'मुझे फोन कर बोले... आ जाओ', राखी सावंत ने करण जौहर और भंसाली को लेकर जताई ये इच्छा
Rakhi Sawant: मनोरंजन जगत की 'ड्रामा क्वीन' यानि राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने बयान, कभी ड्रसिंग सेंस, तो कभी बोल्ड कमेंट के लिए राखी का नाम सोशल मीडिया पर छाया रहता है. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने करण जौहर (Karan JohaR) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) जैसे डायरेक्टर्स से अपने दिल की ख्वाहिश जारी की है. चलिए जानते हैं, राखी ने क्या कुछ कहा है.
राखी ने खुद को बताया बॉलीवुड की फेवरेट
हाल ही में राखी सावंत ने बीबीसी हिंदी को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ पर बात की. राखी ने कहा- 'मैं दुनिया की पहली कंटेंट क्रिएटर हूं, लेकिन तब लोग मुझे जोकर बोलते थे. मेरा मजाक उड़ाते थे और आज ये सब मुझे ही फॉलो कर रहे हैं.' वहीं, अपनी तारीफों के पुल बांधते हुए राखी बोलीं- 'सलमान, आमिर, शाहरुख और दिलजती की मैं फेवरेट हूं, पूरे बॉलीवुड की फेवरेट हूं.'
करण और भंसाली से की ये डिमांड
इस दौरान एक्ट्रेस राखी ने अपने एक वायरल वीडियो का जिक्र किया, जिसमें एक्ट्रेस कहीं पर शॉपिंग करते हुए बेहद सिंपल लुक में नजर आई थीं. इसपर राखी ने कहा, 'मैं एक आर्टिस्ट हूं, हेयर, मेकअप, गेटअप तो चाहिए ना. क्या पता संजय लीला भंसाली, करण जौहर ये बड़े-बड़े जो डायरेक्टर हैं क्या पता उनको मेरा कोई तो लुक पसंद आ जाए और मुझे सीधा फोन करके बोले- आ जाओ, तुम्हारे लिए ये रोल है. हम तो आर्टिस्ट है ना. हमको तो हर वक्त तैयार रहना पडता है.'
ये भी पढ़ें- King में यंग शाहरुख खान बनेंगे राघव जुयाल? एक्टर ने अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
मैं खूबसूरत लगती हूं- राखी
राखी सावंत ने आगे कहा- 'मैं हिंदुस्तान की पहली लड़की हूं, पहली आर्टिस्ट हूं जो मीडिया के सामने बिना मेकअप के भी जाती हूं. मेकअप के साथ तो आप बहुत खूबसूरत लगते हैं, वो सोने पर सुहागा होता है, लेकिन बिना मेकअप के भी मैं खूबसूरत लगती हूं. मेरे सारे दोस्त मुझे खूबसूरत कहते हैं, न कि सूरत से सीरत से भी.'
शादी को लेकर कही ये बात
बातचीत में जब राखी से सवाल किया गया कि क्या वो शादीशुदा है. तो इस पर राखी ने साफ कहा- 'नहीं, मैं शादीशुदा नहीं हूं’. फिर होस्ट उनसे पूछती है कि क्या आपने पहले शादी की है? तब राखी कहती हैं, ‘उसके बारे में बात नहीं करते. शादी की भी तलाक भी हुआ बर्बाद भी हो गए. जानकर क्या करोगे. मेरे जख्मों पर नमक डालकर क्या करोगे. हम तो जिंदा लाश हैं’. वहीं, रितेश से शादी को लेकर सवाल पूछने पर राखी ने कहा- 'आप घिसे-पीटे सवाल क्यों कर रही हैं, वो मेरे भाड़े के पति थे. उन्होंने मेरी बिमार मां के इलाज और मेरी फाइनेशियल काफी मदद की थी.'
राखी सावंत का वर्कफ्रंट
राखी सावंत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय से टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का फेमस चेहरा रही हैं. उन्होंने कई फिल्मों में डांस नंबर और छोटे लेकिन यादगार रोल प्ले किए हैं. इसके अलावा वो 'बिग बॉस', 'नच बलिए' और 'राखी का स्वयंवर' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं. पिछले कुछ समय से राखी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स से ज्यादा अपने सोशल मीडिया वीडियोज, पब्लिक अपीयरेंस और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, वो समय-समय पर नए प्रोजेक्ट्स और रियलिटी शोज में वापसी भी करती हैं.
ये भी पढ़ें- 'औरतों को अनसेफ फील नहीं करा सकते...', राम कपूर ने पार की हदें, बुरी तरह भड़कीं आकांक्षा चमोला
काला चश्मा पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर:सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंची; गॉगल्स ना उतारने पर नाराज हुए लोग
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने एक मंदिर दौरे के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सावन महीने की शुरुआत पर भूमि एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंची थीं। इस दौरान उनके काले चश्मे (सनग्लासेज) पहनने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थीं, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने पूजा में सनग्लासेज पहनने को गलत बताया। टॉप और जींस में मंदिर पहुंची थीं भूमि पेडनेकर भूमि पेडनेकर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर यात्रा का वीडियो और फोटो शेयर किए थे। इसमें वे ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है और शिवलिंग पर जल अर्पित कर रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में भूमि ने लिखा, "सावन की शुरुआत के साथ, मैं आसान जीवन की नहीं, बल्कि इसे सम्मान के साथ जीने की ताकत मांगती हूं। हर हर महादेव।" 'कम से कम पूजा करते वक्त चश्मा तो उतार लेतीं' भूमि के इस वीडियो पर कई लोगों ने उनकी भक्ति की तारीफ की, तो वहीं ज्यादातर यूजर्स ने चश्मा पहनकर जलाभिषेक करने पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, "सनग्लासेज उतारकर पूजा कर सकती थीं??" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "कम से कम चश्मा तो उतार लेतीं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "कभी किसी को चश्मा पहनकर पूजा करते नहीं देखा।" एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, “कम से कम भगवान को चश्मे से मत देखो, थोड़ा सम्मान दिखाओ।” ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत' में आएंगी नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित दो भागों की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे बेलावाड़ी की वीरांगना रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इससे पहले भूमि वेब सीरीज 'दलदल' को लेकर चर्चा में रही थीं। ये खबर भी पढ़ें शॉर्ट्स और बनियान में मंदिर पहुंचे वरुण धवन:पहनावे पर उठे सवाल; फैंस बोले- भगवान के घर तो ढंग के कपड़े पहनते बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में शॉर्ट्स और सैंडो बनियान पहने नजर आए। वरुण अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। लेकिन अब वे अपने इस पहनावे की वजह से शल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















