Responsive Scrollable Menu

चाइना मास्टर्स में लक्ष्य सेन की चुनौती पहले दौर में खत्म, किदांबी श्रीकांत ने किया कमाल

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हो गए. लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई ने हराया. विक्टर के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य पूरी तरह अपने लय से भटके हुए दिख रहे थे. यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी को अपना मैच गंवाना पड़ा. वहीं, पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने अपना पहला मैच जीता.

Continue reading on the app

प्रेमानंद महाराज की सलाह के बाद बनी फिल्म 'हनुमान अंश', प्रड्यूसर को इन तीन बातों का रखना था खास ध्यान

Premananda Maharaj-Hanuman Ansh: सिनेमाघरों में इस समय जिस फिल्म ने तहलका मचाया है, उसका नाम नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' है. इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. लोगों का मानना है कि फिल्म को सच में बाबा का आशीर्वाद मिल रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाने से पहले इसकी प्रोड्यूसर को  प्रेमानंद महाराज ने कुछ सलाह दी थी.

प्रेमानंद महाराज से मिली फिल्म की प्रोड्यूसर

मिली जानकारी के मुताबिक,  'हनुमान अंश' की प्रड्यूसर अनुप्रिया नागर फिल्म बनाने से पहले प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंची थीं और उन्हें महाराज जी फिल्म बनाने को लेकर कुछ सलाह दी थी.  दरअसल, प्रेमानंद महाराज से प्रड्यूसर ने सवाल किया कि ऐसे धार्मिक मार्ग पर रहकर फिल्म बनाने से ये सेवा भी बन सकती है? इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा था, 'ध्यान रहे कि महापुरुषों का अनुकरण करना कठिन होता.'

इन तीन बातों का किया था जिक्र

प्रेमानंद महाराज ने अनुप्रिया नागर से कहा था- 'कोई सांसारिकता न आए क्योंकि किसी भी महापुरुष के चरित्र को देखकर हमारे अंदर बैराग्य, भक्ति और ज्ञान, तीनों बातें आनी चाहिए. कहीं किसी महापुरुष के चरित्र में ऐसी, कुछ भी दृश्य या कोई भी ऐसा अभिनय ना किया जाए, जो अपराध लग जाए. जैसे नीम करोली बाबा एक भगवत प्राप्त महापुरुष हैं, तो इन महापुरुषों का अनुकरण, एक तो किया नहीं जा सकता क्योंकि स्थिति नहीं है. अब अगर हम बाहरी कुछ अनुकरण करते हैं, तो हमको अभिनय में ध्यान रखना है कि कहीं अपनी फिल्म की या अपने नाटक की समाज प्रियता के लिए हम कुछ विषय न परोस दें.'

ये भी पढ़ें- Explainer: आखिर बिना हाइप और प्रमोशन के कैसे इतनी कमाई कर रही है ‘हनुमान अंश’? जानें इसके पीछे का कारण

साधना करने की दी सलाह

अनुप्रिया नागर को प्रेमानंद महाराज ने साधना करने की सलाह देते हुए कहा था- 'ध्यान रहे कि फिल्म बनाते हुए हम कहीं कुछ ऐसा न कर दें जो महापुरुष के अभिनय से अलग हो जाए और वो हमारे लिए अपराध बन जाए. चाहे लोग देखें या न देखें, जो आपने पढ़ा और सुना है उनके विषय में, ठीक वैसे ही किया जाए.' उन्होंने कहा था कि अगर किसी महापुरुष का चरित्र करना है तो हमें कुछ दिन साधना करनी होगी, फल-फूल आदि खाकर रहना होगा, उसके लिए पवित्र फलाहार, पवित्र सात्विक भोजन, संतों का संग, संतों के चरित्र पढ़ो, तब आप ऐसे महापुरुषों का अभिनय कर सकते हैं.'

'हनुमान अंश' के सीक्वल का ऐलान

इस बीच अब 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है. . फिल्म के अंत में दिखाई गई स्लेट में मेंशन किया गया है कि नीम करौली बाबा की यात्रा और उनके जीवन की कहानी आगे भी जारी रहेगीय ऐसे में दर्शकों के बीच सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं इसके लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है. 

सीक्वल में क्या दिखाया जाएगा?

मीडिया से बातचीत में लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि अपकमिंग फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा के जीवन के उन महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा, जो उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से जुड़े हैं. इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और अन्य स्थानों में उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को डिटेल में प्रेजेंट करेगी. हालांकि ये फिल्म कब आएगी इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया गया है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी? 'हनुमान अंश' के वायरल भजन ने बदली किस्मत

Continue reading on the app

  Sports

159 शतक ठोकने वाले सर जैफरी बॉयकॉट के फेवरेट खिलाड़ी हैं रवींद्र जडेजा, जानिए क्यों?

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैफरी बॉयकॉट, रवींद्र जडेजा के खेल के दिवाने हैं. उन्होंने उन्हें 21वीं सदी का अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया है. Wed, 02 Sep 2026 14:51:21 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav LIVE : सहारनपुर से अखिलेश यादव LIVE | SAHARANPUR | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:43:57+00:00

Ram Mandir Chanda Chori: ‘ब्राह्मण’ सिर्फ बहाना, Akhilesh Yadav का कहीं और निशाना? UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers