लखनऊ में घर-प्लॉट खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, इस योजना के तहत जल्द निकलेगी 3600 प्लॉट की लॉटरी
लखनऊ में अपना घर बनाने या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बहुप्रतीक्षित वरुण विहार योजना जल्द ही लॉन्च होने की तैयारी में है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाली इस टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके शुभारंभ कर सकते हैं.
6580 एकड़ में विकसित होगी नई टाउनशिप
वरुण विहार योजना का विस्तार करीब 6580 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित है. एलडीए इसे लखनऊ की प्रमुख टाउनशिप के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है. योजना के पूरी तरह विकसित होने के बाद लगभग 3.5 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने का अनुमान है.
योजना के मुख्य प्रवेश द्वार पर वरुण भगवान की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है. इससे योजना को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने की कोशिश भी नजर आती है.
पहले चरण में 3600 प्लॉट की तैयारी
वरुण विहार योजना में जमीन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए पहले चरण में करीब 3600 आवासीय भूखंडों की लॉटरी निकाले जाने की तैयारी है. अलग-अलग आकार और श्रेणियों के प्लॉट उपलब्ध कराए जाने की संभावना है.
लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदकों को प्लॉट के आकार, कीमत और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी एलडीए की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी.
2500 से 2800 रुपये वर्गफीट हो सकती है कीमत
प्रस्तावित योजना में भूखंडों की कीमत करीब 2500 से 2800 रुपये प्रति वर्गफीट रहने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, यह संभावित दर है और अंतिम कीमत एलडीए की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी.
प्लॉट की मूल कीमत के अतिरिक्त फ्रीहोल्ड, विकास शुल्क और अन्य निर्धारित शुल्क भी लागू हो सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले पूरी लागत की जानकारी लेना जरूरी होगा.
पहले फेज में 1000 करोड़ रुपये का विकास
एलडीए योजना के शुरुआती चरण में बुनियादी ढांचे पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है. इसके तहत सड़क, जल निकासी, सीवर, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. योजना का उद्देश्य सिर्फ प्लॉट उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि व्यवस्थित और आधुनिक आवासीय क्षेत्र तैयार करना है.
एक्सप्रेसवे से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
वरुण विहार योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन मानी जा रही है. यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होगी. एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी मिलने से भविष्य में यहां आवासीय गतिविधियों के साथ कारोबार और दूसरी सुविधाओं के विकसित होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.
2027 से पहले अहम योजना
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लखनऊ में इस बड़ी आवासीय योजना का लॉन्च राजनीतिक और विकासात्मक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों योजना का शुभारंभ होने के बाद प्लॉटों की बिक्री और लॉटरी से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है.
हालांकि, प्लॉट की अंतिम कीमत, आवेदन की तारीख, पात्रता और लॉटरी की आधिकारिक प्रक्रिया के लिए एलडीए की घोषणा का इंतजार करना होगा.
हल षष्ठी व्रत कल, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, क्या खाएं और क्या न खाएं
Har chhath 2026 Time Hal chhath pooja : हलषष्ठी का व्रत संतान की इच्छा व लंबी आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। हल षष्ठी व्रत में कुछ चीजों का सेवन नहीं किया जाता है। इस दिन अनाज का सेवन वर्जित माना गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









