Responsive Scrollable Menu

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

सेंट्रल एशियाई देश किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक में एसइओ समिट चल रहा है। इस समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और ईरान सहित 10 सदस्य देशों के नेता भाग ले रहे हैं। बिशकेक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन गले मिले। यह एक सहयोग की बात है कि इस बड़ी बैठक के लिए पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग से पहले पहुंच गए। लेकिन सबसे पहले पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने जिन दो पहले नेताओं से मुलाकात की वो बिल्कुल भी सहयोग नहीं है बल्कि यह तो एक बहुत बड़ा प्रयोग है। पीएम मोदी ने किर्गिस्तान में बड़ा खेल कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

दरअसल पीएम मोदी ने बिश्केक में सबसे पहले अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पायान से मुलाकात की और दूसरी मुलाकात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिशकियान से। पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की है। पीएम मोदी से मिलने के बाद ईरान के राष्ट्रपति ने जो लिखित बयान जारी किया उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान हो जाएगी। पीएम मोदी और पायान की मुलाकात की टाइमिंग बेहद खास है क्योंकि इस्तानबुल में पहली बार मक्का एग्रीमेंट के बाद पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के नेता मिल रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी के सामने अर्मेनिया के प्रधानमंत्री आ गए। अर्मेनिया तुर्की के बगल में है और भारत के हथियार लेकर आजकल शेर बना हुआ है। भारत अर्मेनिया को पहले ही पिनाका रॉकेट लांचर और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम समेत कई आर्टलरी गंस दे चुका है। लेकिन अब खबरें हैं कि अर्मेनिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल मांग रहा है। समय आने पर अर्मेनिया की यह इच्छा भी पूरी की जाएगी। पीएम मोदी जब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिशकियान से मुलाकात करने वाले थे उससे पहले ही उन्होंने ट्वीट किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत ने 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ रेट हासिल कर ली है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। जिस वक्त पूरी दुनिया में जंग जैसा माहौल है, उसी अस्थिरता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने चमत्कार कर दिखाया है। पीएम मोदी ने इस ट्वीट में एक शानदार लाइन लिखी। उन्होंने कहा कि निराशावादी गलत साबित हुए और भारत ने एक बार फिर कामयाबी की नई ऊंचाई छुई है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Instagram New Reel | 'झूठ की गूंज' 7.8% की इकोनॉमिक ग्रोथ को नहीं छिपा सकती, इंस्टाग्राम पर PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज

एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बिकेक पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात। रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से हुई तो भारत और रूस के दोनों ही राष्ट्र प्रमुखों के बीच का याराना भी साफ-साफ दिखा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन फिर से एक बार एक साथ एक ही कार में सवार नजर आए। पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन एक ही कार और उसमें सवार होकर नोमाड गेम्स इनोग्रेशन के लिए पहुंचे और यह तस्वीरें सबके लिए चर्चा के केंद्र में है। सिर्फ कार डिप्लोमेसी से ही दोस्ती की बात नहीं झलकती है।

Continue reading on the app

मारुति और हुंडई की नई हैचबैक कारें, 5 सितंबर को आएगी नई Baleno, लिस्ट में ऑल-न्यू i20 भी

भारत में नई हैचबैक कारों की एंट्री होने वाली है। इनमें 5 सितंबर को लॉन्च होने वाली 2026 मारुति सुजुकी बलेनो और ऑल-न्यू i20 के साथ ऑल-न्यू ग्रैंड i10 नियॉस भी है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

Maharashtra News | Mumbai Airport की जमीन पर ‘Illegal Mosque’ का आरोप.. क्या अब होगा बड़ा एक्शन ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T23:55:02+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:राम मंदिर ट्रस्ट में कितने बदलाव किए गए? | BJP | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T00:07:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers