प्रेमानंद महाराज की सलाह के बाद बनी फिल्म 'हनुमान अंश', प्रड्यूसर को इन तीन बातों का रखना था खास ध्यान
Premananda Maharaj-Hanuman Ansh: सिनेमाघरों में इस समय जिस फिल्म ने तहलका मचाया है, उसका नाम नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' है. इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. लोगों का मानना है कि फिल्म को सच में बाबा का आशीर्वाद मिल रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाने से पहले इसकी प्रोड्यूसर को प्रेमानंद महाराज ने कुछ सलाह दी थी.
प्रेमानंद महाराज से मिली फिल्म की प्रोड्यूसर
मिली जानकारी के मुताबिक, 'हनुमान अंश' की प्रड्यूसर अनुप्रिया नागर फिल्म बनाने से पहले प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंची थीं और उन्हें महाराज जी फिल्म बनाने को लेकर कुछ सलाह दी थी. दरअसल, प्रेमानंद महाराज से प्रड्यूसर ने सवाल किया कि ऐसे धार्मिक मार्ग पर रहकर फिल्म बनाने से ये सेवा भी बन सकती है? इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा था, 'ध्यान रहे कि महापुरुषों का अनुकरण करना कठिन होता.'
इन तीन बातों का किया था जिक्र
प्रेमानंद महाराज ने अनुप्रिया नागर से कहा था- 'कोई सांसारिकता न आए क्योंकि किसी भी महापुरुष के चरित्र को देखकर हमारे अंदर बैराग्य, भक्ति और ज्ञान, तीनों बातें आनी चाहिए. कहीं किसी महापुरुष के चरित्र में ऐसी, कुछ भी दृश्य या कोई भी ऐसा अभिनय ना किया जाए, जो अपराध लग जाए. जैसे नीम करोली बाबा एक भगवत प्राप्त महापुरुष हैं, तो इन महापुरुषों का अनुकरण, एक तो किया नहीं जा सकता क्योंकि स्थिति नहीं है. अब अगर हम बाहरी कुछ अनुकरण करते हैं, तो हमको अभिनय में ध्यान रखना है कि कहीं अपनी फिल्म की या अपने नाटक की समाज प्रियता के लिए हम कुछ विषय न परोस दें.'
ये भी पढ़ें- Explainer: आखिर बिना हाइप और प्रमोशन के कैसे इतनी कमाई कर रही है ‘हनुमान अंश’? जानें इसके पीछे का कारण
साधना करने की दी सलाह
अनुप्रिया नागर को प्रेमानंद महाराज ने साधना करने की सलाह देते हुए कहा था- 'ध्यान रहे कि फिल्म बनाते हुए हम कहीं कुछ ऐसा न कर दें जो महापुरुष के अभिनय से अलग हो जाए और वो हमारे लिए अपराध बन जाए. चाहे लोग देखें या न देखें, जो आपने पढ़ा और सुना है उनके विषय में, ठीक वैसे ही किया जाए.' उन्होंने कहा था कि अगर किसी महापुरुष का चरित्र करना है तो हमें कुछ दिन साधना करनी होगी, फल-फूल आदि खाकर रहना होगा, उसके लिए पवित्र फलाहार, पवित्र सात्विक भोजन, संतों का संग, संतों के चरित्र पढ़ो, तब आप ऐसे महापुरुषों का अभिनय कर सकते हैं.'
'हनुमान अंश' के सीक्वल का ऐलान
इस बीच अब 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है. . फिल्म के अंत में दिखाई गई स्लेट में मेंशन किया गया है कि नीम करौली बाबा की यात्रा और उनके जीवन की कहानी आगे भी जारी रहेगीय ऐसे में दर्शकों के बीच सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं इसके लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है.
सीक्वल में क्या दिखाया जाएगा?
मीडिया से बातचीत में लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि अपकमिंग फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा के जीवन के उन महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा, जो उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से जुड़े हैं. इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और अन्य स्थानों में उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को डिटेल में प्रेजेंट करेगी. हालांकि ये फिल्म कब आएगी इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया गया है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी? 'हनुमान अंश' के वायरल भजन ने बदली किस्मत
इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर सियासी घमासान, नेहरू स्टेडियम को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
मध्य प्रदेश के इंदौर में 12 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर राजनीति गर्मा गई है. कांग्रेस इस आयोजन के जरिए इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से 500 से अधिक छात्रों और युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य बना रही है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, पेपर लीक, महंगी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाएं और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर युवाओं से सीधा संवाद करना है. हालांकि, कार्यक्रम आयोजित होने से पहले ही इसके स्थान (वेन्यू) को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तीखा सियासी संग्राम छिड़ गया है. कांग्रेस ने राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम के लिए इंदौर के प्रसिद्ध नेहरू स्टेडियम की मांग की है और इसके लिए इंदौर नगर निगम में विधिवत आवेदन दिया है. हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से मंजूरी नहीं मिली है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि नेहरू स्टेडियम में केवल खेलकूद गतिविधियां और सरकारी आयोजन ही हो सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








