Responsive Scrollable Menu

Testicular Cancer: 15 से 40 वर्ष के पुरुषों में बढ़ रहा Testicular Cancer का खतरा, भूलकर भी न करें इन लक्षणों को Ignore

कैंसर का नाम सुनते ही लोग परेशान हो उठते हैं। लेकिन अगर शरीर के हर बदलाव पर नजर रखी जाए, तो किसी भी गंभीर बीमारी का पता आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसी ही एक बीमारी टेस्टिकुलर कैंसर है। 15 से 40 वर्ष की आयु के पुरुषों में टेस्टिकुलर कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर शुरूआती स्टेज में ही इस कैंसर की पहचान हो जाए, तो इस गंभीर बीमारी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

टेस्टिकुलर कैंसर के शुरूआती लक्षण बेहद सामान्य होते हैं। इसके लक्षणों में स्क्रोटम में भारीपन महसूस होना, टेस्टिकल्स में लम्प या सूजन आना या लोअर बैक में दर्द महसूस होना आदि। इसलिए युवा पुरुषों को इस कैंसर के लक्षणों को जरूर समझना चाहिए। आसान शब्दों में कहें, तो टेस्टिकल्स में बनने वाली गांठ या ट्यूमर को टेस्टिकुलर कैंसर कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी है Fever और Cough? दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें बचाव के Effective Measures


टेस्टिकुलर कैंसर के वार्निंग साइन

एक रिसर्च के मुताबिक टेस्टिकुलर कैंसर अन्य कैंसर की तुलना में धीमे-धीमे बढ़ता है। इसलिए कई बार लोग इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि टेस्टिकुलर कैंसर के वार्निंग साइन क्या है, जिसको समय रहते पहचान लिया जाए, तो इस गंभीर बीमारी से निजात पाया जा सकता है।

टेस्टिकल्स में लम्प या सूजन होना

टेस्टिकुलर कैंसर फाउंडेशन के मुताबिक अगर अंडकोष में लम्प या सूजन की समस्या शुरू हो सकती है। यह सबसे बड़ा संकेत है कि एक अंडकोष में बिना दर्द वाली गांठ या सूजन होना शामिल है। लेकिन हर गांठ कैंसर वाली गांठ नहीं होती है। लेकिन फिर भी किसी नए या असामान्य बदलाव की डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। कुछ पुरुषों को ऐसा महसूस हो सकता है कि एक अंडकोष सामान्य से भारी, बड़ा या अधिक सख्त महसूस हो रहा है।

टेस्टिकल्स में बदलाव होना

अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि शेप या साइज में अचानक बदलाव हुआ है, तो यह टेस्टिकुलर कैंसर का वार्निंग साइन हो सकता है। इन बदलाव को अपने हेल्थ एक्सपर्ट के साथ शेयर करें।

स्क्रोटम में भारीपन लगना

एक रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रोटम में बिना लम्प या गांठ बने भी भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए अगर स्क्रोटम भारीपन महसूस हो, तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पेट या कमर के निचले हिस्से में दर्द होना

पेट के निचले हिस्से, जांघों के जोड़ या अंडकोश में हल्का दर्द या बेचैनी महसूस होना आदि टेस्टिकुलर कैंसर के वार्निंग साइन में शामिल है। अंडकोष में लगातार दर्द रहना, भारीपन महसूस हो, या इसमें कोई सुधार न हो, तो इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए। कई मामलों में अंडकोष के आसपास अचानक से तरल पदार्थ एकत्र हो सकता है, जिस कारण सूजन आ सकती है।

स्क्रोटम में दर्द होना

अधिकतर मामलों में कैंसर की गांठ दर्दरहित होती है। लेकिन कुछ मामलों में स्क्रोटम में दर्द या जलन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर दो सप्ताह से ज्यादा दर्द बना रहे, तो आप हेल्थ एक्सपर्ट को इसकी जानकारी जरूर दें।

स्क्रोटम में तरल पदार्थ एकत्र होना

स्क्रोटम में तरल पदार्थ का जमा होना भी टेस्टिकुलर कैंसर के वार्निंग साइन में शामिल हो सकता है। स्क्रोटम में तरल पदार्थ की वजह से सूजन की समस्या शुरू हो सकती है।

लोअर बैक में दर्द होना

इस कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को लोअर बैक में दर्द महसूस हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक कई बार पीठ दर्द, बिना किसी वजह के थकान, वजन कम होना या सांस लेने में तकलीफ आदि होना टेस्टिकुलर कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। खासकर जब अंडकोष से बाहर बीमारी फैल गई हो।

ब्रेस्ट में सूजन होना

एक रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिकुलर ट्यूमर एक ऐसा हॉर्मोन सीक्रेट कर सकता है, जिसकी वजह से मेल ब्रेस्ट में पेन, सूजन या फिर ब्रेस्ट सॉफ्ट महसूस हो।

किन लोगों को अधिक खतरा

15 से 40 साल के पुरुषों में इसका जोखिम अधिक होता है।

पिता या भाई को पहले टेस्टिकुलर कैंसर हुआ हो।

फैमिली में किसी को पहले यह कैंसर हुआ हो।

टेस्टिकुलर एब्नॉर्मल्टिज या फिर इनफर्टिलिटी की समस्या होने पर।

लाइफस्टाइल या एन्वॉयरमेंट की वजह से भी टेस्टिकुलर कैंसर का जोखिम बना रहता है। 

अगर व्यक्ति को पहले कभी टेस्टिकुलर कैंसर हुआ हो।

Continue reading on the app

सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी इतनी छुट्टी, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday September 2026: अगर आपको सितंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. सितंबर 2026 में त्योहारों, स्थानीय अवकाश और शनिवार-रविवार की वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं कई दिन बंद रहेंगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में कुल 14 दिनों तक बैंक अवकाश रहेगा. हालांकि, सभी छुट्टियां देशभर की बैंक शाखाओं पर लागू नहीं होंगी. कई छुट्टियां सिर्फ संबंधित राज्य या शहर में ही रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने इलाके की छुट्टी जरूर जांच लें.

11 सितंबर को बैंक यूनियनों की हड़ताल

सितंबर में बैंक ग्राहकों की परेशानी सिर्फ छुट्टियों तक सीमित नहीं रहने वाली है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने और दो दिन छुट्टी देने की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा पेंशन और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव से जुड़े कई मुद्दे भी यूनियनों की मांगों में शामिल हैं. 11 सितंबर शुक्रवार को हड़ताल है और इसके ठीक बाद शनिवार-रविवार पड़ रहा है. ऐसे में कुछ जगहों पर बैंकिंग सेवाओं से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं.

11 सितंबर के बाद लगातार छुट्टियों से बढ़ सकती है परेशानी

11 सितंबर को शुक्रवार को हड़ताल प्रस्तावित है. इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है. ऐसे में चेक, कैश, दस्तावेज जमा करने या बैंक शाखा से जुड़े दूसरे जरूरी काम करने वाले ग्राहकों को पहले से योजना बनानी चाहिए. इसके अलावा UFBU ने 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल का भी ऐलान किया है. यह हड़ताल बैंकों की छमाही क्लोजिंग के दौरान प्रस्तावित है. यूनियनों ने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकला तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल शुरू करने का विकल्प भी खुला है.

तारीख (सितंबर) अवसर / कारण कहाँ बैंक बंद रहेंगे (शहर/राज्य)
4 सितंबर जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती कई शहरों में
6 सितंबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) देशभर में
11 सितंबर नगर निगम चुनाव और बैंक यूनियनों की हड़ताल जयपुर और हड़ताल के कारण संभावित तौर पर देशभर में
12 सितंबर श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि गुवाहाटी
13 सितंबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) देशभर में
14 सितंबर गणेश चतुर्थी बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा आदि
15 सितंबर संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन अहमदाबाद, भुवनेश्वर और गोवा
20 सितंबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) देशभर में
21 सितंबर श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम
22 सितंबर करमा पूजा रांची
23 सितंबर महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन जम्मू और श्रीनगर
25 सितंबर इंद्रजात्रा गंगटोक
26 सितंबर महीने का चौथा शनिवार देशभर में
27 सितंबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) देशभर में

बैंक बंद होने पर भी ये सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी. ग्राहक आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. RBI के मुताबिक RTGS सेवा 24 घंटे और साल के सभी 365 दिन उपलब्ध रहती है. इसलिए जरूरी डिजिटल ट्रांजैक्शन बैंक की शाखा बंद होने के दौरान भी किए जा सकते हैं.  हालांकि, शाखा में जाकर होने वाले काम जैसे कैश जमा या निकासी, दस्तावेज संबंधी कार्य और कुछ अन्य सेवाओं के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है. इसलिए सितंबर में बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो छुट्टी की तारीख देखकर पहले ही उसे निपटा लेना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के रास्ते तलाशेगी सरकार, कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर

ये भी पढ़ें: जीएसटी 2.0 से भारतीय अर्थव्यवस्था को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का सामना करने में मिली मदद: मारुति सुजुकी चेयरमैन

 

Continue reading on the app

  Sports

Video: श्रीलंका में भारतीय टीम के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड, पूर्व सेलेक्टर सबा करीम की नजर से

भारत-श्रीलंका टेस्ट ड्रॉ के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठे हैं। फॉलो-ऑन न देने, सिराज की धीमी गेंदबाजी और कुलदीप के आत्मविश्वास की कमी पर चर्चा हुई। पडिक्कल-जुरेल का प्रदर्शन भारत के लिए उम्मीद जगाता है। जानें विशेषज्ञों की राय और आगे की चुनौतियां। Mon, 31 Aug 2026 17:37:45 +0530

  Videos
See all

Garjana I Rubika Liyaquat: शुद्धिकरण विवाद पर CM धामी की सफाई #garjana #rubikaliyaquat #cmdhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:45:16+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: राहुल गांधी के खिलाफ किन धाराओं में कराई शिकायत #rubikaliyaquat #garjana #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:39:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers