Responsive Scrollable Menu

Pakistan के Balochistan में कोयला खदान विस्फोट, 34 खनिकों की मौत और बचाव अभियान जारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला क्षेत्र में मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 34 खनिकों की मौत हो गई जबकि 12 अधिक खनिक अब भी फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार को क्वेटा के पास सोरेंज कोयला क्षेत्र में उस समय हुई, जब पारी बदलने के दौरान एक खदान में मीथेन गैस के कारण विस्फोट हो गया और इस विस्फोट से पास की एक अन्य खदान भी क्षतिग्रस्त हो गई और 50 से अधिक श्रमिक फंस गए।

करीब 4,000 फुट की गहराई में काम कर रहे खनिक विस्फोट और उसके बाद लगी आग की चपेट में आ गए। विस्फोट के कारण खदान के कई हिस्से ढह गए जिससे कई श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य जलते मलबे के नीचे फंस गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बचाव दलों ने शुक्रवार सुबह तक 34 शव बरामद किए और फंसे हुए 22 श्रमिकों को बचा लिया।

मुख्य खान निरीक्षक मोहम्मद आतिफ के अनुसार, जिस खदान में शुरुआत में विस्फोट हुआ, उसमें 22 श्रमिक फंसे थे जबकि बाकी श्रमिक पास की अन्य खदान में फंस गए थे। ‘ऑल पाकिस्तान कोल माइनर्स एसोसिएशन’ के पीर मोहम्मद काकर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को पारी बदलने के दौरान मीथेन गैस अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाने से भूमिगत विस्फोट हुआ। काकर ने कहा, ‘‘जब जमीन के इतने नीचे इस तरह के विस्फोट होते हैं तो किसी के जीवित बचने की संभावना कम हो जाती है क्योंकि खदान के प्रवेश और निकास मार्ग आम तौर पर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।’’ बलूचिस्तान के खदान एवं खनिज मंत्री शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार जारी बचाव अभियान के लिए हरसंभव मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार घटना में मारे गए प्रत्येक खनिक के परिवार को पांच-पांच लाख पाकिस्तानी रुपये और प्रत्येक घायल श्रमिक को तीन-तीन लाख पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा देगी। नोशेरवानी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि प्राधिकारी विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच करेंगे और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खदानों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की जाएगी।

पाकिस्तान केंद्रीय खान श्रमिक महासंघ ने एक बयान जारी कर सरकार से सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और खदान सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Continue reading on the app

24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने 24 साल बाद ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की अफ्रीका में वापसी को खेल के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल होने वाले इस शानदार टूर्नामेंट में मेजबान देशों का जबरदस्त जोश, विविधता और अपनापन देखने को मिलेगा। गुरुवार को जोहान्सबर्ग में टूर्नामेंट के लोगो/ब्रांड पहचान और मेजबान वेन्यू (स्थानों) के अनावरण के साथ ही 2027 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ने Ajinkya Rahane के संन्यास पर कहा- प्रतिबद्धता ने बनाया खास


उनके ऑफ़िस से जारी एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, शाह ने कहा कि यह ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की राह में एक रोमांचक पड़ाव है। मेज़बान शहरों और टूर्नामेंट के ब्रांड का अनावरण एक ऐसे सफ़र की शुरुआत का संकेत है जो दुनिया भर के फ़ैंस को एकजुट करेगा और हमारे खेल के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट्स में से एक के लिए उत्साह बढ़ाएगा।  उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि 4 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का अफ्रीका में लौटना क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है। हमें भरोसा है कि दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया एक यादगार इवेंट आयोजित करेंगे, जिसमें यहाँ के लोगों का अपनापन, जोश और भरपूर विविधता देखने को मिलेगी, जो इस क्षेत्र को सच में खास बनाती है।

पिछली बार यह टूर्नामेंट 2003 में अफ्रीका में हुआ था, जिसकी मेज़बानी दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और केन्या ने मिलकर की थी। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोहान्सबर्ग में भारत को 125 रनों से हराया और अपना तीसरा खिताब जीता। पिछला टूर्नामेंट 2023 में भारत में हुआ था, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एकतरफ़ा फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मज़बूत स्थिति में दिख रही भारतीय टीम को हराकर एक बार फिर करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan को बड़ा झटका! Shan Masood चोटिल, West Indies Test में बराबरी की उम्मीदें धूमिल


जोहान्सबर्ग में एक शानदार समारोह में उन 12 वेन्यू का ऐलान किया गया जहाँ अगले साल ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका के आठ शहर, ज़िम्बाब्वे के तीन शहर और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को चुना गया है। 50 ओवर का यह बड़ा टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका में वापसी करेगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया 2027 ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेज़बानी करेंगे। इस महाद्वीप ने पहले 2003 में टूर्नामेंट के आठवें संस्करण की मेज़बानी की थी, जब दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और केन्या सह-मेज़बान थे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

  Sports

बाप-भाई इंटरनेशनल क्रिकेटर, खुद भी स्टार प्लेयर फिर भी अंपायर से सरेआम बदतमीजी, भूल बैठा शर्म-लिहाज

tom curran umpire clash video: टॉम करन को बिग बैश लीग में अंपायर के साथ विवाद के कारण चार मैचों के लिए बैन कर दिया गया था. अंपायर से उनका विवाद 2023 में सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच हुए एक मैच से पहले हुआ था. इस घटना के बाद उनके काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. अंपायर के साथ हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल है. Fri, 31 Jul 2026 15:02:09 +0530

  Videos
See all

Giriraj Singh On Opposition: सनातन को बदनाम करने का बदला लेंगे!' गिरिराज सिंह का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:40:32+00:00

Parliament News: 'विपक्ष ने संतों का अपमान किया' - गिरिराज सिंह का तीखा हमला | Giriraj Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:37:11+00:00

Parliament Monsoon Session 2026 Live | Amit Shah On Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:44:50+00:00

Israel News : Benjamin Netanyahu ने ऐसा क्या कहा जिसकी दुनियाभर में हो रही चर्चा? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers