Responsive Scrollable Menu

किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी

Vinod Khanna Madhuri Dixit Intimate Scene: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किसिंग और इंटीमेट सीन रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरीं. 80 और 90 के दशक में जब फिल्मों में रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स आज के मुकाबले काफी कम दिखाए जाते थे, उस दौर में पर्दे पर फिल्माया गया कोई भी बोल्ड सीन लंबे समय तक चर्चा का विषय बन जाता था. ऐसा ही एक मामला फिल्म 'दयावान' से जुड़ा है, जिसमें विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और विवादित किसिंग सीन्स में गिना जाता है.

फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच एक लंबा किसिंग सीन फिल्माया गया था. बाद में इस सीन को लेकर ऐसी चर्चाएं सामने आईं कि शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना कथित तौर पर इंटीमेट सीन में अपना कंट्रोल खो बैठे थे और उन्होंने माधुरी दीक्षित को कथित तौर पर जबरदस्ती किस किया. यहां तक कहा गया कि इस दौरान माधुरी के होंठ पर चोट भी लगी थी. 

किसिंग सीन पर हुई चर्चा 

इसी बीच अब इस पुराने विवाद पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. इसकी वजह हैं सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट और विनोद खन्ना के करीबी रहे ज्योति वेंकटेश. उन्होंने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में इस विवादित किसिंग सीन को लेकर अपना नजरिया साझा किया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विनोद खन्ना जानबूझकर माधुरी दीक्षित के साथ ऐसा कर सकते थे.

विनोद खन्ना को लेकर क्या बोले ज्योति वेंकटेश?

ज्योति वेंकटेश ने बातचीत के दौरान विनोद खन्ना के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि वो उनके काफी करीब थे और उनके साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित को किस करते समय हद पार की होगी, तो उन्होंने इस बात पर डाउट जताया. उनका कहना था कि वो विनोद खन्ना को जितना जानते थे, उसके आधार पर उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वो जानबूझकर किसी एक्ट्रेस के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे.

ज्योति वेंकटेश ने यह भी कहा कि उस वक्त माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री में नई थीं. अगर उनके साथ सेट पर वाकई कुछ गलत हुआ होता, तो उनके मुताबिक संभव है कि माधुरी बाद में सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात करतीं. हालांकि, यह ज्योति वेंकटेश का व्यक्तिगत आकलन है और इससे उस समय सेट पर वास्तव में क्या हुआ था, यह निश्चित तौर पर साबित नहीं होता.

'दयावान' के डायरेक्टर पर जताया शक

जब ज्योति वेंकटेश से पूछा गया कि अगर विनोद खन्ना की गलती नहीं थी, तो फिर उस सीन में आखिर गलती किसकी हो सकती है तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर फिरोज खान की तरफ इशारा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि हो सकता है डायरेक्टर ने ही विनोद खन्ना को किसिंग सीन जारी रखने के लिए कहा हो. उनके मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर जिस तरह से सीन को शूट करवाना चाहते हैं, कलाकार अक्सर उसी हिसाब से परफॉर्म करते हैं. ज्योति वेंकटेश ने संभावना जताई कि शायद फिरोज खान ने ही विनोद खन्ना को किसिंग सीन को आगे बढ़ाने के लिए कहा होगा. 

'सेट पर क्या हुआ', बाहर कैसे पता चलेगा?

इस बातचीत में ज्योति वेंकटेश ने फिल्म सेट की एक अहम बात भी बताई. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर क्या होता है, इसकी जानकारी आमतौर पर बाहर तभी आती है, जब वहां मौजूद कोई व्यक्ति उसके बारे में बताए. उन्होंने बताया कि उस समय मीडिया में ये कहानी चल रही थी कि विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित को फोर्सफुली किस किया था. लेकिन उनके पास इस दावे की पुष्टि करने के लिए कोई डायरेक्ट जानकारी नहीं थी.

ज्योति वेंकटेश ने ये भी कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी विनोद खन्ना को फोन करके सवाल नहीं किया. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वो किसी एक्टर से ऐसा सवाल नहीं पूछते थे, जिससे वो असहज या शर्मिंदा महसूस करे. उनके मुताबिक, अगर कोई एक्टर खुद उनके साथ किसी मामले को लेकर बात करता था तभी वो उस टॉपिक पर आगे सवाल करते थे. 

ये भी पढ़ें: गंजेपन से परेशान थे सलमान खान, बिरयानी खाते हुए सिर में लगवा रहे थे इंजेक्शन! प्रोड्यूसर ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

Continue reading on the app

ट्रेलर से पहले ही 2026 की पहचान बन गए ये फ़र्स्ट लुक्स, फैंस के बीच पैदा हुई एक्साइटमेंट

2026 में रामायण, किंग और कई बड़ी फिल्मों की रिलीज़ तय है, ऐसे में सिनेमाघरों का रोमांच अभी से सातवें आसमान पर है. हर फिल्म ने अपने अंदाज़ में माहौल बनाया, लेकिन कुछ फ़र्स्ट लुक पोस्टर्स ऐसे रहे जिन्होंने सिर्फ़ एक तस्वीर में पूरी कहानी का एहसास करा दिया. आइए नज़र डालते हैं उन पाँच फ़र्स्ट लुक्स पर, जिन्होंने ट्रेलर आने से पहले ही दिल जीत लिया.

दायरा

मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी दायरा के फ़र्स्ट लुक में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने सामने नज़र आए. दोनों के बीच की ख़ामोश टक्कर ही फिल्म के बड़े टकराव का इशारा देती है. बेहद सादगी से तैयार किया गया यह पोस्टर इंसाफ़, नैतिकता और सच जैसे गहरे सवालों की झलक देता है. भव्य विज़ुअल्स के दौर में दायरा ने साबित किया कि दमदार किरदारों वाला फ़र्स्ट लुक भी लंबे समय तक याद रह सकता है.

ईथा

लक्ष्मण उतेकर की ईथा के फ़र्स्ट लुक ने श्रद्धा कपूर को उनके अब तक के सबसे ख़ूबसूरत और अलग अंदाज़ में पेश किया. संस्कृति की खुशबू और भावनाओं से भरपूर इस पोस्टर ने परंपरा और रहस्य का अनोखा मेल दिखाया. ज़्यादा खुलासा किए बिना श्रद्धा कपूर की असरदार मौजूदगी ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया में खींच लिया और ईथा साल के सबसे यादगार फ़र्स्ट लुक्स में शामिल हो गई.

हैवान

प्रियदर्शन की हैवान ने आते ही हलचल मचा दी. अक्षय कुमार और सैफ़ अली ख़ान के बिल्कुल अलग अंदाज़ वाले किरदारों ने फिल्म की रहस्यमयी और ख़तरनाक दुनिया की झलक दिखाई. बिना ज़्यादा राज़ खोले, सिर्फ़ सस्पेंस, तनाव और दोनों सितारों की दमदार मौजूदगी के दम पर यह फ़र्स्ट लुक लोगों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा गया.

बंटवारा 1947

बंटवारा 1947 के फ़र्स्ट लुक में सनी देओल, शबाना आज़मी और प्रीति ज़िंटा एक साथ नज़र आए. पोस्टर ने भारत के बंटवारे के दर्द और उसके भावनात्मक असर को बेहद संजीदगी से पेश किया. बिना किसी दिखावे के यह पोस्टर किसी ऐतिहासिक तस्वीर जैसा असर छोड़ता है और लंबे समय तक याद रह जाता है.

टॉक्सिक

टॉक्सिक के साथ यश ने वही किया जिसकी उनके चाहने वालों को उम्मीद थी. दमदार, रफ़ एंड टफ़ और देखते ही नज़रें थाम लेने वाला फ़र्स्ट लुक. यश का रौबदार अंदाज़, ख़तरनाक तेवर और बड़े पर्दे वाला करिश्मा इस पोस्टर में साफ़ झलकता है. इसने एक बार फिर साबित किया कि कभी कभी सिर्फ़ एक ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस ही फ़र्स्ट लुक को आइकॉनिक बनाने के लिए काफ़ी होती है.

Continue reading on the app

  Sports

सचिन नहीं...कोहली बने नंबर वन, रोहित टॉप 3 से बाहर, दिग्गज ने चुनी ऑल-टाइम वनडे के टॉप 8 बल्लेबाज

Aaron Finch picks odi top 8 batsman: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने अपने ऑल-टाइम टॉप-8 वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे कर विराट कोहली को पहले नंबर पर रखा है. वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टॉप-3 में भी जगह नहीं मिली और वे 5वें स्थान पर हैं. फिंच के मुताबिक, मॉडर्न क्रिकेट में विराट कोहली की जबरदस्त निरंतरता और मैच जिताने की अद्भुत क्षमता उन्हें वनडे इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज बनाती है. Fri, 31 Jul 2026 23:49:21 +0530

  Videos
See all

Viral Video | घोड़े पर सवार होकर पढ़ने निकले बच्चे #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:27+00:00

PM Modi को गाली देने के मामले में FIR | #anjanaomkashyap #cjpprotest #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:16+00:00

Pappu Yadav Statement Controversy: पप्पू यादव ने किया भगवान राम का अपमान!Ram Remark Sparks Political #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:11+00:00

Pappu Yadav Parliament News : पप्पू और राहुल ने दानचोरी का मजाक उड़ाया या रामलला का? | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers