Responsive Scrollable Menu

मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी से रिया चक्रवर्ती तक, ये हैं 'द ट्रेटर्स 2' के 21 कंटेस्टेंट्स, खेलेंगे धोखे और भरोसे का खेल

The Traitors 2 Contestants List: करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है. पहले सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन को पहले से ज्यादा बड़ा और मनोरंजक बनाने की तैयारी कर ली है. शो के नए सीजन में इस बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े और चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं. खास बात ये है कि 'द ट्रेटर्स 2' में बॉलीवुड स्टार्स, टीवी एक्टर्स, कॉमेडियंस, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जैसे चर्चित चेहरे एक साथ नजर आएंगे.

30 जुलाई को हुए एक ग्रैंड इवेंट में मेकर्स ने शो के सभी 21 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा कर दिया. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बार मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान और दलीप ताहिल जैसे नाम शो का हिस्सा हैं. ऐसे में साफ है कि दूसरे सीजन में सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि जबरदस्त दिमागी खेल और रणनीति भी देखने को मिलने वाली है.

मुनव्वर फारूकी फिर दिखाएंगे अपनी गेमिंग स्ट्रैटेजी

'द ट्रेटर्स 2' के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक नाम मुनव्वर फारूकी का है. मुनव्वर इससे पहले 'लॉक अप' और 'बिग बॉस 17' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और दोनों ही शोज में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. खासतौर पर 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने साबित किया कि वो दबाव के बीच भी गेम को समझने और अपनी रणनीति बनाने में माहिर हैं.

अब 'द ट्रेटर्स 2' में उनका सामना ऐसे कंटेस्टेंट्स से होगा, जिनके साथ उन्हें भरोसे और शक के बीच अपना रास्ता बनाना होगा. इस शो में सिर्फ पॉपुलर होना काफी नहीं है, बल्कि सामने वाले खिलाड़ी की सोच को समझना और अपनी असली रणनीति छिपाकर रखना भी जरूरी है. ऐसे में मुनव्वर का अनुभव उनके लिए कितना फायदेमंद साबित होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

रिया चक्रवर्ती भी लेंगी शो में एंट्री

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी 'द ट्रेटर्स 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं. रिया ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ रियलिटी शो 'रोडीज' में गैंग लीडर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है. ऐसे में उन्हें कैमरे के सामने अपनी बात रखने और लोगों के साथ डील करने का अनुभव है. अब 'द ट्रेटर्स' जैसे माइंड गेम में रिया किस तरह अपनी रणनीति तैयार करती हैं, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी. शो में उन्हें भरोसा कायम करने के साथ-साथ ये भी तय करना होगा कि आखिर किस खिलाड़ी पर विश्वास किया जाए और किससे दूरी बनाकर रखी जाए.

मल्लिका शेरावत का दिखेगा अलग अंदाज

बॉलीवुड की ग्लैमरस और बेबाक एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी इस सीजन में नजर आने वाली हैं. मल्लिका लंबे समय बाद एक बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं. फिल्मों में अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से पहचान बनाने वाली मल्लिका को अब दर्शक एक माइंड गेम खेलते हुए देखेंगे. उनकी मौजूदगी शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के साथ-साथ कई दिलचस्प मोड़ भी ला सकती है. मल्लिका अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं और ऐसे में देखना होगा कि वो इस गेम में अपनी असली रणनीति कितनी आसानी से छिपा पाती हैं.

दलीप ताहिल भी खेलेंगे भरोसे और धोखे का खेल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल भी 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगे. फिल्मों में लंबे समय तक अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले दलीप ताहिल के लिए ये शो एक अलग तरह का अनुभव होने वाला है. 'द ट्रेटर्स' का पूरा गेम ही भरोसे, शक, धोखे और रणनीति पर बेस्ड है. ऐसे में दलीप ताहिल जैसे अनुभवी एक्टर किस तरह बाकी कंटेस्टेंट्स को समझते हैं और अपने गेम को आगे बढ़ाते हैं, ये देखने लायक होगा.

ये 21 कंटेस्टेंट्स खेलेंगे 'द ट्रेटर्स 2'

मेकर्स ने इस सीजन के लिए कुल 21 कंटेस्टेंट्स को चुना है। इनमें अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़े चर्चित चेहरे शामिल हैं. पूरी लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा, पायल गुप्ता, अभिषेक मल्हान, प्रिशिता सिंह, साहिल सलाथिया, इक्का सिंह, कारन सिंह, आदित्य कुलश्रेष्ठ, ध्वनिमय मौफ़ाकिर, अंश चोपड़ा, हरमन सिंघा, तान्या पुरी, रिदा थराना, शालिनी पासी, शहनील गिल और रणवीर बराड़ के नाम शामिल हैं.

कंटेस्टेंट्स की इस लंबी और अलग-अलग बैकग्राउंड वाली लिस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शो में कई तरह की पर्सनैलिटी और गेमिंग स्टाइल देखने को मिलेंगे. किसी के पास रियलिटी शो का अनुभव है, तो कोई सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा नाम है. वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स पहली बार इस तरह के माइंड गेम का हिस्सा बनने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Toxic में यश संग बोल्ड सीन करने वाली कियारा आडवाणी हैं बेहद अमीर, 12 सालों में बना ली करोड़ों की नेटवर्थ

Continue reading on the app

शारीरिक और मानसिक शांति के लिए करें योगमुद्रासन, जानें इसके लाभ

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। आज की व्यस्त जीवनशैली में जहां तनाव, कब्ज और पीठ दर्द जैसी शारीरिक समस्याएं आम हो गई हैं, वहां योगमुद्रासन एक संजीवनी की तरह काम करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क संतुलित रहता है।

यह एक ऐसी योग मुद्रा है, जिसे दो शब्दों योग, यानी जोड़ना, और मुद्रा, यानी प्रतीक, से मिलकर बनाया गया है, जबकि अंग्रेजी में इसे साइकिक यूनियन पोज कहते हैं, जिसका हिन्दी भाषा में अर्थ मानस को जोड़ना होता है। योग मुद्रासन, असल में, शरीर और मन के बीच अंतर को मिटाकर सामंजस्य स्थापित करने वाला योगासन है।

इस आसन करने के दौरान शरीर ध्यान, समर्पण और आंतरिक शांति की स्थिति में जाता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने योगासन को लेकर कुछ गाइडलाइन्स दिए हैं, जिसके अनुसार, यह पेट के अंगों को सक्रिय, पाचन में सुधार और मन को शांत करने में मदद करता है। इसके अभ्यास से पेल्विक मसल्स मजबूत होती और महिलाओं में प्रजनन अंगों से संबंधित समस्याओं को कम किया जा सकता है।

लंबे समय तक इस आसन का अभ्यास करने से शरीर और दिमाग में स्थिरता और एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, यह मणिपुर चक्र (मानव शरीर के सात मुख्य चक्रों में से तीसरा ऊर्जा केंद्र है, जो आत्मविश्वास, पाचन और अग्नि तत्व से जुड़ा) को सक्रिय और स्टिम्यूलेट करता है, जिससे शरीर में प्राणिक ऊर्जा को नियंत्रित करता है।

इस आसन को करना बेहद आसान है, जिसे करने के लिए सबसे साधक पद्मासन की स्थिति में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों की कलाई को पीछे की ओर ले जाकर पकड़ें या पैरों के अंगूठे को पकड़ें। लंबी गहरी सांस लेते और छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। अपने माथे को जमीन पर स्पर्श कराने का प्रयास करें और शरीर को ढीला छोड़ दें। सामान्य: सांस लेते हुए कुछ सेकंड रुकें, फिर सांस लेते हुए वापस शुरुआती स्थिति में आएं।

शुरू में इस आसन को करने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। कुछ दिनों के अभ्यास के बाद यह आसन करना काफी आसान हो जाता है। रीढ़ की हड्डी और पैरों सहित लगभग पूरा शरीर इस आसन में शामिल होता है, इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह शरीर के विभिन्न अंगों के लिए फायदेमंद होता है।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Net Worth: 34 करोड़ की संपत्ति, महंगी गाड़ियां और आईपीएल से करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट, कितनी है शुभमन गिल की सालाना कमाई

Shubman Gill Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैदान पर अपने शानदार खेल से लोहा मनवाने के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति भी बना ली है. लगभग 34 करोड़ रुपये की नेटवर्थ, आईपीएल में गुजरात टाइटंस से 16.5 करोड़ का भारी-भरकम कॉन्ट्रेक्ट और लग्जरी कारों का कलेक्शन उन्हें युवा खिलाड़ियों के लिए एक वित्तीय प्रेरणा बनाता है. टीम इंडिया के 'प्रिंस' की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. Fri, 31 Jul 2026 17:48:24 +0530

  Videos
See all

Taslima Nasrin News : 19 साल बाद बंगाल लौटीं तसलीमा नसरीन #westbengal #taslimanasrin #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:45:27+00:00

Noida में अवैध कब्जों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर | UP News | Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:46:32+00:00

Devesh Kumar BJP MLC Resign: बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया पद से इस्तीफा | BJP | Deepak Prakash #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:45:30+00:00

Assam News Live : असम में मचा हाहाकार! | Assam Flood | Himanta Biswa Sarma | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers