Responsive Scrollable Menu

पीएम उम्मीदवारी पर कांग्रेस और TVK में विवाद:मंत्रियों ने विजय को प्रधानमंत्री का दावेदार बताया; कांग्रेस विधायक को विपक्ष की बेंच पर बैठाया

तमिलनाडु में कांग्रेस और TVK के बीच 2029 में पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर विवाद और बढ़ गया। इस बीच कांग्रेस विधायक थरहाई कथबर्ट की विधानसभा में सीट बदल दी गई है। अब वो विधानसभा में विपक्ष के साथ उनकी बेंच पर बैठेंगे। रविवार को ही राज्य के पर्यटन मंत्री एस. राजेश कुमार ने राहुल गांधी को 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर TVK ने राहुल गांधी का समर्थन नहीं किया, तो राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस मंत्री इस्तीफा दे देंगे। टीवीके के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आधव अर्जुन ने पहले कहा था कि देश का पीएम तमिलनाडु के किसी नेता के पास होना चाहिए। उनके बयान को पार्टी प्रमुख विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदार के तौर पर पेश किए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। MOTN सर्वे के बाद शुरू हुआ विवाद 27 अगस्त को इंडिया टुडे ने अपना MOTN (मूड ऑफ द नेशन) सर्वे जारी किया। उस सर्वे के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी प्रधानमंत्री पद की रेस में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में 48.7% लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। वहीं, राहुल गांधी 27.1% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन 9.2% लोगों ने विजय को पीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया था। DMK ने कहा- कल्पना की कोई सीमा नहीं डीएमके नेता आरएस भारती ने सोमवार को टीवीके पर तंज कसते हुए कहा कि कल्पना की कोई सीमा नहीं होती। वहीं, कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने विजय को 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की महत्वाकांक्षा को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों की सीटें हासिल करनी होती हैं। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

नेपाल: बाढ़ से पहले मांगी थी चीन से मदद [Nepal: Had sought help from China before the floods.]

नेपाल ने कहा है कि भीषण बाढ़ आने से पहले मई में उसने चीन से ग्लेशियरों के खतरों से जुड़ी जानकारी मांगी थी. Nepal has stated that it sought information from China regarding glacier-related risks in May, prior to the severe floods. #dwhindi #NepalFlood #China

Continue reading on the app

  Sports

21 छक्के…अभिषेक शर्मा से भी आगे निकल गए नमन धीर, ठोका हैरतअंगेज शतक

Sher-E-Punjab T20 League 2026: जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ अमृतसर सूरमा के बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात कर दी. कप्तान अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Tue, 01 Sep 2026 21:54:24 +0530

  Videos
See all

UP Election 2026 | Samajwadi Party Office के बाहर लगे पोस्टर पर बवाल | #UPnews #BJP #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T16:40:43+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: New Tech से होगा प्रदूषण का खात्मा! | Pollution Ka Sollution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T16:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers