Responsive Scrollable Menu

Happiest Minds के साथ डील से ITC के शेयर में 4% की उछाल, जानें कंपनी को इस डील से कितना होगा फायदा?

ITC Share Price: आईटीसी लिमिटेड जिसका कारोबार सिगरेट से लेकर होटल तक फैला है, के शेयर्स में मंगलवार 1 सितंबर को 4% से ज्यादा की तेजी आई. इसके बाद यह स्टॉक निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हो गया. यह तेजी कंपनी की यूनिट, ITC इन्फोटेक की एक बड़ी घोषणा के बाद आई, जिसमें कहा गया था कि वह 2 चरणों में Happiest Minds Technologies में प्रमोटर की 22.1% की हिस्सेदारी खरीदेगी. 

क्या है इस डील की पूरी डिटेल?

ITC की प्रेजेंटेशन के अनिसार, Happiest Minds की इंप्लायड वैल्यू ₹6,167 करोड़ है, जबकि ITC Infotech की वैल्यू ₹11,920 करोड़ है. डील पूरी होने पर ITC के पास नई बनी कंपनी में 73.4% की हिस्सेदारी होगी. Happiest Minds का ITC Infotech में मर्जर और उसके बाद Happiest Minds के खत्म होने के बाद इस नई कंपनी को लिस्ट किया जाएगा. Happiest Minds के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 81 शेयरों के बदले ITC Infotech के 25 शेयर मिलेंगे. इसके लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय की जानी है. नई कंपनी का टारगेट फाइनेंशियल ईयर 2028 तक लगभग 10% रेवेन्यू सिनर्जी, 100 बेसिस प्वॉइंट मार्जिन में बढ़ोतरी और $1 बिलियन से ज्यादा रेवेन्यू हासिल करना है. 

यह भी पढ़ें- भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला; सेंसेक्स 76,900 के करीब

कंबाइंड एंटिटी के लिए आंकड़े कैसे रहेंगे?

दोनों कंपनियों के मौजूदा मल्टीपल्स के आधार पर, अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2028 तक संयुक्त कंपनी का रेवेन्यू ₹9,500 करोड़ से ₹10,000 करोड़ के बीच और नेट प्रॉफिट ₹1,080 करोड़ से ₹1,120 करोड़ के बीच हो सकता है. इससे कंबाइंड एंटिटी की वैल्यूएशन ₹26,000 करोड़ से ₹28,000 करोड़ के बीच हो सकता है. 

इस डील से ITC को कितना फायदा मिलेगा

कंबाइंड एंटिटी में ITC की 73.4% हिस्सेदारी का मतलब है कि इसके शेयर होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट पर ट्रेड कर सकते हैं, जो शायद 25% से 30% के बीच हो सकता है. अगर कंबाइंड एंटिटी की वैल्यू ₹26,000 करोड़ से ₹28,000 करोड़ के बीच आंकी जाती है, तो 73.4% हिस्सेदारी की वैल्यू ₹18,000 करोड़ से ₹20,000 करोड़ के बीच होगी. ITC के मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन (₹3.2 लाख करोड़) के आधार पर, यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल वैल्यू का 5% से 6.5% है. प्रति शेयर के हिसाब से देखें तो यह ITC के हर शेयर के लिए लगभग ₹12 से ₹15 की वैल्यू के बराबर हो सकता है. 

स्टॉक में कैसी रही चाल?

ITC के शेयर सोमवार को 3.3% की तेजी के साथ ₹263.95 पर ट्रेड करते देखे गए. हालांकि इसके बावजूद स्टॉक पिछले एक महीने में 8% नीचे है और साल 2026 में अब तक 28% गिर चुका है. ऐसे में यह डील ऐसे समय में आई है जब निवेशक स्टॉक में किसी पॉजिटिव ट्रिगर का इंतजार कर रहे थे, और यह ऐलान उनके लिए एक राहत की खबर साबित हुआ है .

यह भी पढ़ें- GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही विकास दर

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

पाकिस्तान में ड्राइवरलेस कार का Demo, अचानक बिगड़ा सिस्टम और पुलिस वैन से जा भिड़ी गाड़ी, वीडियो वायरल

Viral Video : डेमो के दौरान सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन अचानक हालात बदल गए. बिना ड्राइवर चल रही गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी एक पुलिस वैन की ओर बढ़ने लगी. अंदर बैठे शख्स ने रोकने की कोशिश की, मगर तब तक देर हो चुकी थी..

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: 15 छक्के 169 रन, रिंकू सिंह फिर भी टीम इंडिया से बाहर, बहुत नाइंसाफी है!

रिंकू सिंह को भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है. वो जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों में 37 रन ही बना पाए थे. Tue, 01 Sep 2026 20:17:35 +0530

  Videos
See all

Iran America War: Jordan में US Base पर ईरान का हमला! मिसाइलों से मचा हाहाकार | IRGC | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:45:25+00:00

Iran vs America: अमेरिका-ईरान में फिर जंग शुरू! Strait Of Hormuz | Iran War | America Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:47:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers