Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में 26 मदरसों को मान्यता, CM धामी ने बच्चों के भविष्य पर जोर देते हुए दिया सख्त संदेश

उत्तराखंड में 26 मदरसों को आधिकारिक मान्यता मिली। CM धामी ने आधुनिक शिक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य पर जोर देते हुए मान्यता को जरूरी बताया।

Continue reading on the app

Pushkar Singh Dhami को अहमदाबाद की धनगौरी ने डाक से भेजी Rakhi, आपदा में माना था भाई

देहरादून, दो सितंबर पिछले साल आयी धराली आपदा के दौरान धर्म बहन बनीं अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस साल डाक द्वारा राखी भेजी है। राखी के साथ बरोलिया ने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने उत्तरकाशी जिले के धराली में पांच अगस्त को आयी आपदा के बाद उनसे हुई मुलाकात को याद किया है। बरोलिया ने कहा कि धराली में आई भीषण बाढ़ के कारण वहां फंसने वाले लोगों में वह भी शामिल थीं और जब धामी ने वहां पहुंचकर लोगों से मुलाकात की तब उस दौरान उन्हें भी उनसे मिलने का मौका मिला।

उन्होंने बताया कि उस समय रक्षाबंधन करीब था और मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि अगर उनके पास राखी हो तो वह उन्हें राखी बांध सकती हैं। बरोलिया ने कहा कि उस समय उनके पास राखी नहीं थी इसलिए उन्होंने अपने दुपट्टे का एक छोटा सा टुकड़ा फाड़कर उसे ही राखी मानकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया। उन्होंने पत्र में लिखा कि उसी दिन उन्होंने धामी को अपना धर्म भाई मान लिया था।

उन्होंने लिखा कि उनके लिए वह मुलाकात आज भी बहुत खास है और उस पल को वह कभी नहीं भूल सकतीं। बरोलिया ने कहा कि धराली की उस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री ने वहां फंसे लोगों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण द्रौपदी की मदद के लिए आगे आए थे, उसी तरह मुख्यमंत्री भी उस कठिन समय में लोगों के लिए सहारा बने।

बरोलिया ने कहा कि इस वर्ष वह अहमदाबाद में हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी भेजना वह नहीं भूल सकतीं और इसी भाव के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए राखी भेजी है। पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की तथा कहा कि वह इसी तरह उत्तराखंड और प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

Maharashtra News | Mumbai Airport की जमीन पर ‘Illegal Mosque’ का आरोप.. क्या अब होगा बड़ा एक्शन ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T23:55:02+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:राम मंदिर ट्रस्ट में कितने बदलाव किए गए? | BJP | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T00:07:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers