चित्रकूट में फिर बेकाबू हुई मंदाकिनी, खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंचा पानी
Chitrakoot Mandakini River: धर्मनगरी चित्रकूट में प्रकृति का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले आई भीषण बाढ़ की तबाही से स्थानीय लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं. मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे निचले इलाकों में दहशत का माहौल है.
बाढ़ का दोबारा लौटना और प्रशासन की मुस्तैदी
महज दो दिन पहले मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से लगभग साढ़े आठ मीटर ऊपर बह रही थी, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. रविवार शाम को जलस्तर कम होने पर लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी और अपने डूबे हुए घरों से मलबा हटाने का काम शुरू ही किया था. लेकिन रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण सुबह तक नदी का जलस्तर दोबारा खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर पहुंच गया. हालात की गंभीरता को भांपते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अमले ने फौरन मोर्चा संभाल लिया और निचले इलाकों को तुरंत खाली करवा दिया. सुरक्षा के मद्देनजर रामघाट की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सख्त हिदायत दी गई है.
#WATCH सतना, मध्य प्रदेश: भीषण बाढ़ के बाद चित्रकूट में घरों और दुकानों की हालत तीन दिनों से खराब बनी हुई है; स्मार्ट सिटी सतना और नगर निगम सतना की ओर से सड़कों की सफाई का काम चल रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2026
सड़कों की सफाई के लिए JCB, फायर टैंकर और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। pic.twitter.com/0bVp4e4iJ2
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Amid the flood situation, rising water levels in the Ganga and Yamuna rivers have caused water to enter settlements along the riverbanks. pic.twitter.com/GdiE9h8S6A
— ANI (@ANI) September 1, 2026
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: असम के कई इलाकों में झमाझम बारिश, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वालों की बढ़ी मुश्किल
'रणबीर, रणवीर और सिद्धार्थ कौन हैं? ना शक्ल से जानता हूं ना पर्सनली', अन्नू कपूर ने दिया ऐसा बयान, बुरी तरह भड़के लोग
Annu Kapoor Controversial Statement: अपने बेबाक बयानों और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर एक्टर अन्नू कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. जी हां, एक्टर ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. अन्नू कपूर ने मौजूदा दौर के तीन बड़े बॉलीवुड एक्टर्स रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर कई लोग हैरान हैं. एक्टर ने कहा कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को न तो शक्ल से जानते हैं और न ही पर्सनली. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर ये तीनों कलाकार उनके सामने आ जाएं तो शायद वो उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे.
हालांकि, रणबीर कपूर को वो उनके पिता और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की वजह से जानते हैं. अन्नू कपूर का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है. कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और सवाल किया कि जब वो खुद इन कलाकारों को नहीं जानते तो उनके बारे में इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं. तो चलिए आपको भी बताते हैं पूरा मामला.
‘ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली...’
अन्नू कपूर ने ये बयान भानू पाठक के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिया. बातचीत के दौरान उनसे समकालीन (Contemporary) हिंदी सिनेमा और आज के कलाकारों के बारे में सवाल किया गया. इसी दौरान उनसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में भी पूछा गया. इस पर अन्नू कपूर ने कहा, “ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली जानता हूं. वो मेरे सामने आ जाएं तो मुझे पता भी नहीं है. वो कौन हैं, मुझे पता भी नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा कि रणबीर कपूर को वो इसलिए जानते हैं क्योंकि वो ऋषि कपूर के बेटे हैं. अन्नू कपूर ने कहा, “रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का है ना, इसलिए मैं जानता हूं. और बाकी... मैंने कभी उनका काम नहीं देखा है. कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े होते हैं, मुझे क्या पता कि क्या बात करते हैं.” अन्नू कपूर के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
अन्नू कपूर पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
अन्नू कपूर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. कुछ लोगों ने उनके बयान को घमंड से जोड़कर देखा तो कुछ ने उन्हें उनकी उम्र और करियर का हवाला देते हुए जवाब दिया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “पर चाचा आप कौन हो, ये तो बताओ.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ताऊ उम्र हो गई है तुम्हारी, कौन हो तुम?” एक अन्य यूजर ने अन्नू कपूर के बयान पर नाराजगी जताते हुए लिखा, “कुछ तो शर्म कर लो.”
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग अन्नू कपूर के समर्थन में भी नजर आए. उनका कहना है कि किसी कलाकार का किसी दूसरे कलाकार को व्यक्तिगत तौर पर न जानना कोई बड़ी बात नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि अन्नू कपूर का बयान जिस अंदाज में सामने आया वो आपत्तिजनक और अनावश्यक था.
तमन्ना भाटिया पर बयान को लेकर भी हुआ था विवाद
वहीं ये पहली बार नहीं है जब अन्नू कपूर अपने किसी बयान को लेकर विवादों में घिरे हैं. इससे पहले साल 2025 में भी वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर दिए गए एक कमेंट के कारण सुर्खियों में आए थे. एक इंटरव्यू के दौरान जब अन्नू कपूर से तमन्ना भाटिया को लेकर पूछा गया था कि क्या वो उन्हें पसंद करते हैं, तो एक्टर ने उनके शरीर और खूबसूरती को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, “माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है.” अन्नू कपूर के इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके कमेंट को अनुचित बताते हुए आलोचना की थी. विवाद बढ़ने के बाद एक्टर ने माफी भी मांगी थी
ये भी पढ़ें: Badshah और Isha Rikhi ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 5 महीने बाद ही दोनों ने अलग किए रास्ते
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









