Responsive Scrollable Menu

Healthy Snacks के साथ बनाएं ब्रेकफास्ट और शाम का नाश्ता हेल्दी और मजेदार

क्या आप बाहर का स्नैक इतना ज्यादा खा रहे हैं कि अब आपको अपनी सेहत की चिंता होने लगी है? अगर हां, तो आप इसकी जगह हेल्दी स्नैक्स चुन सकते हैं. ये Healthy Snacks स्वादिष्ट होते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आते हैं. साथ ही, इन्हें बनाना भी आसान और तेज है, इसलिए आप बिना किसी परेशानी के इनका मज़ा ले सकते हैं. आप इन हेल्दी स्नैक्स को नाश्ते में या शाम की हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए खा सकते हैं. इनमें फल, नट्स, ओट्स, मखाना और दूसरी पौष्टिक चीज़ें शामिल हो सकती हैं. बाहर मिलने वाले डीप-फ्राइड और पैक्ड स्नैक्स की तुलना में ये कहीं बेहतर विकल्प हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर वही खा लेते हैं जो आसानी से मिल जाए, लेकिन सही स्नैक चुनकर आप अपनी रोजाना की डाइट को बेहतर बना सकते हैं.

1.MTR 3 Mins Breakfast Poha Pouch 60 Gram

यह पोहा पाउच 3 मिनट में बनने वाला है. इसके साथ ही यह पोहा पाउच 60 ग्राम में आता है. साथ ही यह फ़ूड बिना प्रिजर्वेटिव वाले साबुत अनाज के प्राकृतिक गुण के साथ आता है. इस Snack Items को आप सुबह के नाश्ता और शाम की हल्की भूख में स्नैक के तौर पर पर खाया जा सकता है.

2. Snack It Up Vacuum Cooked Mix Vegetable Chips 90g

यह असली सब्जियां और क्लीन लेबल स्नैक है. इसके साथ ही यह मिक्स वेजिटेबल चिप्स 9 असली डिहाइड्रेटेड सब्जियां के साथ तैयार किया गया है. इसमें चुकंदर, शकरकंद, गाजर, भिंडी, हरी बीन्स, टैपिओका, कटहल, कद्दू और मशरूम शामिल है. यह वीगन, ग्लूटेन-फ्री और कीटो-फ्रेंडली है.

3. The Naturik Co. Oats Chilla Mix 200g

यह ओट्स चीला मिक्स 200g के पैक में मिल रहा है. इसके साथ ही यह 80% ओट्स और दालों वाला इंस्टेंट फ़ूड है. झटपट बनने वाला यह चीला और डोसा मिक्स बच्चों और परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो हाई-प्रोटीन हेल्दी हो सकता है. यह Snacks For Evening के लिए बढ़िया माना जा सकता है.  

4. Hazelnut Chocolate Sugar-Free Laddoos

यह ग्लूटेन-फ्री हेजलनट चॉकलेट लड्डू शुगर-फ्री है. यह हेल्दी स्नैक्स हाई प्रोटीन और तुरंत एनर्जी के लिए खा सकते हैं. यह लड्डू 95% ड्राई-फ्रूट्स के साथ तैयार किये गए है. साथ ही यह 20 लड्डू का पैक में मिल रहा हैं. इनको बच्चा और बड़ा कोई भी खा सकता है.

5. Simplify Foods Cashew & Moringa Instant Soup

यह इंस्टेंट सूप काजू और मोरिंगा के गुण के साथ आता है. इसके साथ ही यह काजू और मोरिंगा इंस्टेंट सूप 0% प्रिजर्वेटिव्स या एडिटिव्स हैं. यह 52% असली मोरिंगा पल्प से बना है जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट लग सकता है. यह बहुत ही आसानी से बन जाता है जिसको कोई भी बना सकता है. 

Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव amazon पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है। इन उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कीमतों आदि से संबंधित किसी भी विवाद के लिए न्यूज नेशन उत्तरदायी नहीं है। ऊपर दिए गए उत्पादों के संबंध में लिखे गए आर्टिकल के लेखन का न्यूज नेशन के पत्रकारों से कोई संबंध नहीं है.

Continue reading on the app

‘वो आतंकवादी नहीं हैं...', यश के स्टारडम पर सवाल उठाने वालों पर बुरी तरह भड़कीं एक्टर की मां, दिया मुंहतोड़ जवाब

Toxic Actor Yash Mother: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खराब से लेकर मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इन सबके बीच अब यश की मां पुष्पा अरुणकुमार का एक बयान सुर्खियों में आ गया है. जी हां, यश की मां ने एक प्रेस मीट के दौरान उन लोगों को जवाब दिया, जो ‘KGF’ से पहले यश की पहचान और उनके स्टारडम पर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने इस दौरान इनडायरेक्टली मशहूर तेलुगु प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद की पुरानी टिप्पणी का भी जवाब दिया.

‘यश आतंकवादी नहीं हैं, फिर उनसे खतरा क्यों?’

यश की मां पुष्पा अरुणकुमार ने अपने बेटे के संघर्ष और सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘KGF’ से पहले भी यश ने कई सफल फिल्में दी थीं. उन्होंने कहा कि यश को किसी खास परिवार या मजबूत आर्थिक बैकग्राउंड का फायदा नहीं मिला, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. उन्होंने कहा, “KGF से पहले यश ने लगातार पांच हिट फिल्में दी थीं. तो अगर वो एक आम इंसान हैं कोई खास नहीं हैं, जैसा कि आप कहते हैं तो आपको उनसे खतरा क्यों महसूस हो रहा है? वो कोई आतंकवादी नहीं हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि बार-बार ये पूछने की जरूरत नहीं है कि ‘KGF’ से पहले यश कौन थे. उनके मुताबिक, यश ने ‘KGF’ से पहले भी अच्छी और सफल फिल्में की थीं. यश की मां ने अपने बेटे के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि वो किसी अमीर परिवार में पैदा नहीं हुए थे. उन्होंने कहा, “कुछ दूसरों के उलट, वो अमीर परिवार में पैदा नहीं हुए थे. वो एक बस ड्राइवर के बेटे हैं और अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं. एक मां के तौर पर मुझे उन पर गर्व है.”

2023 में क्या बोले थे अल्लू अरविंद?

दरअसल, इस पूरे मामले की जड़ करीब तीन साल पुरानी एक टिप्पणी से जुड़ी है साल 2023 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने ‘KGF’ फ्रैंचाइजी की सफलता पर बात करते हुए सवाल उठाया था कि ‘KGF’ से पहले यश कौन थे? अल्लू अरविंद ने फिल्म की सफलता में उसके बड़े स्केल और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू की भूमिका पर भी बात की थी. उनकी इस टिप्पणी के बाद यश के फैंस के बीच काफी चर्चा हुई थी.

यश ने भी दिया था बयान

हाल ही में यश ने ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा के साथ बातचीत के दौरान इस पुराने बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. बातचीत में जब उनसे ‘KGF’ से पहले यश कौन थे, वाले सवाल का जिक्र किया गया तो उन्होंने इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं दिया. यश ने कहा कि किसी फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता. उन्होंने अपनी सफलता के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया. उनका कहना था कि दर्शक इतने समझदार हैं कि वो अच्छे कंटेंट और अच्छी परफॉर्मेंस की सराहना कर सकते हैं.

कैसी है ‘टॉक्सिक’?

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में लिखा और शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब वर्जन के साथ रिलीज किया गया है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. 26 अगस्त को रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं. कुछ दर्शकों ने फिल्म के विजुअल्स, एक्शन और यश की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है, जबकि कुछ दर्शकों को इसकी कहानी और नैरेशन खास पसंद नहीं आया.

ये भी पढ़ें: गोविंदा ने अपनी फैमिली के साथ नहीं मनाया रक्षा बंधन का त्योहार! बेटी की इस पोस्ट से हुआ खुलासा?

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को घर भेजा गया, कोच की भी नौकरी गई, इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद फैसला

हार के बाद पाकिस्तानी टीम में हाहाकार मच गया है. पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों और दो कोच को टीम से बाहर कर दिया गया है. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. Mon, 31 Aug 2026 18:46:45 +0530

  Videos
See all

Chirag Paswan On Sanjay Singh: मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोप, चिराग ने क्या बोल चौंकाया? Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T13:41:55+00:00

Fir on Rahul Gandhi : Mallikarjun Kharge के Haldwani केस पर क्या बोले Imran Masood ? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T13:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers