सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी इतनी छुट्टी, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday September 2026: अगर आपको सितंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. सितंबर 2026 में त्योहारों, स्थानीय अवकाश और शनिवार-रविवार की वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं कई दिन बंद रहेंगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में कुल 14 दिनों तक बैंक अवकाश रहेगा. हालांकि, सभी छुट्टियां देशभर की बैंक शाखाओं पर लागू नहीं होंगी. कई छुट्टियां सिर्फ संबंधित राज्य या शहर में ही रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने इलाके की छुट्टी जरूर जांच लें.
11 सितंबर को बैंक यूनियनों की हड़ताल
सितंबर में बैंक ग्राहकों की परेशानी सिर्फ छुट्टियों तक सीमित नहीं रहने वाली है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने और दो दिन छुट्टी देने की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा पेंशन और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव से जुड़े कई मुद्दे भी यूनियनों की मांगों में शामिल हैं. 11 सितंबर शुक्रवार को हड़ताल है और इसके ठीक बाद शनिवार-रविवार पड़ रहा है. ऐसे में कुछ जगहों पर बैंकिंग सेवाओं से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं.
11 सितंबर के बाद लगातार छुट्टियों से बढ़ सकती है परेशानी
11 सितंबर को शुक्रवार को हड़ताल प्रस्तावित है. इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है. ऐसे में चेक, कैश, दस्तावेज जमा करने या बैंक शाखा से जुड़े दूसरे जरूरी काम करने वाले ग्राहकों को पहले से योजना बनानी चाहिए. इसके अलावा UFBU ने 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल का भी ऐलान किया है. यह हड़ताल बैंकों की छमाही क्लोजिंग के दौरान प्रस्तावित है. यूनियनों ने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकला तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल शुरू करने का विकल्प भी खुला है.
| तारीख (सितंबर) | अवसर / कारण | कहाँ बैंक बंद रहेंगे (शहर/राज्य) |
| 4 सितंबर | जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती | कई शहरों में |
| 6 सितंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | देशभर में |
| 11 सितंबर | नगर निगम चुनाव और बैंक यूनियनों की हड़ताल | जयपुर और हड़ताल के कारण संभावित तौर पर देशभर में |
| 12 सितंबर | श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि | गुवाहाटी |
| 13 सितंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | देशभर में |
| 14 सितंबर | गणेश चतुर्थी | बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा आदि |
| 15 सितंबर | संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन | अहमदाबाद, भुवनेश्वर और गोवा |
| 20 सितंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | देशभर में |
| 21 सितंबर | श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि | भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम |
| 22 सितंबर | करमा पूजा | रांची |
| 23 सितंबर | महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन | जम्मू और श्रीनगर |
| 25 सितंबर | इंद्रजात्रा | गंगटोक |
| 26 सितंबर | महीने का चौथा शनिवार | देशभर में |
| 27 सितंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | देशभर में |
बैंक बंद होने पर भी ये सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी. ग्राहक आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. RBI के मुताबिक RTGS सेवा 24 घंटे और साल के सभी 365 दिन उपलब्ध रहती है. इसलिए जरूरी डिजिटल ट्रांजैक्शन बैंक की शाखा बंद होने के दौरान भी किए जा सकते हैं. हालांकि, शाखा में जाकर होने वाले काम जैसे कैश जमा या निकासी, दस्तावेज संबंधी कार्य और कुछ अन्य सेवाओं के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है. इसलिए सितंबर में बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो छुट्टी की तारीख देखकर पहले ही उसे निपटा लेना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के रास्ते तलाशेगी सरकार, कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर
पाकिस्तान के पूर्व PM और क्रिकेटर इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग रहा अफेयर, रचाई तीन शादियां
Pakistan Ex Cricketer Imran Khan Bollywood Affairs: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और क्रिकेटर इमरान खान (Imran Khan) की लाइफ हमेशा चर्चा में रहती हैं. इस समय वह अपनी खराब हेल्थ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. इमरान खान की जिदंगी का सफर अर्श से फर्श तक का रहा है. उन्होंने पाकिस्तान को 1992 के क्रिकेट विश्व कप में अपनी कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप जितवाया था, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपनी सियासी पारी शुरू की और वजीर-ए-आजम की कुर्सी तक पहुंचे. इसके बाद उनकी लाइफ में डाउन फॉल आया. आज जब वह अपनी लाइफ के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो उनकी पर्सनल को लेकर भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि उनका बॉलीवुड की किन-किन एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा था.
इमरान खान का जीनत अमान संग जुड़ा था नाम
इमरान खान का बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान संग नाम जुड़ चुका है. उनके अफेयर के किस्से 1970 और 1980 के दशक में मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते थे. यह उस तौर की बात है जब इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी तौर पर जाने जाते थे. लोग उनकी 'प्लेबॉय' इमेज को काफी पसंद करते थे. वहीं जीनत अमान उस समय बॉलवुड की टॉप की एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं. पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि साल 1979-80 में जब पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर आई थी, तब दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों का एक दूसरे संग नाम जोड़ा जाने लगा. बताया जाता है कि दोनों को लंदन और मुंबई में कई मौकों पर एक साथ देखा गया. हालांकि, उनका यह कथित रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टीक नहीं पाया और दोनों अलग हो गए थे.
रेखा संग अफेयर को लेकर चर्चा में रहे इमरान खान
जीनत अमान के अलावा इमरान खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा संग भी जुड़ चुका है. बताया जाता है कि 1980 के दशक में दोनों के अफेयर के किस्से मीडिया और गॉसिप गलियारों में सुर्खियों में रहते थे. इमरान को उन दिनों उनकी गेंदबाजी और 'प्लेबॉय' इमेज के लिए बहुत पसंद करते थे. वहीं रेखा अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाती थी और फिल्मों में राज कर रही थीं. पुरानी रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि इमरान खान जब भारत दौरे पर आए थे, तब वह करीब एक महीने तक मुंबई में रुके थे. उस दौरान रेखा और इमरान को मुंबई के बीच, नाइट क्लब और रेखा के घर पर टाइम बिताते हुए देखा गया. जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी. किन्हीं वजहों से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों अलग हो गए. हालांकि, दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की.
मुनमुन सेन संग नजदीकियों के रहे चर्चे
इमरान खान और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन सेन के कथित अफेयर के चर्चे भी सुर्खियों रहे हैं. बताया जाता है कि मुनमुन सेन और इमरान खान के बीच मुलाकात ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई. इसके चलते दोनों के बीच दोस्ती हो गई. 1980 के दशक में जब इमरान भारत दौरे पर आते थे, तब मुनमुन सेन के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें चर्चा में आ जाती थीं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता था कि इमरान मुनमुन सेन को बेहद पसंद करते थे. लेकिन मुनमुन ने हमेशा ने इन दावों का खंडन किया और इमरान खान को सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताती हैं.
तीन शादियां रहीं विवादों में
इमरान खान ने तीन शादियां की हैं, जिसको लेकर वह अक्सर विवादों में भी रहते हैं. उन्होंने पहली शादी साल 1995 में ब्रिटिशन जर्नलिस्ट जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी. हालांकि, दोनों के बीच 9 साल बाद तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने साल 2015 में पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से निकाह किया. ये शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टीक पाई और दोनों 10 महीने बाद अलग हो गए. दूसरे तालक के दो साल बाद उन्होंने साल 2018 में बुशरा बीबी से शादी रचाई की थी, जो अब तक उनके साथ हैं.
ये भी पढ़ें: 'रामायण' में 'क्राइम पेट्रोल' का ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का ससुर, पर्दे पर निभाएगा सीता के पिता का किरदार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







