पाप की पराकाष्ठा! नेपाल बाढ़ के बीच मानवता शर्मसार, महिला के शव से सोने की बालियां चोरी का Video Viral
नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ ने जहां हजारों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है, वहीं इस त्रासदी के बीच सामने आया एक वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 41 सेकंड के वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में जान गंवाने वाली एक महिला के शव से कथित तौर पर सोने की बालियां निकालते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद नेपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेने की जानकारी दी है.
शव के साथ शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद
वायरल वीडियो में दो लोग एक महिला के शव को लकड़ी के तख्तों की मदद से खींचते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने महिला के कानों से सोने की बालियां निकाल लीं और उन्हें अलग रख दिया.
मृतकको कानको मुन्द्रा चोरी गर्ने व्यक्तिहरु नियन्त्रणमा लिएको सम्बन्धमा । pic.twitter.com/pnPlnQPn9j
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) August 27, 2026
खबर अपडेट हो रही है...
बस का बैलेंस बिगड़ा,ग्लास टूटने से यात्री ब्रिज से गिरे:राजगढ़ में बेंगलुरु के दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 11 घायल, 4 भोपाल रेफर
राजगढ़ के ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। बैलेंस बिगड़ने से यात्री संभल नहीं पाए और चार लोग ग्लास टूटने से नीचे गिर गए। हादसे में बेंगलुरु के एक थाना प्रभारी और एक सायबर इंस्पेक्टर 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज शुरू किया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… राज्यमंत्री और एसपी अस्पताल पहुंचे गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार और एसपी अमित तोलानी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों से घायलों के उपचार और उनकी स्थिति की जानकारी ली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







