Responsive Scrollable Menu

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की रिकवरी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अफगानिस्तान या वेस्टइंडीज किस सीरीज में होगी वापसी?

Indian Cricket team : भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले सितंबर महीने में अफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलने वाली है. उससे पहले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की रिकवरी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. भारत के दोनों अनुभवी खिलाड़ी चोट के बाद मैच फिटनेस पाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में फिटनेस पाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 

दरअसल, जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लगी थी. इस सीरीज में उन्हें घुटने में तकलीफ हुई थी. इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच से वो बाहर हो गए थे. वहीं हार्दिक पांड्या को आईपीएल के दौरान जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आया था. उनको लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है. बुमराह और हार्दिक अब घुटने की चोट से उभरने के लिए बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पसीना बहा रहे हैं. 

बुमराह और हार्दिक की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

अब जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की रिकवरी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो, बुमराह और हार्दिक ठीक हो रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी जल्द ठीक होने के बाद टीम में वापसी करेंगे. वहीं बीसीसीआई चाहता है कि ये दोनों खिलाड़ी अभी सिर्फ वनडे क्रिकेट पर ध्यान दें. क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 में ये दोनों भारत के लिए अहम साबित होने वाले हैं. 

ऐसे में साफ है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों को नहीं खिलाया जाएगा. वहीं एशियन गेम्स में भी ये दोनों खिलाड़ी शायद ही हिस्सा लेंगे. ऐसे में इन खिलाड़ी की वापसी टीम इंडिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हो सकती है. टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने ही घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए एक बेहतरीन मौका होगी.

बुमराह-हार्दिक वर्ल्ड कप में होंगे तुरुष का इक्का

टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हार्दिक पांड्या बॉल और बल्ले दोनों के साथ अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह गेंद के साथ टीम को ट्रॉफी दिला सकते हैं. बुमराह अपनी शानदार यॉर्कर और बेहतरीन लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले भी वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

बुमराह और हार्दिक वनडे क्रिकेट करियर

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में अब तक 91 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 90 पारियों में कुल 151 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.58 का रहा है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6 विकेट 19 रन देकर रहा है. बुमराह के नाम वनडे क्रिकेट में 5 फाइव विकेट हॉल हैं, जबकि वो 4 विकेट हॉल कुल 6 बार हासिल कर चकुे हैं.  

हार्दिक पांड्या की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए 94 मैचों की 68 पारियों में 11 अर्धशतकों के साथ 1904 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 92* रहा है. उनका औसत 32.82 का है. वहीं गेंद के साथ हार्दिक ने इतने ही मैचों में कुल 91 विकेट हासि लिए हैं. 

ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6,6... वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में मचाया गदर, शतक लगाने से सिर्फ इतने रन रह गए दूर

Continue reading on the app

Ground Report: त्रासदी का दर्दनाक मंजर: शवों की हालत इतनी खराब कि अपनों को पहचानना मुश्किल, नेपाल में मातम पसरा

Ground Report: नेपाल में आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस आसमानी और जमीनी आफत ने ऐसी तबाही मचाई है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. त्रासदी में अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. जिन परिवारों के अपने इस सैलाब में गुम हो गए हैं, वे बेहाल हैं, उन्हें यह नहीं पता कि उनके रिश्तेदार किस हाल में हैं या जिंदा भी हैं या नहीं. काठमांडू के सबसे बड़े त्रिभुवन अस्पताल के बाहर का मंजर बेहद हृदय विदारक है. अस्पताल की दीवारों पर दर्जनों पोस्टर लगे हुए हैं जिनमें लापता लोगों की तस्वीरें हैं. परिजनों ने ये पोस्टर इस उम्मीद में लगाए हैं कि शायद कोई उनके अपनों की खबर लेकर आए. न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर ने जब यहां परिवारों से बात की, तो दर्द और बेबसी साफ छलक रही थी.  तबाही का आलम यह है कि जो शव बरामद हो रहे हैं, वे इतनी खराब हालत में हैं कि उनके अपने परिजन भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. अस्पताल में कई लोग सिर्फ शरीर के अंगों को देखकर अपने परिजनों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं.
   

Continue reading on the app

  Sports

Imam ul Haq Controversy Live: इमाम उल हक के फेक इंजरी से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने गंवाया सीरीज

इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई पाकिस्तान टीम में बवाल मचा हुआ है. लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने अचनाक 7 प्लेयर को इंग्लैंड से वापस बुला लिया है. इसमें इमाम उल हक भी हैं. इमाम उल हक लॉर्ड्स टेस्ट में चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे. उनकी चोट लेकर कहा जा रहा है उन्होंने बहाना बनाया है. Tue, 1 Sep 2026 09:02:34 +0530

  Videos
See all

Bageshwar Dham Sarkar | Dhirendra Shastri: कोलकाता में बागेश्वर सरकार, दिव्य दरबार का VIDEO मैसेज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:08:04+00:00

PM Modi Meets Putin: एक ही कार में मोदी-पुतिन ने किया सफर #pmmodi #putin #shorts #kyrgyzstan #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:14:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers