Responsive Scrollable Menu

तुम हमें यूं भुला न पाओगे...कुवैत-जॉर्डन-बहरीन पर ईरान का भीषण अटैक, ट्रंप करेंगे परमाणु हमला?

ईरान अमेरिका में एक बार फिर भीषण जंग की शुरुआत हो चुकी है। ईरान ने अब बहरीन, कुवैत और कतर और साथ में जो आसपास के इलाके हैं वहां पर अमेरिकी बेसों पर एक बार फिर हमला किया है। ट्रंप को सीधी चेतावनी दी है कि अगर अब भी नहीं माने तो ऐसे हमले होंगे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अपडेट यह है कि ट्रंप ने खुली चेतावनी देते हुए कह दिया है कि अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। अमेरिकी सेना ने ईरान में एक शादी समारोह के दौरान जब निकाह पढ़ाया जा रहा है तो उस समय हमला किया है जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है। एक बच्चा भी शामिल है। करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक शादी समारोह में ईरान भड़क उठा है।  ईरान और अमेरिका के बीच में जो पिछले कुछ दिनों से शांत थी एक जंग जो लग रहा था केवल जुबानी जंग है लेकिन ये फिर से दोनों देश आर्म्स के ऊपर लौट आए हैं। मतलब गोला बारूद फिर से बरसने लगे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ये युद्ध ना तब पहले बंद हुआ था जब बीच में कहा जा रहा था कि इसमें इस्लामाबाद पैक्ट हो गया। इस्लामाबाद टॉक सफल हो गया। ये सब फरेब था। 

इसे भी पढ़ें: कार से उतरना भूले मोदी-पुतिन, अंदर बना सबसे खतरनाक प्लान!

पिछले दिनों सीआईए के चीफ रूस पहुंचे थे। सीआईए के सीआईए को एक बहुत पुख्ता इनपुट मिला था कि पुतिन एक बड़ा हमला न्यूक्लियर अटैक जैसा यूक्रेन या नाटो कंट्रीज पर कर सकते हैं। सीआईए के चीफ भागे-भागे वहां पर रूसी खुफिया एजेंसी के चीफ से वहां पर मुलाकात होती है। दरअसल मामला यह था कि रशिया यूक्रेन के बीच में पिछले तीन महीनों से जंग बहुत तेज चल रही है। यूक्रेन ने कई बड़े हमले किए। 

इसे भी पढ़ें: Iran-US Tension: शादी समारोह पर अमेरिकी Air Strike से मचा कोहराम, मासूम बच्चे समेत 5 की मौत और 50 घायल

अगर यहां पर युद्ध जैसी स्थितियां पैदा करनी है। अगर यहां पर जंग जैसे हालात बनाने हैं। दूसरे देशों को इसको इनवॉल्व करना है तो उसके लिए यह बहुत जरूरी है कि अमेरिका ईरान पर अटैक करता रहे ताकि जितने भी मिडिल ईस्ट के देश  हैं जहां से आप आपके बिजनेस हो रहे हैं जहां पर आपके सारी चीजें हैं वो हैंपर हो। जब वो हैंपर होंगी तो कहीं ना कहीं जो है जो दूसरे देश हैं वो किसी का समर्थन करेंगे या उनके फेवर पे बात करना चालू करेंगे। 

Continue reading on the app

SCO ने Lahore को 2026-27 के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी बनाया

सज्जाद हुसैन इस्लामाबाद, दो सितंबर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने पाकिस्तान के सांस्कृतिक केंद्र लाहौर को 2026-27 के लिए ‘पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी’ घोषित किया है। यह घोषणा किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 26वीं बैठक में की गई जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए थे। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार 2022 से हर साल एससीओ के सदस्यों देशों के शहरों को बारी बारी से पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है।

इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह उस देश की सांस्कृतिक विरासत को भी उजागर करता है जो संगठन का मौजूदा अध्यक्ष होता है। अध्यक्ष का पद भी बारी बारी से सदस्य देशों को मिलता है।

पाकिस्तान ने इस साल एससीओ की अध्यक्षता संभाली है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी अध्यक्षता की थीम ‘दृष्टिकोण को कार्य में बदलना: संपर्क, नवाचार और साझा समृद्धि’ तय की है। इस साल अप्रैल में एससीओ सदस्य देशों के पर्यटन विभागों के प्रमुख की बिश्केक में मुलाकात के दौरान लाहौर को यह दर्जा देने का फैसला किया गया।

जिन शहरों को पहले यह दर्जा मिल चुका है उनमें भारत का वाराणसी (2022-23), कजाकिस्तान का अल्माटी (2023-24), चीन का किंगदाओ (2024-25) और किर्गिस्तान का चोलपोन-अता (2025-26) शामिल हैं। वर्ष 2001 में गठित एससीओ इस साल अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है जिसका मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में है। इसमें भारत समेत 10 सदस्य देश शामिल हैं।

यह शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की अध्यक्षता में बिश्केक में आयोजित किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

चाइना मास्टर्स में लक्ष्य सेन की चुनौती पहले दौर में खत्म, किदांबी श्रीकांत ने किया कमाल

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हो गए. लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई ने हराया. विक्टर के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य पूरी तरह अपने लय से भटके हुए दिख रहे थे. यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी को अपना मैच गंवाना पड़ा. वहीं, पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने अपना पहला मैच जीता. Wed, 2 Sep 2026 14:16:30 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On SP | सपा पर CM योगी का तीखा हमला #ytshorts #shorts #akhileshyadav #cmyogi #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:45:32+00:00

Janmashtami Celebration के लिए तैयार Mathura-Vrindavan, सजने लगे मंदिर और बाजार-दिखा उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers