Responsive Scrollable Menu

इमेशा दुलानी की शतकीय पारी, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

इमेशा दुलानी की शतकीय पारी, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

Continue reading on the app

Parliament में हंगामा जारी, सरकार का आरोप- विपक्ष काम में बाधा डाल रहा है

लोकसभा ने शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चर्चा में हिस्सा न लेने के लिए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से आग्रह किया कि वे कार्यवाही में बाधा डालने के बजाय बहस में भाग लें। सदन में लगातार नारेबाजी के बीच दिन भर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा में बार-बार कामकाज में रुकावटें आईं। चेयरमैन सी.पी. राधाकृष्णन ने कार्यवाही में बाधा डालने के लिए TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन को फटकार लगाई और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पेश किए गए नियम 267 के तहत नोटिस को खारिज कर दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Vande Mataram को कानूनी संरक्षण मिलने पर बंकिम चंद्र की वंशज सुमित्रा चटर्जी ने जताई खुशी


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर सदन के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया। विरोध-प्रदर्शन जारी रहने के कारण कार्यवाही समय से पहले समाप्त कर दी गई और सदन को 3 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को भेष बदलकर संसद में आने वाले कुछ सांसदों को चेतावनी दी और कहा कि वे संसद की पवित्रता और मर्यादा को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने यह चेतावनी उस वक्त दी जब निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध जताते हुए ‘पुजारी’ की वेशभूषा में पहुंचे थे। 

सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर आसन के निकट पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और आरोप लगाया कि मंत्री ने अपने बयान से सदन को गुमराह किया, जो विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का मामला बनता है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि वह केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करें। 
 

इसे भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा? X बायो से हटाया पार्टी का नाम, सोशल मीडिया पर मची हलचल


संसद की एक स्थायी समिति ने केंद्र सरकार से ‘ध्रुवीय राजदूत’ नियुक्त करने पर विचार करने की सिफारिश करते हुए कहा है कि इस तरह का पद सृजित करने से भारत अपनी विदेश नीति में आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों के महत्व को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकेगा तथा ‘ध्रुवीय राजनय’ को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति ने संसद में बृहस्पतिवार को पेश अपनी रिपोर्ट ‘आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में भारत की भूमिका और उपस्थिति’ में यह सिफारिश की है। 
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

जापान में फिर डोली धरती, तबाही के 5 दिन बाद ही आया भूकंप, जलजला से कांप उठे लोग

Japan Earthquake News: जापान के उत्तरी होक्काइडो इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 थी. इस भूकंप ने लोगों को डरा दिया. खौफ के मारे लोग घरों से बाहर की ओर भागे. बता दें कि पांच दिन पहले ही जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 7.1 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया था. उस भूकंप में 35 लोगों की मौत हुई थी.  Sat, 1 Aug 2026 10:41:16 +0530

  Videos
See all

PM Modi को गाली देने वाली लड़की को बचाने के लिए Cockroach Janta Party ने क्या गजब कर दिया! News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:11:01+00:00

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 44 | PM Modi | Rahul Gandhi |CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:16:33+00:00

नेपाली प्रधानमंत्री से धर्म योद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके जी की अपील | #balenshah #nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:13:33+00:00

Dehradun के Srishti Kandari Case में CM Dhami ने दिए CB-CID जाँच के आदेश | Uttarakhand News | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:16:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers