Donald Trump ईरान पर नए सैन्य हमलों पर कर रहे विचार, White House ने दिए संकेत
काहिरा, एक अगस्त (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर नए सैन्य हमले करने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका, ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों का पालन करने का दबाव बना रहा है। रातभर अमेरिका की ओर से ईरान पर कोई हमला नहीं किया गया।
वहीं, ईरान के अर्धसैनिक बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (रिवोल्यूशनरी गार्ड) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। दूसरी ओर, कुवैत ने कहा कि उसने अपने क्षेत्र में आए ड्रोन को मार गिराया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान पर अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि तेहरान ने पिछले महीने अमेरिका के साथ युद्धविराम संबंधी एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके तुरंत बाद उसने उसे तोड़ दिया, वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया और अमेरिकी सैनिकों की हत्या की। लेविट ने शुक्रवार शाम एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप इस तरह की आतंकवादी हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक ईरान राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार सार्थक तरीके से बातचीत की मेज पर नहीं आता, तब तक उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’ इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान में ‘जीत हासिल करना’ है और उन्होंने संकेत दिया था कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई कुछ समय तक जारी रह सकती है।
मैरीलैंड स्थित कैम्प डेविड में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम उन पर बहुत कड़ा प्रहार करेंगे। एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब हम और नहीं झेल सकते।’’ उधर, हमास ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह हथियार छोड़ने के लिए तैयार है। इसे गाजा युद्ध समाप्त करने की दिशा में एक संभावित बड़ी प्रगति माना जा रहा है, हालांकि युद्ध खत्म होने की राह में अब भी कई बड़ी बाधाएं बनी हुई हैं।
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी का आंध्र और कर्नाटक दौरा आज, 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
Breaking News Today Live Updates: आज 1 अगस्त 2026 है. 1 अगस्त यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान, पीएम मोदी ₹17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
दिल्ली सरकार आज दिल्ली लक्ष्मी योजना का आज शुभारंभ करेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह 11 बजे दिल्ली लक्ष्मी पोर्टल का शुभारंभ करेंगी. योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया भी इसके साथ ही शुरू हो जाएगी. इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1 हजार तो वहीं एससी महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे.
मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात शामिल है.
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले आज मुंबई की यात्रा पर रहेंगे. वे शिक्षा विभाग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद मीडिया से बात करेंगे.
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष अब और अधिक आत्मविश्वासी हो गया है. अब विपक्ष E20 पर आंदोलन करना चाह रहा है. दिल्ली की पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी शनल टाउनहॉल से इस कैंपेन की शुरुआत करेगी. वहीं तहसीन पूनावाला आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बाहरी लोगों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने नया सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने उस जगह की घेराबंदी कर ली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















