Responsive Scrollable Menu

Friday OTT Releases: रक्षाबंधन पर मनोरंजन का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: देशभर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. खास बात ये है कि इस बार ये त्योहार शुक्रवार को पड़ा है, ऐसे में लोगों को लंबा वीकेंड मिलने वाला है और मनोरंजन के लिए भी काफी कुछ मौजूद है. अब जो लोग सिनेमा प्रमी हैं, वो जानते होंगी की हर फ्राइडे ओटीटी पर ढेर सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है. इनमें एक्शन, क्राइम, ड्रामा और रोमांस से लेकर अलग-अलग जॉनर का कंटेंट देखने को मिलता है. तो चलिए जानते हैं, त्योहार के बीच घर पर आराम करते हुए क्या कुछ नया देखा जा सकता है.

1. बंदर (Bandar)

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashypa) के निर्देशन में बनी बॉबी देओल (Bobby Deol) की क्राइम-ड्रामा फिल्म  'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन की कहानी गंभीर विषय और बॉबी की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से कई लोगों को ये भी पसंद भी आई थी. अब  ये फिल्म  28 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी. बता दें, फिल्म में  सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी भी अहम रोल में हैं.

2. बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting)

बरुण सोबती (Barun Sobti) और  निमिषा सजयन  (Nimisha Sajayan) की फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी बबीता सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें प्यार से सब बेबी कहते है. वो एक सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी हैं और अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से गुजर रही हैं. वहीं, वो अपने करीबी दोस्त की हत्या का पता चलने के बाद फिर से चर्चा में आती है. इस फिल्म को भी 28 अगस्त से देखा जा सकता है.ये ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढे़ं- OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'बंदर' से 'माइकल' तक देखें पूरी लिस्ट

3. डार्क मैटर सीजन 2 (Dark Matter-Season 2)

डार्क मैटर एक साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसका दूसरे सीजन इस फ्रेइडे रिलीज होने जा रहा है. ये सीरीज  ब्लेक क्राउच के 2016 के नॉवेल पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक फैसला पूरी जिंदगी और उसके आगे भी सब कुछ बदल सकता है. इसे एप्पल टीवी पर 28 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा.

4. जंगल टेल्स विद मोगली (Jungle Tales With Mowgli)

जंगल टेल्स विद मोग फ्राइडे को बच्चों और परिवार के साथ देखने वाली सीरीज है. ये एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें आपको मोगली की कहानी देखने को मिलेगी. सीरीज में एडवेंचर के साथ दोस्ती, हिम्मत और मुश्किल वक्त में सही फैसला लेने जैसे मैसेज भी देखने को मिलते हैं. ये सीरीज 28 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. 

5. माइकल (Michael)

इस वीकेंड 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 'माइकल' भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है.  इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्शन (Jaafar Jackson) ने ही किंग ऑफ पॉप का रोल प्ले किया था. जिसके लिए उन्हें काफी पंसद किया गया था. हालांकि ये फिल्म फ्राइडे नहीं बल्की अगले दिन  29 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर इंग्लिश और हिंदी में देखने को मिलेगी.

ये भी पढे़ं- 'हाउ डेयर यू...मैं इनोसेंट हूं...', 'The Traitors 2' से बाहर होने पर इमोशनल हुई रिया चक्रवर्ती, झलका दर्द

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में सगों जैसा प्यार, मां अलग फिर भी गजब की बॉन्डिंग

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास,जीसीटी का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. प्रज्ञानानंद की ये खिताबी इसलिए भी रोमांचक रही क्योंकि वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना से 6 अंक पीछे चल रहे थे, लेकिन पीछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपनी बेहतरीन वापसी से सबको चौंका दिया और चैंपियन बने. Fri, 28 Aug 2026 10:56:50 +0530

  Videos
See all

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00

Shatrughan Sinha: बागी सांसदों के फैसले पर शत्रुघ्न का बड़ा बयान! #shorts #tmc #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers