Responsive Scrollable Menu

विमल इलायची एड विवाद: अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने दिया स्पष्टीकरण, शाहरुख खान के जवाब का इंतजार

विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कानूनी शिकंजे में फंसे अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल कर दिया है. सरोगेट एडवरटाइजिंग को लेकर इस मामले में शाहरुख खान को भी नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. एफडीए को अब भी किंग खान के रुख का इंतजार है.

Continue reading on the app

Janmashtami Weekend Travel: जन्माष्टमी पर बनाएं घूमने का प्लान, इन 5 जगहों पर दिखेगा कान्हा की भक्ति का रंग

Janmashtami Weekend Travel: जन्माष्टमी सिर्फ घर में पूजा और व्रत रखने का त्योहार नहीं, बल्कि कान्हा से जुड़े शहरों की सैर करने का भी शानदार मौका है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कई शहरों में जन्माष्टमी का उत्सव बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है।

कहीं मंदिरों में विशेष सजावट होती है तो कहीं भजन-कीर्तन और कृष्ण लीलाओं से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। ऐसे में इस जन्माष्टमी वीकेंड पर आप इन 5 जगहों का रुख कर सकते हैं।

1. मथुरा- वृंदावन
जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन का नाम सबसे पहले आता है। मथुरा को भगवान कृष्ण की जन्मभूमि और वृंदावन को उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी भूमि माना जाता है। जन्माष्टमी के दौरान यहां मंदिरों में खास सजावट, भजन-कीर्तन और आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव देखने को मिलता है। 

मथुरा- वृंदावन

2. द्वारका
गुजरात का द्वारका भगवान कृष्ण से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है। मंदिर की सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समुद्र किनारे घूमने का अनुभव इस ट्रिप को और खास बना सकता है। परिवार के साथ धार्मिक और सुकून भरी यात्रा के लिए द्वारका अच्छा विकल्प हो सकता है।

द्वारका

3. गोकुल
अगर आप कृष्ण के बचपन और गोकुल की कहानियों से जुड़ा माहौल देखना चाहते हैं, तो गोकुल की यात्रा कर सकते हैं। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपने बचपन का समय यहां बिताया था। जन्माष्टमी के मौके पर यहां मंदिरों और आसपास के इलाकों में भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। 

जन्माष्टमी ट्रिप

4. नाथद्वारा
राजस्थान का नाथद्वारा भगवान श्रीनाथजी के प्रसिद्ध मंदिर के लिए जाना जाता है।  अगर आप धार्मिक यात्रा के साथ राजस्थान की संस्कृति और स्थानीय खान-पान का आनंद लेना चाहते हैं, तो नाथद्वारा को अपनी यात्रा सूची में शामिल कर सकते हैं।

नाथद्वारा

5. पुरी
ओडिशा का पुरी भगवान जगन्नाथ की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। जन्माष्टमी के मौके पर शहर के कई मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पुरी की यात्रा में मंदिर दर्शन के साथ समुद्र तट का आनंद भी लिया जा सकता है, जिससे धार्मिक यात्रा के साथ घूमने का अनुभव भी मिल जाता है।

पुरी 

जन्माष्टमी ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर इन धार्मिक शहरों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले होटल और यात्रा की बुकिंग कर लेना बेहतर रहेगा।
  • त्योहार के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए मंदिर के दर्शन का समय और स्थानीय व्यवस्था पहले से जांच लें।
  • साथ ही मौसम के हिसाब से कपड़े, जरूरी दवाइयां, पानी और दूसरी जरूरी चीजें अपने साथ रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने सामान और बच्चों का खास ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: टीचर को दें अपने हाथों से बना खास तोहफा, कम पैसों में बन जाएगा यादगार गिफ्ट

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी फाइनल में इतिहास रचने से चूके वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 6 रन से टूटा दिल

Vaibhav sooryavanshi duleep trophy final runs: ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हो गए. अर्धशतक से सिर्फ 6 रन पहले आउट होकर वैभव एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गए. अगर वैभव अर्धशतक ठोक देते तो वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बन जाते. Sun, 6 Sep 2026 11:11:29 +0530

  Videos
See all

11 बजे की 100 खबरें | Flood News Today | Iran War | PM Modi | Swatantra Bhardwaj | Nishu Azad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T05:45:11+00:00

Viral Video | Metro में PM मोदी के खास पल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T05:44:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers