पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक, नेपाल बाढ़ में अब भी 290 भारतीय लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Nepal Floods: नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है. सैकड़ों लोग अभी भी लापता है. जिनमें 290 भारतीय बताए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. विदेश मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित नेपाल में 290 भारतीय अभी भी संपर्क से बाहर हैं. गुरुवार रात 8 बजे जारी MEA के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक 84 भारतीयों को बचाया गया. इनमें त्रिशूली-I प्रोजेक्ट के 63 कर्मचारी और तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं. जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे.
नेपाल में तमिलनाडु के 86 लोग अभी भी लापता
तमिलनाडु के मंत्री ए. राजमोहन ने बताया कि गुरुवार को नेपाल में तमिलनाडु के 83 तीर्थयात्री (जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं) और पुडुचेरी के तीन तीर्थयात्री संपर्क से बाहर हैं. राज्य विधानसभा में की गई एक घोषणा में राजमोहन ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के तहत कई ग्रुप में कुल 106 तीर्थयात्री नेपाल गए थे, जिनमें पुडुचेरी के तीन लोग भी शामिल थे. उन्होंने कहा, "फिलहाल, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण उनमें से 86 लोगों का पता नहीं चल पाया है." इस बीच तमिलनाडु के सीएम विजय ने राहत कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की.
पश्चिम बंगाल के भी 32 पर्यटक लापता
कोलकाता की ट्रैवल एजेंसी 'चलो जाई' के संस्थापक दिब्यज्योति बसु ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों समेत 32 तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया था. नेपाल में आई बाढ़ के बाद से पूरा ग्रुप लापता है. इसी एजेंसी के जरिए ये पर्यटक नेपाल गए थे. बसु ने कहा, "इस ग्रुप में 30 पर्यटक और हमारे दो कर्मचारी शामिल थे." लापता लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय की बहू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय और SAIL के पूर्व कर्मचारी 61 साल के सुभाष चंद्र घोष शामिल हैं.
- नॉर्थ 24 परगना के बिजयपुर से पूर्व टीएमसी विधायक और शर्मिष्ठा के पति शुभ्रांशु ने बताया कि, "जब हमारी आखिरी बार बात हुई थी, तो वह केरुंग में थीं. वह ज्यादातर बच्चों से बात करती थीं. उन्हें बुधवार को तिब्बत में दाखिल होना था. केरुंग में बाढ़ से इमिग्रेशन ऑफिस के बह जाने की डरावनी तस्वीरें देखने के बाद से मैं उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहा हूं. उनका फोन स्विच ऑफ है और उनके बारे में कोई खबर नहीं है. हम सभी बहुत परेशान हैं."
- घोष के बचपन के दोस्त शुभोजित सेन ने बताया, "वह टीम के साथ अकेले गए थे; उनकी पत्नी और दो बेटियां साथ नहीं गई थीं. उन्होंने आखिरी बार बुधवार सुबह करीब 6:14 बजे रासुवा से अपना स्टेटस अपडेट किया था. लेकिन उसके बाद उनकी तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है. हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. उनका फोन स्विच ऑफ है."
- पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "हम काठमांडू में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं. हम उनके (लापता लोगों के) सुरक्षित लौटने की तैयारी कर रहे हैं."
गुजरात के 17 लोगों से भी नहीं हुआ अब तक संपर्क
गुरुवार को स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात से यात्रा करने वाले कम से कम 17 लोग, जिनमें 14 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. या तो वे लापता हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के लापता होने की खबर थी, उनमें से एक व्यक्ति के सुरक्षित होने की पुष्टि हो गई है.
लापता लोगों में आनंद के रहने वाले NRI दंपत्ति, 46 वर्षीय बिमलकुमार पटेल और उनकी पत्नी जैमिनाबेन पटेल भी शामिल हैं; उनसे आखिरी बार बुधवार को संपर्क हुआ था. बिमलकुमार के भाई ने मीडिया को बताया कि दंपत्ति ने अपने 12 साल के बेटे को आनंद में उनके पास छोड़ा था. उन्होंने कहा, "12 साल के बेटे को नहीं पता कि उसके माता-पिता के साथ क्या हुआ है."
आंध्र प्रदेश के भी 7 पर्यटक लापता
गुरुवार को राज्य के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कम से कम सात लोगों के नेपाल-चीन सीमा पर लापता या फंसे होने की पहचान की गई है. राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश और उनके विभाग के अधिकारी 'रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी' (RTGS) के जरिए नेपाल-चीन सीमा पर फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नेपाल में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव माध्यमों से तालमेल बिठाएं.
ये भी पढ़ें: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलेगा नेपाल में आई बाढ़ का राज! तबाही की वजह जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिक
कर्नाटक के 13 लोग भी फंसे
मुख्यमंत्री के कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि कर्नाटक के कम से कम 13 लोग (बेंगलुरु शहरी के 11) नेपाल और तिब्बत में फंसे हुए हैं. नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग फंस गए. इसके बाद राज्य सरकार ने नेपाल और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में फंसे अपने निवासियों को बचाने की कोशिशें तेज कर दी हैं.
ये भी पढ़ें: नेपाल के बाद अब नई आफत का डर! भारत के करीब बनी झील पर वैज्ञानिकों की पैनी नजर, 72 घंटे हैं बेहद अहम?
Friday OTT Releases: रक्षाबंधन पर मनोरंजन का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्में-सीरीज
Friday OTT Releases: देशभर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. खास बात ये है कि इस बार ये त्योहार शुक्रवार को पड़ा है, ऐसे में लोगों को लंबा वीकेंड मिलने वाला है और मनोरंजन के लिए भी काफी कुछ मौजूद है. अब जो लोग सिनेमा प्रमी हैं, वो जानते होंगी की हर फ्राइडे ओटीटी पर ढेर सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है. इनमें एक्शन, क्राइम, ड्रामा और रोमांस से लेकर अलग-अलग जॉनर का कंटेंट देखने को मिलता है. तो चलिए जानते हैं, त्योहार के बीच घर पर आराम करते हुए क्या कुछ नया देखा जा सकता है.
1. बंदर (Bandar)
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashypa) के निर्देशन में बनी बॉबी देओल (Bobby Deol) की क्राइम-ड्रामा फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन की कहानी गंभीर विषय और बॉबी की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से कई लोगों को ये भी पसंद भी आई थी. अब ये फिल्म 28 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी. बता दें, फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी भी अहम रोल में हैं.
2. बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting)
बरुण सोबती (Barun Sobti) और निमिषा सजयन (Nimisha Sajayan) की फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी बबीता सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें प्यार से सब बेबी कहते है. वो एक सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी हैं और अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से गुजर रही हैं. वहीं, वो अपने करीबी दोस्त की हत्या का पता चलने के बाद फिर से चर्चा में आती है. इस फिल्म को भी 28 अगस्त से देखा जा सकता है.ये ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
3. डार्क मैटर सीजन 2 (Dark Matter-Season 2)
डार्क मैटर एक साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसका दूसरे सीजन इस फ्रेइडे रिलीज होने जा रहा है. ये सीरीज ब्लेक क्राउच के 2016 के नॉवेल पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक फैसला पूरी जिंदगी और उसके आगे भी सब कुछ बदल सकता है. इसे एप्पल टीवी पर 28 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा.
4. जंगल टेल्स विद मोगली (Jungle Tales With Mowgli)
जंगल टेल्स विद मोग फ्राइडे को बच्चों और परिवार के साथ देखने वाली सीरीज है. ये एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें आपको मोगली की कहानी देखने को मिलेगी. सीरीज में एडवेंचर के साथ दोस्ती, हिम्मत और मुश्किल वक्त में सही फैसला लेने जैसे मैसेज भी देखने को मिलते हैं. ये सीरीज 28 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
5. माइकल (Michael)
इस वीकेंड 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 'माइकल' भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्शन (Jaafar Jackson) ने ही किंग ऑफ पॉप का रोल प्ले किया था. जिसके लिए उन्हें काफी पंसद किया गया था. हालांकि ये फिल्म फ्राइडे नहीं बल्की अगले दिन 29 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर इंग्लिश और हिंदी में देखने को मिलेगी.
ये भी पढे़ं- 'हाउ डेयर यू...मैं इनोसेंट हूं...', 'The Traitors 2' से बाहर होने पर इमोशनल हुई रिया चक्रवर्ती, झलका दर्द
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में सगों जैसा प्यार, मां अलग फिर भी गजब की बॉन्डिंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










