Beauty Tips: महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं...घर पर दाल से तैयार करें ये खास डी-टैन पैक, निखर उठेगी त्वचा
Masoor Dal Face Pack: तेज धूप और प्रदूषण के कारण चेहरे पर टैनिंग और उसका बेजान नजर आना एक आम बात है. लेकिन आप इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्च करने के बजाय घर पर मौजूद चीजों को आजमा सकते हैं. इसके लिए किचन में रखी मसूर दाल काफी फायदेमंद है. इससे तैयार फेस पैक त्वचा की सफाई और फ्रेश लुक पाने में मदद कर सकता है. इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आसानी से घर में मिल जाती हैं. जानिए इस फेस पैक को बनाने और लगाने का सही तरीका, साथ ही किन लोगों को इसे इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
अतिक्रमण से अवैध RO प्लांट तक, जनसुनवाई में 22 शिकायतें; महापौर ने दिए समाधान के आदेश
Faridabad News: नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर सोमवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम काफी असरदार साबित हो रहा है. हाल ही में महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुए शिविर में आम जनता की कुल 22 शिकायतें सुनी गईं. महापौर ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के सख्त निर्देश दिए.
सड़क निर्माण में देरी पर सख्त रुख
वार्ड नंबर-16 स्थित एसजीएम नगर के निवासियों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी की शिकायत दर्ज कराई. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर दो गलियों के निर्माण का वर्क ऑर्डर हर हाल में जारी किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों में कोई भी लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिविर में दयालबाग इलाके से आए लोगों ने पीने के पानी की किल्लत और क्षेत्र के नाले की दोबारा सफाई करवाने की मांग उठाई. इन शिकायतों पर श्रीमती जोशी ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ढहाया, जमीन मदरसे को देने का आरोप
अतिक्रमण और अवैध आरओ प्लांट पर लगाम
जनसुनवाई के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्याओं, शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध रूप से चल रहे आरओ (RO) प्लांट को बंद कराने के मुद्दे भी सामने आए. महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी शिकायतों का निपटारा नियमों के अनुसार किया जाए. साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए. प्रवीण बत्रा जोशी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि नगर निगम प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शहरवासियों की परेशानियों का तय समय सीमा के भीतर और प्रभावी तरीके से निपटारा करना है. उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनसुनवाई में आने वाले मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.
नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई में एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार और नितिन कादियान जैसे वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे. इसके अलावा, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








