Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस, जानिए सभी के नाम

IND vs AFG : भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. ऐसे में इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अभी तक अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. टीम इंडिया इस सीरीज के लिए जल्द ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर सकती है. इस सीरीज में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान सितंबर के शुरुआत दिनों में होने की उम्मीद है. ऐसे में भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को मिलने की उम्मीद है. उन्होंने जिम्बाब्वे टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में पहली जीत दिलाई थी. वहीं टीम की उपकप्तान तिलक वर्मा को मिल सकती है. ऐसे इन दोनों खिलाडियों का टीम में होना पक्का है.

टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका  

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है. उनके साथ-साथ टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी वापस आ सकते हैं. ये सभी खिलाड़ी चोट के बाद टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते हैं. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को भी मौका मिलना तय है. वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई भी भारत में होने वाली इस सीरीज के लिए प्लेइंग-11 में जगह बना सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा हो सकता है भारत का स्क्वाडट

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, प्रभुसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, मयंक यादव और हर्षित राणा.

अफगानिस्तान पहले ही कर चुका है अपनी टीम का ऐलान

हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुकी है. अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान को अपने कप्तान बनाया है. टीम में विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज  रहमानुल्लाह गुरबाज को भी मौका मिला है. वहीं मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक को टीम में बतौर गेंदबाज शामिल किया गया है. अजमतुल्लाह उमरजई और गुलबदीन नायब बॉल और बल्ले दोनों के साथ बतौर ऑलराउंडर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. 

अफगानिस्तान का स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.

रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई.

ये भी पढ़ें : सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान, जयसूर्या, संगकारा और जयवर्धने के बाद बना डाला ये रिकॉर्ड

Continue reading on the app

Nepal Flash Flood News: नेपाल में हर तरफ मलबा...और तबाही के निशान, अपनों को ढूंढने की जद्दोजहद, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Nepal Flash Flood News: पाल-चीन सीमा से लगे बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात अभी भी बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच प्रभावित क्षेत्र में करीब 10 मीटर तक पानी वाली एक नई झील बनने की सूचना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. अगले 72 घंटे को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है. ऐसे में मलबे में लोग अपनों ढूंढने में जुटे हुए हैं. न्यूज नेशन संवाददाता सैयद आमिर वहीं मौजदू हैं जहां नेपाल में तबाही मची है.  ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए वह बता रहे हैं मौजूदा वक्त में वहां क्या हालात हैं. 

सैयद आमिर के मुताबिक एक बार फिर वार्निंग दी गई है क्योंकि 10 मीटर तक की जो झील है वो एक बार फिर से बन चुकी है. उन्होंने बताया- मैं बिल्कुल बेस कैंप पे मौजूद हूं. यहां से एक-एक तस्वीर एक्सक्लूसिव आपको दिखा रहा हूं.  किस तरह से यह ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है.  अब तक बड़ी संख्या में लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है और जो रेस्क्यू ऑपरेशन है 1500 लोग जो हैं वो फंसे हुए हैं.

अभी भी लापता हैं और इसके अलावा अगर आप देखेंगे मौत का आंकड़ा करीब 422 तक पहुंच चुका है.  तो स्थिति अभी खराब है क्योंकि आप देखिए पहाड़ी इलाकों में मौसम जो है वो लगातार खराब है और इसलिए जो आधिकारिक आंकड़ा है वो 392 लोगों की मौत का है. 1500 लोग अभी भी लापता हैं. इसके अलावा 290 करीब भारतीय नागरिक हैं. 

84 भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है। लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन टफ इसलिए हो रहा है क्योंकि कल रात जिस तरह की बारिश हुई है उसकी वजह से आप देखेंगे पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पे जल जमाव जैसी स्थिति हो चुकी है. तो इसलिए बहुत
सोच समझ के रेस्क्यू किया जा रहा है. किसी भी तरह की कोई हानि ना हो. वहीं पर अगर आप देखेंगे बड़ी संख्या में लोग जो हैं वहां पर इंतजार कर रहे हैं अपनी बारी का. 

यह भी पढ़ें - Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ के बाद बड़े तूफान का अलर्ट, नुवाकोट में इमरजेंसी घोषित

Continue reading on the app

  Sports

Video: टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद टीम के प्रदर्शन और व्यक्तिगत उपलब्धि पर बोले पड्डीकल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी ने टीम के प्रयास और कठिन हालात में प्रदर्शन को सराहा। अपनी स्पिन खेलने की क्षमता और सोनल-कैसरा के शानदार खेल पर खुशी जताई। उन्होंने भविष्य में इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद की। #Cricket #TestSeries Fri, 28 Aug 2026 16:11:29 +0530

  Videos
See all

फातिमा संग Vijay Verma का नया वीडियो | #Bollywood #entertainment #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:45:22+00:00

एक और झील में रिसाव नेपाल में चेतावनी जारी | Nepal Flash Flood | #Tibet #Himalayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers