'रणबीर, रणवीर और सिद्धार्थ कौन हैं? ना शक्ल से जानता हूं ना पर्सनली', अन्नू कपूर ने दिया ऐसा बयान, बुरी तरह भड़के लोग
Annu Kapoor Controversial Statement: अपने बेबाक बयानों और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर एक्टर अन्नू कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. जी हां, एक्टर ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. अन्नू कपूर ने मौजूदा दौर के तीन बड़े बॉलीवुड एक्टर्स रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर कई लोग हैरान हैं. एक्टर ने कहा कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को न तो शक्ल से जानते हैं और न ही पर्सनली. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर ये तीनों कलाकार उनके सामने आ जाएं तो शायद वो उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे.
हालांकि, रणबीर कपूर को वो उनके पिता और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की वजह से जानते हैं. अन्नू कपूर का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है. कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और सवाल किया कि जब वो खुद इन कलाकारों को नहीं जानते तो उनके बारे में इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं. तो चलिए आपको भी बताते हैं पूरा मामला.
‘ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली...’
अन्नू कपूर ने ये बयान भानू पाठक के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिया. बातचीत के दौरान उनसे समकालीन (Contemporary) हिंदी सिनेमा और आज के कलाकारों के बारे में सवाल किया गया. इसी दौरान उनसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में भी पूछा गया. इस पर अन्नू कपूर ने कहा, “ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली जानता हूं. वो मेरे सामने आ जाएं तो मुझे पता भी नहीं है. वो कौन हैं, मुझे पता भी नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा कि रणबीर कपूर को वो इसलिए जानते हैं क्योंकि वो ऋषि कपूर के बेटे हैं. अन्नू कपूर ने कहा, “रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का है ना, इसलिए मैं जानता हूं. और बाकी... मैंने कभी उनका काम नहीं देखा है. कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े होते हैं, मुझे क्या पता कि क्या बात करते हैं.” अन्नू कपूर के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
अन्नू कपूर पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
अन्नू कपूर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. कुछ लोगों ने उनके बयान को घमंड से जोड़कर देखा तो कुछ ने उन्हें उनकी उम्र और करियर का हवाला देते हुए जवाब दिया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “पर चाचा आप कौन हो, ये तो बताओ.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ताऊ उम्र हो गई है तुम्हारी, कौन हो तुम?” एक अन्य यूजर ने अन्नू कपूर के बयान पर नाराजगी जताते हुए लिखा, “कुछ तो शर्म कर लो.”
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग अन्नू कपूर के समर्थन में भी नजर आए. उनका कहना है कि किसी कलाकार का किसी दूसरे कलाकार को व्यक्तिगत तौर पर न जानना कोई बड़ी बात नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि अन्नू कपूर का बयान जिस अंदाज में सामने आया वो आपत्तिजनक और अनावश्यक था.
तमन्ना भाटिया पर बयान को लेकर भी हुआ था विवाद
वहीं ये पहली बार नहीं है जब अन्नू कपूर अपने किसी बयान को लेकर विवादों में घिरे हैं. इससे पहले साल 2025 में भी वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर दिए गए एक कमेंट के कारण सुर्खियों में आए थे. एक इंटरव्यू के दौरान जब अन्नू कपूर से तमन्ना भाटिया को लेकर पूछा गया था कि क्या वो उन्हें पसंद करते हैं, तो एक्टर ने उनके शरीर और खूबसूरती को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, “माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है.” अन्नू कपूर के इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके कमेंट को अनुचित बताते हुए आलोचना की थी. विवाद बढ़ने के बाद एक्टर ने माफी भी मांगी थी
ये भी पढ़ें: Badshah और Isha Rikhi ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 5 महीने बाद ही दोनों ने अलग किए रास्ते
PM मोदी ने विदेश से जारी किया नया वीडियो, 7.8% ग्रोथ रेट पर कही ये बड़ी बात, सोना खरीद और विदेश यात्रा पर दी खास सलाह
PM Modi on Growth Rate: पीएम मोदी ने विदेशी धरती से सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने ग्रोथ रेट (विकास दर) पर बात की है. विकास दर 7.8% होने पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी इस समय विदेश दौरे पर हैं. ताशकंद के बाद वह मंगलवार को वह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चार दिवसीय मध्य एशिया दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने उज्बेकिस्तान का दौरा किया और अब किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं. पीएम मोदी ने विदेश से वीडियो संदेश जारी किया. कहा कि जारी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8% की विकास दर, पूरा देश खुशी से भरा है. मैं देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं, यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है. पीएम मोदी से पहले भी कई नेताओं ने भारत की ग्रोथ रेट पर जमकर तारीफें की हैं.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi posts on the social media platform, Instagram; PM says "Heartiest congratulations to my fellow citizens. A growth rate of 7.8%—the nation is filled with joy. I congratulate the people of this country for their resolve and their industrious… pic.twitter.com/pZ8kvg4ASF
— ANI (@ANI) September 1, 2026
उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे का मुख्य उद्देश्य मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। किर्गिस्तान में पीएम मोदी 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं और इस दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहे हैं. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेताओं से मुलाकात भी हुई है.
यह भी पढ़ें: युद्ध का हर दिन मानवता के कल्याण को पीछे धकेलता है… बिश्केक में पुतिन से मिलकर बोले पीएम मोदी
दुनिया के संकट पर की बात
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है. हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हुई है. सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई हैं. 2020 के कोविड दौर के बाद से, हर जगह स्थिरता की कमी रही है. फिर भी, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.
विरोधियों पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने वीडियो में कहा कि देश में कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं. इन सबसे ऊपर उठकर और इन बाधाओं को पार करते हुए, देश ने 7.8% की विकास दर हासिल की है. हमें इस गति को बनाए रखना होगा. हमें आगे बढ़ते रहना होगा, और इसके लिए 'आत्मनिर्भर भारत' बनना जरूरी है.
सोना और विदेश यात्रा पर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने कहा कि स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। शादी विदेशों में करते हैं तो नहीं करना चाहिए. कहा कि जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे.
'आजादी के 100 साल तक विकसित होगा भारत'
मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे. इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें. नीति पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नीति सही है और नीयत साफ है. 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए.
यह भी पढ़ें: Explainer: पीएम मोदी के विदेश दौरों में कैसे दिख रही भारत की कूटनीति, वैश्विक संकटों के बीच दुनिया मान रही हमारा लोहा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











