Responsive Scrollable Menu

ED Raids: ड्रग तस्करी और Money Laundering मामले में केरल के कई ठिकानों पर तलाशी

कोच्चि, तीन सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेश से मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामलों से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत बृहस्पतिवार को केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईडी ने यह छापेमारी इस साल जून में हाइब्रिड गांजे और पिछले साल अक्टूबर में मलप्पुरम के कारीपुर हवाई अड्डे पर भारी मात्रा में तस्करी कर लाए गए एमडीएमए की जब्ती के मामलों के संबंध में की है।

ईडी अधिकारियों के अनुसार, हाइब्रिड गांजा जब्त करने की मामले में कोझिकोड और पलक्कड़ जिलों में आरोपियों अबू ताहिर, हरिकृष्णन, जगत और जैसल के आवासों पर तलाशी ली जा रही है। इस वर्ष जून में एर्णाकुलम ग्रामीण पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया था और पेरुम्बावूर से करीब 18 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया था। इसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई गई थी।

हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाए जाने वाले हाइब्रिड गांजे की कथित तौर पर मुख्य रूप से थाईलैंड से केरलम में तस्करी की जाती है। इसके बाद पुलिस ने नौ और लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर थाईलैंड से बड़ी मात्रा में हाइब्रिड गांजे की तस्करी करने वाले एक गिरोह का हिस्सा होने का आरोप है।

पुलिस की जांच के आधार पर ईडी ने हाल ही में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर थाईलैंड से भारत तक मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित बड़ी मात्रा में धन के शोधन में शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध माध्यमों से थाईलैंड में पैसे भेजे।

ईडी इस मामले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर ऐसे लोगों को भी तस्करी के लिए नियुक्त किया था, जो अपने साथ मादक पदार्थ लेकर थाईलैंड से भारत आते थे। आरोपियों ने इन लोगों के लिए वीजा की व्यवस्था की और उन्हें इसके लिए पैसे भी दिए।

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह में कथित रूप से शामिल कुछ आरोपी अब भी थाईलैंड में हैं। पुलिस और एजेंसी उन्हें भारत वापस लाने के प्रयास कर रही हैं। ईडी के अनुसार, दूसरे मामला पिछले साल अक्टूबर का है।

उस समय ओमान से तस्करी कर लाए गए 949.26 ग्राम एमडीएमए की जब्ती के सिलसिले में कोझिकोड में चार स्थानों पर तलाश ली गई। ईडी ने कहा, ‘‘पीएमएलए के तहत जांच के दौरान यह पता चला है कि मुख्य आरोपी लिगीश ने भारत में मादक पदार्थों की तस्करी की थी। ये मादक पदार्थ स्थानीय स्तर पर वितरित किया जाना था।

इसे शमनाद सीके के निर्देशानुसार अन्य आरोपियों राफनास और शिहाबुद्दीन को सौंपा जाना था। जब्त किए गए मादक पदार्थ का बाजार मूल्य 50 लाख रुपये है।’’ प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि शमनाद मामले का मुख्य साजिशकर्ता था। त्रिशूर जिले के मुरिंगूर के रहने वाले लिगीश (49) को सीमा शुल्क विभाग की जांच पूरी कर कारीपुर हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय पुलिस ने रोका था।

उसके सामान में रखे डायपर के भीतर छिपाकर रखे गए एमडीएमए के कुल 21 पैकेट बरामद किए गए थे।

Continue reading on the app

CM Yogi का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त, Festivals बनी पहचान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मथुरा दौरे के दौरान एक कड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य अब दंगों और कर्फ्यू के दौर से आगे निकल चुका है और एक ऐसी जगह के तौर पर उभरा है जहाँ त्योहार अब इसकी पहचान बन रहे हैं। मथुरा में 1,051 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास को सिर्फ़ बिजली और पानी के नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में विकास के नाम पर भारत की सांस्कृतिक विरासत की अनदेखी और अपमान करने की कोशिशें भी की गई थीं।
 

इसे भी पढ़ें: Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला


भारत की सांस्कृतिक विरासत के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विदेशी हमलावरों ने बार-बार देश की विरासत को नष्ट करने की कोशिश की, जबकि अंग्रेजों ने इन कोशिशों को और आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी राज्य या देश की पहचान उसकी यादों, संस्कृति और जड़ों से होती है, और भारत की विरासत को समझने के लिए उसके इतिहास की गहरी समझ ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम अपनी विरासत की बात करते हैं, तो इतिहास को समझना ज़रूरी है। भारत का इतिहास सनातन की निरंतरता का इतिहास है।" सीएम योगी ने आगे कहा कि सदियों से भारत ने कई विदेशी आक्रमणों का सामना किया, लेकिन उनमें से कोई भी देश की सामूहिक स्मृति, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को मिटा नहीं सका। उन्होंने कहा, "यही सनातन की ताकत और ब्रज की पहचान है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की मज़बूती का ज़िक्र करते हुए काशी और अयोध्या का उदाहरण दिया। काशी के बारे में बात करते हुए योगी ने कहा कि औरंगज़ेब के शासनकाल में मंदिर को तोड़ा गया था, लेकिन उससे जुड़ी परंपरा कभी खत्म नहीं हुई। उन्होंने विरासत को फिर से जीवित करने के उदाहरण के तौर पर आज के काशी विश्वनाथ धाम का ज़िक्र किया।

इसी तरह उन्होंने अयोध्या का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहाँ एक मंदिर को तोड़ा गया था और बाद में उस जगह पर एक मस्जिद बनाई गई थी, लेकिन सनातन भावना बनी रही। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर है। मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि जो कोई भी भारत को समझना चाहता है, उसे उन सम्मानित संतों और क्रांतिकारियों के जीवन और योगदान का अध्ययन करना चाहिए जिन्होंने देश की परंपराओं को बचाए रखने में भूमिका निभाई।
 

इसे भी पढ़ें: 5 करोड़ में Rape केस डील! Punjab CM Bhagwant Mann पर BJP का गंभीर आरोप


राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब कर्फ्यू-मुक्त है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के बड़े पैमाने का ज़िक्र करते हुए बताया कि इस धार्मिक यात्रा में लगभग 5 करोड़ लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मथुरा में 2016 की जवाहर बाग घटना का भी ज़िक्र किया, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। मेरठ और लखनऊ जैसे शहरों में सांप्रदायिक हिंसा के इतिहास को याद करते हुए योगी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में स्थिति काफी बदल गई है। उन्होंने कहा कि आज, उत्तर प्रदेश पिछले साढ़े नौ वर्षों से दंगों और कर्फ्यू से मुक्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार अब उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए हैं और इस बदलाव को राज्य में वास्तविक परिवर्तन का संकेत बताया।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बार-बार चोट क्यों लग रही है? BCCI ने दिया जवाब

बीसीसीआई की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. खिलाड़ियों को लगातर लग रही चोट का मसला भी डिस्कस हुआ. इस मुद्दे पर बीसीसीआई सचिव ने बड़ा बयान दिया है. Thu, 03 Sep 2026 20:39:59 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Trust New CEO: जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:05:36+00:00

Chakraview | Sumit Awasthi Show | Punjab SIR News | Raghav Chadha | राघव चड्ढा का AAP से ठनी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:07:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers