Ground Report: नेपाल त्रासदी का दर्दनाक मंजर: काठमांडू के अस्पताल की दीवारों पर भारतीय डॉक्टर सहित कई लापता भारतीयों के पोस्टर
Ground Report: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और जलतबाही के बाद हालात लगातार डरावने होते जा रहे हैं. काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल से न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल परिसर की दीवारें गुमशुदा लोगों की तस्वीरों से पट चुकी हैं. परिजन और रिश्तेदार रोते-बिलखते अपने अपनों की तलाश में अस्पताल पहुंच रहे हैं. अस्पताल में चस्पा किए गए पोस्टरों में नेपाल के नागरिकों के अलावा कई भारतीय नागरिकों की तस्वीरें भी शामिल हैं. डॉ. जय दिनेश कोटेचा: भारतीय मूल के डॉक्टर जय दिनेश कोटेचा लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी अंतिम लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है. 26 अगस्त को सुबह 8:30 बजे इमीग्रेशन सेंटर के पास से लापता हुई भारतीय नागरिक रोमा की फोटो भी दीवारों पर लगाई गई है. अस्पताल में लगे पोस्टरों के विश्लेषण से पता चलता है कि लापता होने वालों में 17 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों की संख्या सबसे अधिक है. इनमें कई महिला कर्मचारी (जैसे रसुवा में कार्यरत महिलाकर्मी), छोटे-छोटे बच्चे और पूरे के पूरे ग्रुप शामिल हैं, जिनका 26 अगस्त के बाद से कोई सुराग नहीं मिला है.
बजट रखिए तैयार! भारतीय मार्केट में निसान लाने जा रही ये 3 धांसू SUV, जानिए कब होगी लॉन्च
जापानी कार निर्माता कंपनी निसान भारत में अपने पैर मजबूत करने के लिए एक बार फिर से कमर कस चुकी है। जुलाई में लॉन्च हुई नई कार 'टेक्टॉन' के बाद कंपनी भारतीय मार्केट में एक बड़ा दांव खेलने जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









