Captain India के लिए उड़ान भरने को तैयार कार्तिक आर्यन, 1 सितंबर से लंदन में शुरू होगी शूटिंग, जानें फिल्म से जुड़ी बड़ी बातें
इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 के फ्लॉप होने पर शबाना आज़मी का बड़ा बयान: कहा- 'दर्शक सनी देओल को मुस्लिम किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए'
इसे भी पढ़ें: Box Office पर Toxic की सुनामी! 3 दिनों में ₹150 करोड़ पार, जानिए यश की फिल्म का अब तक का कलेक्शन
'उन्हें नहीं पता था मैं विकेटटेकर हूं...', वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज, ईशान किशन ने क्यों थमाई थी क्वार्टर-फाइनल में गेंद?
Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले रविवार 30 अगस्त से शुरू होने वाले हैं, जिसमें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं. मगर, इससे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्वार्टरफाइनल में अपने द्वारा लिए गए 2 विकेटों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे कप्तान ईशान किशन ने उन्हें गेंद थमाई थी और गेंदबाजी के दौरान उनके जहन में क्या चल रहा था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें गेंदबाजी करने में काफी मजा आता है.
क्वार्टर-फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने लिए थे 2 विकेट
अपनी बल्लेबाजी से हमेशा तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल मैच में अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. वैभव नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी का 28वां ओवर ईस्ट जोन की ओर से डालने के लिए आए. इस दौरान उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल पर किशन लिंगदोह को दिनेश दास के हाथों कैच आउट कराया. वो 25 रन बनाकर वैभव का शिकार बन गए. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटुर को 4 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों आउट कराया. इसके साथ ही वैभव 1 ओवर में 2 विकेट लेकर छा गए.
Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight ✌️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well. ????
North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/NnYbBPnrja
वैभव सूर्यवंशी ने क्या-क्या कहा?
बीसीसीआई डोमेस्टिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच में अपनी बॉलिंग के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. इसमें वह बता रहे हैं कि उन्हें गेंदबाजी करना काफी पसंद है और वह 2 विकेट लेकर काफी खुश हैं. साथ ही ये भी बताया कि आखिर वैभव को गेंद क्यों सौंपी गई थी.
वैभव ने कहा, "किसी भी बल्लेबाज से अगर आप पूछेंगे, तो उसे बॉलिंग करने में मजा ही आता है. बॉलर को बैटिंग करने में और बैटर को बॉलिंग करने में दोनों को उतना ही मजा आता है. विकेट नहीं गिर रहे थे सामने वाली टीम के तो मुझे बोला गया 2-3 ओवर डालने के लिए..."
"ईशान भईया को ऐसा लगा कि वो रिस्क लेकर बॉलिंग दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था मैं विकेटटेकर हूं. मेरे दिमाग में इतना ही था कि मैं पांच विकेट भी ले लूंगा, तो बॉलिंग मुझे 3 ही ओवर मिलने वाली है. तो उसमें जितना अच्छा कर सकता हूं, उतना अच्छा करुं. काफी मजा आया, क्योंकि बैटिंग बैटिंग में उतना अच्छा मैं कर नहीं पाया उस मैच में, तो बॉलिंग से टीम की जीत में योगदान देकर काफी मजा आया. वाकई जब कोई बल्लेबाज विकेट लेता है, तो उससे ज्यादा मजा कभी नहीं आता."
???????????????? ???????? ???????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????????????????????????????? ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 29, 2026
Meet the secret wicket-taker who enjoys bowling and answered his captain’s 'risky' call ???? - By @jigsactin#DuleepTrophy pic.twitter.com/ZhZ0QkeyZm
8 रन बनाकर आउट हो गए थे वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्ट जोन की ओर से खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला. उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 6 बॉलों का सामना किया और 4 चौके लगाते हुए 133.33 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 8 रन बनाए. हालांकि, उन्होंने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब वैभव सूर्यवंशी अगली बार 30 अगस्त से शुरू होने वाले सेमीफाइनल मैच में खेलते नजर आएंगे, जहां उनका सामना होगा रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल टीम से.
ये भी पढ़ें: Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








