Responsive Scrollable Menu

जबलपुर के ग्वारीघाट में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी:इंजन खराब होने से भरा पानी; 4 की क्षमता, सवार थे 8 जवान, नाविकों ने बचाया

जबलपुर के ग्वारीघाट में शुक्रवार को नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान होमगार्ड जवानों से भरी मोटरबोट अचानक डूब गई। बरगी बांध के गेट खुलने के बाद नर्मदा के घाटों पर जारी अलर्ट के तहत होमगार्ड की टीम नदी में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरबोट का इंजन अचानक खराब हो गया, जिससे उसमें पानी भरने लगा और देखते ही देखते बोट बीच नदी में डूबने लगी। सवार सभी जवान सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। बरगी बांध के गेट खुलने के बाद पेट्रोलिंग कर रही थी टीम बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा के घाटों पर अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनजर होमगार्ड की टीम ग्वारीघाट पर मोटरबोट से पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में मोटरबोट का इंजन खराब हो गया। इंजन में खराबी आने के बाद बोट में पानी भरने लगा और कुछ ही देर में वह नर्मदा नदी के बीच डूबने लगी। कुछ जवान तैरकर निकले, नाविकों ने भी बचाया मोटरबोट के डूबने के दौरान सवार जवानों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कुछ को मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस तरह सभी जवानों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी जवान की मौत या घायल होने की जानकारी नहीं है। बोट की क्षमता 4, सवार थे करीब 8 जवान ग्वारीघाट थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय मोटरबोट को भानु नामक जवान चला रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोट में करीब 8 जवान सवार थे, जबकि उसकी क्षमता केवल 4 लोगों की थी। यानी बोट में निर्धारित क्षमता से करीब दोगुने जवान सवार थे। क्षमता से ज्यादा जवान सवार होने पर जांच मोटरबोट की क्षमता से अधिक जवानों के सवार होने की बात सामने आने के बाद होमगार्ड अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि पेट्रोलिंग के दौरान बोट में निर्धारित क्षमता से अधिक जवान कैसे सवार हुए और इंजन खराब होने के बाद सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम मौजूद थे। पुलिस और होमगार्ड अधिकारी मौके पर पहुंचे हादसे की जानकारी मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस और होमगार्ड विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। शुरुआती जांच में मोटरबोट के इंजन में खराबी आने के बाद उसमें पानी भरने की बात सामने आई है। फिलहाल घटना के कारणों और क्षमता से अधिक जवानों को बोट में बैठाए जाने की स्थिति की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

सबसे विवादित और सबसे मशहूर [Germany’s most controversial filmmaker]

लेनी रीफेनश्टाल ने भले ही नाजी जर्मनी के लिए फिल्में बनाईं, हिटलर को हीरो की तरह दिखाया लेकिन इन सबके बावजूद उसके काम को आज भी फिल्म दुनिया, म्यूजिक बैंड्स और लग्जरी ब्रांड्स अलग अलग तरह से कॉपी करते हैं. यहां तक कि कई देशों की राजनीतिक रैलियों तक में लेनी के स्टाइल की झलक देखने को मिल जाती है. Films, advertising, music videos, and photographers worldwide have drawn inspiration from her style, influencing everything from "Star Wars" to Calvin Klein underwear ads. After World War II, Leni Riefenstahl tried to distance herself from her actions during the Nazi era. The tension between artistic merit and ethical responsibility lies at the heart of the ongoing debate surrounding Riefenstahl's legacy.

Continue reading on the app

  Sports

Teachers Day 2026: ये है दुनिया का सबसे अमीर कोच, 2170 करोड़ रुपये का मालिक

टीचर्ड डे के मौके पर जानिए कौन है दुनिया का सबसे अमीर कोच? इस कोच की संपत्ति 2 हजार करोड़ से ज्यादा है. Fri, 04 Sep 2026 19:19:25 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज के कंधे पर किसका हाथ? | #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:16:39+00:00

Goonj With Arpita Aarya : अखिलेश देंगे इस चिट्ठी का जवाब? | #krishnajanmabhoomi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers