कोलंबो, दो सितंबर श्रीलंका और अमेरिका के अधिकारियों के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान स्थित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है जो कथित तौर पर श्रीलंका के रास्ते 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के मादक पदार्थ को अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी दूतावास की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 14 से 29 अगस्त के बीच पाकिस्तान से कोलंबो भेजे जा रहे संदिग्ध समुद्री कंटेनर के संबंध में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने खेप को रोका और तौलियों में छिपाकर रखी गई क्रिस्टल मेथामफेटामाइन बरामद की। विज्ञप्ति में कहा गया कि अभियान के दौरान पाकिस्तानी नागरिकों सहित कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
यह अभियान अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के नयी दिल्ली स्थित कंट्री ऑफिस और श्रीलंका पुलिस के नारकोटिक्स ब्यूरो (पीएनबी) ने संयुक्त रूप से चलाया। विज्ञप्ति के अनुसार, पीएनबी ने करीब 463 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त की जिसकी काले बाजार में कीमत 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह अभियान आतंकवाद को वित्तपोषित करने वाले और दोनों देशों के समुदायों के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों को खत्म करने में अमेरिका-श्रीलंका साझेदारी की मजबूती को रेखांकित करता है।
Continue reading on the app
ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर नए सिरे से हमले किए। इससे तनाव और बढ़ गया है। इससे पहले अमेरिका ने बड़े पैमाने पर बमबारी की थी और दक्षिणी ईरान में एक शादी समारोह पर घातक हमला किया था, जिसमें चार साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। यह पिछले कुछ हफ़्तों में दोनों पक्षों के बीच हुई सबसे बड़ी झड़प थी। यह तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब दिया, तो वे "कहीं ज़्यादा सख़्त और बड़े" हमले करेंगे।
अमेरिका ने ईरान को निशाना बनाया
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को कहा कि उसने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े "एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री संपत्तियों और सुविधाओं, माइन बिछाने की क्षमताओं और कम्युनिकेशन साइट्स" को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ये हमले IRGC द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग और अमेरिकी सैनिकों पर हाल ही में किए गए हमलों के जवाब में किए गए। सेंट्रल कमांड ने X पर पोस्ट किए गए बयान में कहा, "ये हमले IRGC द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग और अमेरिकी सैनिकों पर हाल ही में किए गए हमलों के प्रयासों के बाद किए गए हैं।
अमेरिका के हमले में शादी के दौरान 5 लोगों की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित तटीय इलाके सिरिक के कुहेस्तक में एक घर पर हुए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, मरने वालों में 4 साल का एक बच्चा भी शामिल था, जबकि IRNA समाचार एजेंसी ने एक प्रांतीय अधिकारी के हवाले से घायलों की संख्या 68 बताई है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हत्या की निंदा की और कहा कि इस क्रूरता को पहले हुए अत्याचारों के सिलसिले से अलग नहीं किया जा सकता। इस्माइल बकाई ने कहा, "इस क्रूरता को #Minab, #Lamerd, Qeshm और दूसरी जगहों पर पहले हुए अत्याचारों के सिलसिले से, या उन सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों से अलग नहीं किया जा सकता जिन्हें धोखेपूर्ण बहाने बनाकर अंजाम दिया गया था।"
Continue reading on the app