से बोले- सभी को भ्रम है, वहां सब इंग्लिश जानते हैं पीएम मोदी ने 2024 में नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विनर्स से मुलाकात की थी। तब 82 शिक्षकों को यह अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान तमिलनाडु से आई एक टीचर ने बताया कि, उनके इलाके में कई लोग लोकल लैंग्वेज में पढ़ना चाहते हैं। इस पर पीएम ने कहा- हमारे बीच तो यही भ्रम है कि तमिलनाडु में सब इंग्लिश जानते होंगे। इसीलिए नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा पर जोर दिया गया है। साल 2025: मोदी बोले- कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी पीएम मोदी ने पिछले साल टीचर्स डे से एक दिन पहले दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 45 शिक्षकों से मुलाकात की थी। मोदी ने करीब 35 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने जीएसटी में सुधार, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानून और आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… देश के 48 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड:महाराष्ट्र के वैभव ने वीडियो बनाकर मैथ्स आसान की; राजस्थान के दिव्येंदु ने पेड़ों पर QR कोड लगाकर पढ़ाया शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
5 सफेद चीजें जो ज्यादा खाने से सेहत को होता है नुकसान, इसमें नमक भी शामिल
खाना हमारे शरीर को पोषण देता है, लेकिन कुछ फूड्स ऐसे भी होते हैं जिनकी थोड़ा ज्यादा मात्रा भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है. जान लेते हैं ऐसे ही 5 सफेद फूड्स के बारे में जो हमेशा कम ही खाने चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





