Responsive Scrollable Menu

Manjeet Kaur की चंडीगढ़ में मौत, अगवा कर जिंदा जलाई गई थीं पंजाबी इन्फ्लुएंसर

पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की यहां एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। करीब दो महीने पहले कथित तौर पर मारपीट करने के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 28 वर्षीय कौर की 26 अगस्त को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उनकी मां की शिकायत के अनुसार, मंजीत कौर को तीन जुलाई को उनके दो परिचितों - शुभी और पिंडा - ने सेक्टर-34 में शराब की एक दुकान के पास बुलाया और कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया। शिकायत में कहा गया है कि मंजीत को पंजाब के मोरिंडा ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई, पेड़ से बांधा गया और आग लगा दी गई। मंजीत के एक दोस्त ने मौके पर पहुंचकर कंबल की मदद से आग बुझाई और उन्हें मोरिंडा के एक अस्पताल ले गया।

बाद में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल और फिर चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर ले जाया गया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पांच अगस्त को होश में आ गई थी, लेकिन मोहाली की खरड़ पुलिस को बयान दर्ज करने के लिए सूचना देने के बावजूद पुलिस वहां नहीं पहुंची। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उसने परिवार को पूरा सहयोग दिया था।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 140 (1) (अपहरण) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक गुरजीत कौर ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटना के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

साथ ही, कथित अपहरण से जुड़ी परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है। हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मंजीत कौर के इंस्टाग्राम पर करीब 1.46 लाख फॉलोअर थे।

वह पंजाबी और हरियाणवी गानों पर वीडियो पोस्ट करती थीं।

Continue reading on the app

Suvendu Adhikari ने Tarapith Temple में की पूजा, बीरभूम में प्रशासनिक बैठक भी करेंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी थे। उन्होंने प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच पुष्प अर्पित किए।

इसे भी पढ़ें: Suvendu Adhikari ने दी चेतावनी, कश्मीर पर विवादित नारे लगाने पर होगी गिरफ्तारी

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का आज बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंदिर नगरी में विभिन्न लॉज और होटलों में आग से सुरक्षा के इंतजामों का भी जायजा ले सकते हैं। इस शहर में 17 अगस्त को भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका, ICC ने छीन ली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब कहां होगा टूर्नामेंट?

women's champions trophy host: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका से पहली बार होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार छीन लिया है. नए मेजबान देश को लेकर फैसला आईसीसी की अगली बैठक में लिया जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर आईसीसी ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया? Sun, 30 Aug 2026 16:29:06 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में फिर से भीषण तबाही । #nepal #nepalflood #shorts #aajtak #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:45:30+00:00

Top Headlines Of The Day: PM Modi In Uzbekistan | Nepal Flood | Mohan Bhagwat | Mandakini River #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers