काला चश्मा पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर:सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंची; गॉगल्स ना उतारने पर नाराज हुए लोग
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने एक मंदिर दौरे के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सावन महीने की शुरुआत पर भूमि एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंची थीं। इस दौरान उनके काले चश्मे (सनग्लासेज) पहनने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थीं, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने पूजा में सनग्लासेज पहनने को गलत बताया। टॉप और जींस में मंदिर पहुंची थीं भूमि पेडनेकर भूमि पेडनेकर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर यात्रा का वीडियो और फोटो शेयर किए थे। इसमें वे ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है और शिवलिंग पर जल अर्पित कर रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में भूमि ने लिखा, "सावन की शुरुआत के साथ, मैं आसान जीवन की नहीं, बल्कि इसे सम्मान के साथ जीने की ताकत मांगती हूं। हर हर महादेव।" 'कम से कम पूजा करते वक्त चश्मा तो उतार लेतीं' भूमि के इस वीडियो पर कई लोगों ने उनकी भक्ति की तारीफ की, तो वहीं ज्यादातर यूजर्स ने चश्मा पहनकर जलाभिषेक करने पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, "सनग्लासेज उतारकर पूजा कर सकती थीं??" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "कम से कम चश्मा तो उतार लेतीं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "कभी किसी को चश्मा पहनकर पूजा करते नहीं देखा।" एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, “कम से कम भगवान को चश्मे से मत देखो, थोड़ा सम्मान दिखाओ।” ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत' में आएंगी नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित दो भागों की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे बेलावाड़ी की वीरांगना रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इससे पहले भूमि वेब सीरीज 'दलदल' को लेकर चर्चा में रही थीं। ये खबर भी पढ़ें शॉर्ट्स और बनियान में मंदिर पहुंचे वरुण धवन:पहनावे पर उठे सवाल; फैंस बोले- भगवान के घर तो ढंग के कपड़े पहनते बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में शॉर्ट्स और सैंडो बनियान पहने नजर आए। वरुण अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। लेकिन अब वे अपने इस पहनावे की वजह से शल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 जारी: rrb.indianrailways.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड; जानें परीक्षा की डेट
RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 09/2025 के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपने ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर (यूजर आईडी) और पासवर्ड या जन्मतिथि (Date of Birth) की जरूरत होगी।
इस तारीख तक होगी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT)
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन आगामी 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "RRB Group D (CEN 09/2025) E-Call Letter" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर जाने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है:
- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी।
- कोई भी एक वैध फोटो पहचान पत्र (मूल रूप में यानी ओरिजिनल)।
अगर कोई उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज साथ नहीं ले जाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स जरूर जांच लें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें छपी निम्नलिखित जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक कर लेना चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- अन्य व्यक्तिगत जानकारियां
अगर एडमिट कार्ड में छपी जानकारी में कोई भी गलती या गड़बड़ी पाई जाती है, तो उम्मीदवार को परीक्षा से पहले सुधार के लिए तुरंत संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) से संपर्क करना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi





















