VIBE Movie: जब कुणाल खेमू ने सास शर्मिला टैगोर को दिया फिल्म का ऑफर, मिला ऐसा जवाब...खुद रह गए हैरान
VIBE Movie: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खास बात यह है कि उनकी वापसी वाली फिल्म ‘वाइब’ का निर्देशन उनके दामाद और अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में शर्मिला टैगोर एक खास कैमियो में नजर आएंगी।
मुंबई में बुधवार, 2 सितंबर को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुणाल ने बताया कि उन्होंने अपनी सास को फिल्म में लेने के लिए किस तरह कॉन्टैक्ट किया था और शर्मिला का जवाब क्या था।
शर्मिला टैगोर को लेकर कुणाल ने नहीं किया था कोई प्लान
कुणाल खेमू से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने शुरुआत से ही शर्मिला टैगोर को फिल्म का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा था, तो उन्होंने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं था। कुणाल ने कहा- "शर्मिला जी के साथ मामला कुछ ऐसा था कि मैंने बस एक अंदाज़ा लगाया था। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह यह रोल करेंगी - जो कि एक छोटा सा रोल (कैमियो) था - तो उन्होंने कहा, 'क्या मुझे फिल्म की कहानी का सिनॉप्सिस मिल सकता है?' मैंने उन्हें सिनॉप्सिस दिया, तो उन्होंने कहा कि वह तो बस एक चाल थी; मैं तो यह रोल करने ही वाली थी। तो, वह बहुत दरियादिल निकलीं।"
‘एक दिग्गज को एक्शन और कट कहना गर्व की बात’
शर्मिला टैगोर को निर्देशित करने के अनुभव को कुणाल खेमू ने अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा- "मेरे लिए यह उन खास कामों में से एक है जिन्हें पूरा करने का मौका मुझे मिला—एक ऐसा काम जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कर पाऊंगा। मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझे उनके जैसी दिग्गज कलाकार के लिए 'एक्शन' और 'कट' बोलने का मौका मिला।"
10 साल बाद हिंदी थिएटर में लौटेंगी शर्मिला
शर्मिला टैगोर की हिंदी थिएटर रिलीज की बात करें तो वह आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘गुलमोहर’ में अभिनय किया, लेकिन यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
ऐसे में ‘वाइब’ शर्मिला टैगोर की करीब एक दशक से अधिक समय बाद हिंदी भाषा की थिएटर रिलीज होगी। फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर दर्शकों के बीच भी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
‘Vibe’ में नजर आएंगे ये कलाकार
‘Vibe’ में कुणाल खेमू के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा, वंशिका धीर, मार्क बेनिंगटन, दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने Drongo Films के बैनर तले किया है। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'रंभा हो' एक्ट्रेस कल्पना अय्यर 70 की उम्र में मांग रहीं काम: इंडस्ट्री ने छोड़ा साथ, बोलीं- 'सहानुभूति नहीं, सम्मान चाहिए'
Kalpana Iyer: बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री और डांसर कल्पना अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने एक डांस वीडियो के वायरल होने के बाद कल्पना ने एक्टिंग की दुनिया में दोबारा काम करने की इच्छा जताई थी। कल्पना 70 साल की हैं और इस उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री से काम मांगा है। उन्होंने काम तलाशने के दौरान अपने साथ हुए एक अनुभव को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर बताया कि काम के सिलसिले में उनसे संपर्क करने के बाद कुछ लोगों ने बिना कोई जवाब दिए उनसे दूरी बना ली।
‘काम नहीं बनता तो बता दीजिए’
कल्पना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा- मैं हर चीज़ को अच्छे से संभालने और उन चीज़ों पर परेशान न होने की पूरी कोशिश कर रही हूं जिन पर मेरा कोई बस नहीं है, लेकिन सच कहूं तो यह मेरे साथ ठीक नहीं है... क्योंकि मैं वो सब कुछ करना चाहती हूं जो मुझे मिलता है और मैं नहीं चाहती कि मेरे साथ किसी 'डीवा' (नखरेबाज़ स्टार) जैसा बर्ताव हो, लेकिन मैं शालीनता और सम्मान की उम्मीद करती हूं-और यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।
...मुझे उम्मीद नहीं है कि सब कुछ ठीक ही होगा, क्योंकि यह एक 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' है और मैं इतनी समझदार हूं कि जानती हूं कि समय बदल गया है; लोगों के अपने नियम और एजेंडा होंगे और हो सकता है कि वे मुझे सपोर्ट न करना चाहें। लेकिन मैं भी एक इंसान हूं और मैं किसी तरह की सहानुभूति या खास बर्ताव की उम्मीद नहीं कर रही हूं।
‘सहानुभूति नहीं, काम चाहिए’
अभिनेत्री ने आगे लिखा- मैं ईमानदारी से काम करना चाहती हूं। अगर आप मुझसे संपर्क करते हैं तो मैं आभारी रहूंगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो मुझे बताएं या पूछें; मैं समझने की कोशिश करूंगी और शायद बदलाव करने या कोई दूसरा विकल्प देने की कोशिश करूंगी।
वायरल डांस वीडियो से फिर चर्चा में आईं कलपना
कलपना अय्यर 1980 और 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों का चर्चित चेहरा रही हैं। अपनी ग्लैमरस मौजूदगी और शानदार डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खास पहचान मिली।
हाल ही में एक दोस्त की शादी में उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘रंभा हो’ पर डांस किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद एक बार फिर लोगों का ध्यान उनकी ओर गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









