Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में पिता ने बेटे की हत्या की, साथी समेत गिरफ्तार

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में 64 साल के तलुकदार अंसारी ने पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर अपने 38 साल के बेटे गुल हसन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हसन को स्किजोफ्रेनिया था और उसकी बीमारी के चलते परिवार में अक्सर विवाद होते थे। मामले में पुलिस ने अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने का झांसा देकर एक सुनसान कंटेनर के पास ले गए। वहां वसीम ने उसके सिर पर कंक्रीट के टुकड़े से वार किया। इसके बाद दोनों ने कपड़े की रस्सी से उसका गला घोंट दिया और शव कंटेनर में छोड़ दिया। 23 अगस्त की शाम कंटेनर से शव बरामद हुआ था। जांच में CCTV फुटेज से पता चला कि हसन दो लोगों के साथ कंटेनर की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोविंदपुरी की एक सिलाई फैक्ट्री से पकड़ा। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल कंक्रीट का टुकड़ा, खून लगे कपड़े और कपड़े की रस्सी बरामद की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गैस पाइपलाइन लीक, 24 किमी तक ट्रैफिक डायवर्ट महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने के बाद समृद्धि एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर हिस्से पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे गंगापुर तहसील के तकलीवाड़ी के पास GAIL की पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिली। सावधानी के तौर पर हादसे वाली जगह पर दमकल उपकरण तैनात किए गए और GAIL के विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। हडस पिंपलगांव से मालीवाड़ा के बीच चेनज 447 से 470 तक का ट्रैफिक धुले-सोलापुर हाईवे की तरफ मोड़ा गया है। मुंबई जाने वाले वाहन हडस पिंपलगांव इंटरचेंज से निकलकर धुले-सोलापुर हाईवे के रास्ते मालीवाड़ा से दोबारा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, नागपुर जाने वाले वाहन मालीवाड़ा से बाहर निकलकर इसी रास्ते से हडस पिंपलगांव में वापस एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। GAIL के विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के प्रभावित हिस्से के दोनों तरफ के वाल्व बंद कर दिए हैं। इससे पाइपलाइन के अंदर का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख मतदाता बाहर दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सोमवार को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 97.5 लाख यानी 67.18% के गणना प्रपत्र जमा और डिजिटल किए जा चुके हैं। बाकी मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट और अन्य श्रेणियों में रखते हुए ‘अनकलेक्टेबल’ माना गया है। हालांकि, ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं होने का मतलब स्थायी रूप से नाम हटना नहीं है। ऐसे मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावा-आपत्ति दाखिल कर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद पात्र पाए जाने पर नाम अंतिम सूची में जोड़े जाएंगे। वहीं, 2002 की सूची से विवरण न मिलने या उम्र, नाम और पारिवारिक जानकारी में विसंगति मिलने पर नोटिस देकर दोबारा सत्यापन किया जा सकता है।

Continue reading on the app

मंदाकिनी नदी की बाढ़ में चित्रकूट डूबा:बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट, राजस्थान में 17 जिलों में सूखे जैसे हालात

मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंची बह रही है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। लोग घरों और होटलों में फंसे हैं। SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। 36 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना का दीघा घाट डूब चुका है। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 6 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। राजस्थान में बारिश नहीं होने और धूप रहने से जयपुर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

  Sports

Sher- E- Punjab T20 League 2026: शुभमन गिल ने तैयार किया डिजाइन, फजिल्का फाल्कंस की जर्सी से उठा पर्दा

शेर-ए-पंजाब T20 लीग के आगाज से एक दिन पहले फजिल्का फाल्कंस की जर्सी का लॉन्च हुआ. इस टीम जर्सी को शुभमन गिल ने डिजाइन किया है. Sun, 30 Aug 2026 13:47:20 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot Flood News: चित्रकूट में बाढ़...ग्राउंड जीरो पर उतरे DM-SSP | Flood Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T08:45:29+00:00

Breaking News | Modi Met Uzbek President Shavkat | World News: PM मोदी-शौकत की द्विपक्षीय वार्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T08:39:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers