Responsive Scrollable Menu

अतिक्रमण से अवैध RO प्लांट तक, जनसुनवाई में 22 शिकायतें; महापौर ने दिए समाधान के आदेश

Faridabad News: नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर सोमवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम काफी असरदार साबित हो रहा है. हाल ही में महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुए शिविर में आम जनता की कुल 22 शिकायतें सुनी गईं. महापौर ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के सख्त निर्देश दिए.

सड़क निर्माण में देरी पर सख्त रुख

वार्ड नंबर-16 स्थित एसजीएम नगर के निवासियों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी की शिकायत दर्ज कराई. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर दो गलियों के निर्माण का वर्क ऑर्डर हर हाल में जारी किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों में कोई भी लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिविर में दयालबाग इलाके से आए लोगों ने पीने के पानी की किल्लत और क्षेत्र के नाले की दोबारा सफाई करवाने की मांग उठाई. इन शिकायतों पर श्रीमती जोशी ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ढहाया, जमीन मदरसे को देने का आरोप

अतिक्रमण और अवैध आरओ प्लांट पर लगाम

जनसुनवाई के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्याओं, शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध रूप से चल रहे आरओ (RO) प्लांट को बंद कराने के मुद्दे भी सामने आए. महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी शिकायतों का निपटारा नियमों के अनुसार किया जाए. साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए. प्रवीण बत्रा जोशी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि नगर निगम प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शहरवासियों की परेशानियों का तय समय सीमा के भीतर और प्रभावी तरीके से निपटारा करना है. उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनसुनवाई में आने वाले मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई में एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार और नितिन कादियान जैसे वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे. इसके अलावा, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया.

Continue reading on the app

Earthquake Today: नेपाल के बाद भारत में कांपी धरती, इन राज्यों में सुबह-सुबह आया भूकंप; घर से बाहर निकले लोग

Earthquake Today: दुनियाभर के देशों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए जा रहे हैं. आज यानी मंगलवार तड़के अफगानिस्तान से लेकर भारत तक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए. जिससे लोग दहशत में आ गए. सबसे पहले 1 सितंबर को आधी रात अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए हैं. हालांकि इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. लेकिन भूकंप आने के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. 

सबसे पहले अफगानिस्तान में आया भूकंप

मंगलवार यानी 1 सितंबर की रात करीब एक बजे अफगानिस्तान में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इसके कुछ देर बाद फिर से देश के कई हिस्सों में भूकंप आया. वहीं चीन में सोमवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. चीन के शिनजियांग में सोमवार रात 10 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई. इस भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 15 किमी की गहराई में था. इसके बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के हल्के झटके आए. अफगानिस्तान में मंगलवार तड़के 1.06 बजे 4.4 तीव्रता से धरती कांपी. इस भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 132 की गहराई में दर्ज किया गया.

अफगानिस्तान के बाद सिक्किम में कांपी धरती

अफगानिस्तान में आधी रात आए भूंकप के बाद सिक्किम में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप सिक्किम के मंगन जिले में आया. ये भूकंप रात 1.48 बजे आया. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 दर्ज की गई. इस भूंकप का केंद्र जमीन के नीचे 7 किमी की गहराई में था. इस भूकंप से भी अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. इसके बाद अफगानिस्तान में फिर से भूकंप आया. रात 3.31 बजे अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसका केंद्र जमीन के नीचे 138 किमी की गहराई में दर्ज किया गया.

 

Continue reading on the app

  Sports

12 साल पहले टीम इंडिया में भी हुआ था पाकिस्तान जैसा कांड, इंग्लैंड दौरे पर रातों-रात बदल दिया गया था पूरा कोचिंग स्टाफ

PAK vs ENG Controversy: 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया जब शर्मनाक अंदाज में टेस्ट सीरीज हारी तो बीसीसीआई ने रातों-रात कोचिंग स्टाफ बदल दिया था. वनडे सीरीज के लिए पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया था और कहा गया कि डंकन फ्लेचर हेड कोच बने रहेंगे. Tue, 1 Sep 2026 08:56:13 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE: West Asia conflict के बीच Kyrgyzstan में SCO नेताओं की बैठक | Trade I Economy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:39:24+00:00

LIVE: Kyrgyzstan में World Nomad Games के उद्घाटन समारोह में PM Modi ने भारतीय दल का उत्साह बढ़ाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:37:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers