'रंभा हो' एक्ट्रेस कल्पना अय्यर 70 की उम्र में मांग रहीं काम: इंडस्ट्री ने छोड़ा साथ, बोलीं- 'सहानुभूति नहीं, सम्मान चाहिए'
Kalpana Iyer: बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री और डांसर कल्पना अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने एक डांस वीडियो के वायरल होने के बाद कल्पना ने एक्टिंग की दुनिया में दोबारा काम करने की इच्छा जताई थी। कल्पना 70 साल की हैं और इस उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री से काम मांगा है। उन्होंने काम तलाशने के दौरान अपने साथ हुए एक अनुभव को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर बताया कि काम के सिलसिले में उनसे संपर्क करने के बाद कुछ लोगों ने बिना कोई जवाब दिए उनसे दूरी बना ली।
‘काम नहीं बनता तो बता दीजिए’
कल्पना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा- मैं हर चीज़ को अच्छे से संभालने और उन चीज़ों पर परेशान न होने की पूरी कोशिश कर रही हूं जिन पर मेरा कोई बस नहीं है, लेकिन सच कहूं तो यह मेरे साथ ठीक नहीं है... क्योंकि मैं वो सब कुछ करना चाहती हूं जो मुझे मिलता है और मैं नहीं चाहती कि मेरे साथ किसी 'डीवा' (नखरेबाज़ स्टार) जैसा बर्ताव हो, लेकिन मैं शालीनता और सम्मान की उम्मीद करती हूं-और यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।
...मुझे उम्मीद नहीं है कि सब कुछ ठीक ही होगा, क्योंकि यह एक 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' है और मैं इतनी समझदार हूं कि जानती हूं कि समय बदल गया है; लोगों के अपने नियम और एजेंडा होंगे और हो सकता है कि वे मुझे सपोर्ट न करना चाहें। लेकिन मैं भी एक इंसान हूं और मैं किसी तरह की सहानुभूति या खास बर्ताव की उम्मीद नहीं कर रही हूं।
‘सहानुभूति नहीं, काम चाहिए’
अभिनेत्री ने आगे लिखा- मैं ईमानदारी से काम करना चाहती हूं। अगर आप मुझसे संपर्क करते हैं तो मैं आभारी रहूंगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो मुझे बताएं या पूछें; मैं समझने की कोशिश करूंगी और शायद बदलाव करने या कोई दूसरा विकल्प देने की कोशिश करूंगी।
वायरल डांस वीडियो से फिर चर्चा में आईं कलपना
कलपना अय्यर 1980 और 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों का चर्चित चेहरा रही हैं। अपनी ग्लैमरस मौजूदगी और शानदार डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खास पहचान मिली।
हाल ही में एक दोस्त की शादी में उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘रंभा हो’ पर डांस किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद एक बार फिर लोगों का ध्यान उनकी ओर गया।
Jagannath Temple Bank Deposits: कितनी धन-दौलत है भगवान जगन्नाथ के पास?.. सामने आई संपत्ति और बैंक जमा से जुड़ी जानकारी, देशभर में ही 60,821 एकड़ जमीन
पुलिस के अनुसार, पिछले 25 वर्षों में मंदिर में नकदी, आभूषण और मूर्तियों की चोरी से जुड़े कम से कम सात मामले सामने आए हैं। फरवरी 2024 में मंदिर के एक कर्मचारी पर दान की रकम गिनते समय ₹31,940 चोरी करने का आरोप लगा था। इससे एक साल पहले एक कर्मचारी को ₹800 चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24







