नेपाल में आई आपदा का सच जानिए [What Caused the Devastating Floods in Nepal?]
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की बहुत सारी खबरें, वीडियो और रील अब तक आप देख चुके होंगे. वहां हुई तबाही के मंजर भी आपकी टाइमलाइन का हिस्सा बन रहे होंगे. यह वाकई एक बड़ी त्रासदी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या हमें अब इस बात के लिए हमेशा तैयार रहना होगा कि ऐसी त्रासदी बार-बार आ सकती हैं.
पीएम उम्मीदवारी पर कांग्रेस और TVK में विवाद:मंत्रियों ने विजय को प्रधानमंत्री का दावेदार बताया; कांग्रेस विधायक को विपक्ष की बेंच पर बैठाया
तमिलनाडु में कांग्रेस और TVK के बीच 2029 में पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर विवाद और बढ़ गया। इस बीच कांग्रेस विधायक थरहाई कथबर्ट की विधानसभा में सीट बदल दी गई है। अब वो विधानसभा में विपक्ष के साथ उनकी बेंच पर बैठेंगे। रविवार को ही राज्य के पर्यटन मंत्री एस. राजेश कुमार ने राहुल गांधी को 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर TVK ने राहुल गांधी का समर्थन नहीं किया, तो राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस मंत्री इस्तीफा दे देंगे। टीवीके के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आधव अर्जुन ने पहले कहा था कि देश का पीएम तमिलनाडु के किसी नेता के पास होना चाहिए। उनके बयान को पार्टी प्रमुख विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदार के तौर पर पेश किए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। MOTN सर्वे के बाद शुरू हुआ विवाद 27 अगस्त को इंडिया टुडे ने अपना MOTN (मूड ऑफ द नेशन) सर्वे जारी किया। उस सर्वे के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी प्रधानमंत्री पद की रेस में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में 48.7% लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। वहीं, राहुल गांधी 27.1% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन 9.2% लोगों ने विजय को पीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया था। DMK ने कहा- कल्पना की कोई सीमा नहीं डीएमके नेता आरएस भारती ने सोमवार को टीवीके पर तंज कसते हुए कहा कि कल्पना की कोई सीमा नहीं होती। वहीं, कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने विजय को 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की महत्वाकांक्षा को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों की सीटें हासिल करनी होती हैं। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
DW







