भदोही का नाम फिर ‘संत रविदास नगर’ करने पर मायावती ने प्रदेश सरकार का जताया आभार
भदोही का नाम फिर ‘संत रविदास नगर’ करने पर मायावती ने प्रदेश सरकार का जताया आभारRagini MMS 3 Cast: चहल से दूरी, अब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी RJ महवश! 'रागिनी MMS 3' ने खोली किस्मत
Ragini MMS 3 Cast: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ आरजे महवश का नाम सुर्खियों में रहा था। हालांकि दोनों के बीच अब दोस्ती खत्म हो गई है। इसके बाद आरजे महवश को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिलने जा रहा है। लंबे समय से चर्चा में बनी 'रागिनी MMS 3' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि फिल्म की स्टारकास्ट में आरजे और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी महवश की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाली हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।
दमदार स्टारकास्ट के साथ नजर आएंगी महवश
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं, जो इससे पहले 'खूबसूरत' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में आयुष शर्मा, जुनैद खान, तमन्ना भाटिया और नरगिस फाखरी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब आरजे महवश के जुड़ने के बाद फिल्म की स्टारकास्ट और भी मजबूत हो गई है।
हॉरर के साथ सस्पेंस थ्रिलर का तड़का
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को एक 'डेट नाइट थ्रिलर' के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें रोमांच, रहस्य और डर का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।
खबरों की मानें तो फिल्म में नरगिस फाखरी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। कहानी में सुपरनैचुरल घटनाओं के साथ सस्पेंस और हल्के-फुल्के हास्य का भी तड़का लगाया गया है।
इस बार बदलेगा 'रागिनी MMS' का अंदाज
'रागिनी MMS' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में हॉरर के साथ बोल्ड कंटेंट भी देखने को मिला था। लेकिन इस बार निर्माता फिल्म को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 'रागिनी MMS 3' का फोकस पूरी तरह सुपरनैचुरल हॉरर पर रहेगा। फिल्म में डरावना माहौल, रहस्यमयी घटनाएं और सस्पेंस से भरपूर कहानी को प्रायोरिटी दी जाएगी, जबकि बोल्ड कंटेंट को काफी हद तक कम रखा जाएगा।
मेकर्स फिल्म को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Aryan Khan dating: शाहरुख खान के बेटे आर्यन का लेट नाइट Video viral, लंदन में मिस्ट्री गर्ल को कर रहे डेट?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi













.jpg)





