Responsive Scrollable Menu

Janmashtami 2026: भगवान कृष्ण पर अटूट आस्था रखती हैं ये एक्ट्रेसेस, लिस्ट में कई बड़े नाम

Janmashtami 2026: देशभर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा की पूजा-अर्चना की जाती है. भक्त भगवान कृष्ण के लिए व्रत रखते हैं, मंदिरों में दर्शन करते हैं और अपने घरों में लड्डू गोपाल की विशेष पूजा करते हैं. आम लोगों की तरह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी भगवान कृष्ण में गहरी आस्था रखते हैं. कई सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपनी भक्ति से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. तो आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जो रियल लाइफ में भगवान कृष्ण की भक्त हैं.

1. हेमा मालिनी (Hema Malini)

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी का है. एक्ट्रेस भगवान कृष्ण में गहरी आस्था रखती हैं. उनका मथुरा से खास जुड़ाव भी है और वो कई बार वृंदावन और आसपास के धार्मिक स्थलों पर नजर आती हैं. हेमा मालिनी को कृष्ण भक्ति और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हुए भी कई बार देखा गया है. उनके लिए भगवान कृष्ण की नगरी सिर्फ एक धार्मिक जगह नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा खास स्थान भी है. जन्माष्टमी जैसे मौकों पर भी उनकी भक्ति देखने को मिलती है.

2. ईशा देओल (Esha Deol)

हेमा मालिनी की बेटी  ईशा देओल भी अपनी मां की तरह  भगवान कृष्ण पर धार्मिक आस्था रखती हैं. ईशा कई मौकों पर मंदिरों में दर्शन करती नजर आती हैं और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर करती रहती हैं. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भी उनके लिए कान्हा की पूजा खास होती है. मां हेमा मालिनी के मथुरा से गहरे जुड़ाव की वजह से ईशा का भी कृष्ण की नगरी से एक खास कनेक्शन है.

3. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

भगवान कृष्ण के भक्तों की बात हो और अनुष्का का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. एक्ट्रेस कान्हा की परम भक्त हैं और आए दिन वृंदावन जाती है. एक्ट्रेस राधा नाम का जप भी करती है. इतना ही नहीं, वो प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए पति विराट के साथ  वृंदावन  जाती रहती हैं.

4. . मल्लिका सिंह (Mallika Singh)

टीवी एक्ट्रेस मल्लिका सिंह भी भगवान कृष्ण की भक्त है. मल्लिका सिंह ने फेमस टीवी शो 'राधाकृष्ण' में राधा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी. इस किरदार ने उनकी पहचान को एक अलग मुकाम दिया और शो में राधा की भूमिका निभाने के दौरान उन्होंने कृष्ण से जुड़ी कई पौराणिक कहानियों और प्रसंगों को करीब से समझा. इसके बाद ही वो रियल लाइफ में भगवान कृष्ण की भक्त बन गई.

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 'श्रीकृष्ण' बनकर छाए ये स्टार्स, एक को तो अब भी हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं लोग

5. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

बॉलीवुड की फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी  भी धार्मिक आस्था के लिए जानी जाती हैं और एक्ट्रेस कान्हा की भी परम भक्त हैं. वो अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करती रहती हैं. शिल्पा को कई बार वृंदावन में भी देखा गया है, जहां उन्होंने भगवान कृष्ण के दर्शन किए हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपनी आध्यात्मिक और धार्मिक यात्राओं की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. 

6. काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal)

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली काजल अग्रवाल भी भगवान कृष्ण में आस्था रखती हैं. एक्ट्रेस को कई बार धार्मिक स्थलों पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया है. काजल अपनी पर्सनल लाइफ में परिवार और धार्मिक परंपराओं को काफी महत्व देती हैं. एक्ट्रेस कई इंटरव्यू में भी कह चुकी हैं कि वो कृष्ण भगवान की भक्त हैं और जन्माष्टमी जैसे त्योहार को बड़े धूम-धाम से मनाती हैं.

7. देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee )

 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू के किरदार से फेसम हुई देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. देवोलिना देवोलीना धार्मिक आस्था रखती हैं और कई मौकों पर पूजा-पाठ करती नजर आती हैं. एक्ट्रेस कृष्ण भगवान की भक्त हैं और उन पर  गहरी श्रद्धा रखती है. भले ही देवोलीना ने मुस्लिम शख्स से शादी की है, लेकिन अपने धर्म और आस्था से वो पूरी तरह से जुड़ी हैं.

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 'राधा कैसे न जले' से 'गो गो गोविंदा' तक, इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार

Continue reading on the app

‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, 1 लाख रुपए सम्मान निधि और इलाज में मदद का किया ऐलान

सागर जिले के युवा गायक सुनील लोधी गुरुवार देर शाम भोपाल स्थित सीएम हाउस पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपने परिवार के साथ मुलाकात की। दरअसल ‘हनुमान अंश’ फिल्म के बुंदेली गीत से देशभर में पहचान बनाने वाले सुनील की प्रतिभा की मुख्यमंत्री ने सराहना की और सरकार की ओर से सहयोग का भरोसा दिया।

वहीं समत्व भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के उभरते और प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सुनील लोधी को प्रोत्साहन देने के लिए कई घोषणाएं भी कीं।

संगीत की पढ़ाई में भी मिलेगा सहयोग

दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी को सरकार की ओर से एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को मंच देने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुनील की बचपन से गायन में रुचि रही है इसलिए उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत शिक्षा पूरी करने में भी सरकार सहयोग करेगी। साथ ही प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सुनील के माता-पिता का भी सम्मान किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के साथ जरूरी सहयोग उपलब्ध कराएगी।

CM के सामने सुनाया ‘हनुमान अंश’ का गीत

मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी की आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए जरूरी इलाज में सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील ने तंबूरा बजाते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ भी गाया। दरअसल मुख्यमंत्री के आग्रह पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन ‘जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई’ भी सुनाया। वहीं इस अवसर पर उनके पिता महेंद्र सिंह लोधी, माता भाग बाई, संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के सचिन चौधरी और सुनील के मित्र भी मौजूद रहे।

Continue reading on the app

  Sports

Kidambi Srikanth China Masters: श्रीकांत का चीन मास्टर्स में सफर खत्म, हांगकांग के ली चेक ने सीधे गेम में हराया

Kidambi Srikanth China Masters: भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चीन मास्टर्स सुपर 750 में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया. 33 वर्षीय श्रीकांत को हांगकांग के दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी ली चेक यियू ने 39 मिनट में 21-16, 21-16 से हराया. Fri, 4 Sep 2026 15:38:55 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir चंदा चोरी को चुनावी मुद्दा बनाएगी Opposition ? #shorts #ytshorts #ayodhyarammandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T10:06:12+00:00

Sansad Marg थाने पर CJP का प्रदर्शन, मौके से बड़ी खबर | Delhi News | Protest | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T10:13:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers