Responsive Scrollable Menu

मंदाकिनी नदी की बाढ़ में चित्रकूट डूबा:बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट, राजस्थान में 17 जिलों में सूखे जैसे हालात

मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंची बह रही है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। लोग घरों और होटलों में फंसे हैं। SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। 36 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना का दीघा घाट डूब चुका है। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 6 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। राजस्थान में बारिश नहीं होने और धूप रहने से जयपुर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

मन की बात का 137वां एपिसोड आज:पीएम मोदी जेन-जी और चीनी की खपत को लेकर बात कर सकते हैं

मन का बात का 137वां एपिसोड आज प्रसारित किया जाएगा। पीएम जेन जी को लेकर बात कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से सरकार युवाओं और उनके मुद्दों पर फोकस कर रही है। इसके अलावा पीएम शक्कर को लेकर भी बात कर सकते हैं। एक महीने में चीनी के दाम में करीब 20% का इजाफा हुआ है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है। 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड… 136वां एपिसोड: पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 135वां एपिसोड: पीएम ने कहा था, 'भारत समुद्र से लेकर आसमान तक सुरक्षित है। पीएम मोदी ने यह भी अपील की केवल मिट्टी से बनी ही गणेश प्रतिमा खरीदें। जो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो। पीओपी से बनी मूर्तियां नहीं खरीदें। पढ़ें पूरी खबर… 134वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा- देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। मुझे बेंगलुरु एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के बारे में जानकारी मिली। यहां ऑब्जर्वेशनल सेशन आयोजित किए जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 133वां एपिसोड: पीएम ने कहा कि हमारे देश में इस समय जनगणना का अभियान चल रहा है। यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। जो साथी पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव, अलग होने वाला है। पूरी खबर पढ़ें… 132वां एपिसोड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी के इस फैसले ने मुकेश कुमार को दिलाया विकेट, Duleep Trophy में दमदार कप्तानी

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कप्तानी में पहला DRS लिया और वो सफल रहा. वैभव दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं. Sun, 30 Aug 2026 14:55:32 +0530

  Videos
See all

Bangladesh: फंसाये गए हिन्दुओं के परिजन जब आए मीडिया के आगे तब उन्हें उठा कर ले गई पुलिस #hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T09:45:20+00:00

Donald Trump Prediction: Dr Y Rakhi ने कुंडली देखकर क्या संकेत दिए? #shorts #ytshorts #astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T09:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers