टीम इंडिया Asian Games 2026 में क्यों खेलेगी सीधे क्वार्टर फाइनल? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Asian Games 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया भर की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया भर के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक है. भारत ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब 2 बार अपना नाम किया है. 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. वहीं इंडियन क्रिकेट टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की भी चैंपियन रह चुकी है. एमएस धोनी ने 2007 में भारत को पहली बार पहले ही संस्करण में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. इसके बाद 2024 में टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने चैंपियन बनाया और फिर 2026 में सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाई.
????ASIAN GAMES 2026 CRICKET SCHEDULE. ???? pic.twitter.com/6kLm7vQ7Dn
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 26, 2026
इससे साफ है कि, भारतीय क्रिकेट दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं. इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी रैंकिंग में भी टॉप 5 में लगातार बनी रहती है. टीम इंडिया इस समय वनडे और टी20 में नंबर 1 टीम है. अब इंडियन क्रिकेट टीम सितंबर में धमाल मचाने वाली है. टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली है, जहां पर भारत के पास गोल्ड मेडल अपने नाम करने का मौका होगा.
19 सितंबर से शुरू होंगे एशियन गेम्स
एशियाई गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. इस बार एशियन गेम्स जापान की धरती पर होने है. क्रिकेट को भी एशियन गेम्स में स्थान मिला है. इससे पहले जब एशियन गेम्स हुए थे. तब भी इंडियन क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. पिछले एशियन गेम्स में भारत को पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल दिलाया था. इस बार टूर्नामेंट में महिलाओं के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जबकि पुरुष टीम के मैचों की शुरुआत 24 सितंबर से होगी. इस बार एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सीधे क्वार्टर फाइनल मैच में उतरेगी. ऐसा क्यों होगा, आखिरकार टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल राउंड में क्यों उतारा जा रहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
????ASIAN GAMES 2026 MEN’S T20 CRICKET SCHEDULE ????????
— Talha Nawaz (@TalhaDigital007) August 25, 2026
GROUP A
???????? Afghanistan
???????? Japan
???????? Nepal
GROUP B
???????? Hong Kong, China
???????? Malaysia
???????? Oman
SEEDED TEAMS
???????? Bangladesh
???????? India
???????? Pakistan
???????? Sri Lanka
24 Sep
Afghanistan vs Japan
Hong Kong vs Malaysia
25 Sep
Hong Kong… pic.twitter.com/0f54Rc3Fky
सीधे क्वार्टर फाइनल में क्यों उतरेगी टीम इंडिया?
दरअसल, एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 4 टीमों को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के कारण डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल का टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का नाम शामिल है. वहीं, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज में खेलेंगी. ऐसे में सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की टक्कर ग्रुप स्टेज की विजेता टीमों से होगी.
Here's a look at #TeamIndia's squad for the Asian Games 2026 in Japan this September ????#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान) संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह.
नोट - एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत के स्क्वाड में कुछ बदलाव होना संभव है. (क्योंकि कुछ भारतीय खिलाड़ी अभी चोटिल हैं)
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब और कहां किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच, शेड्यूल सामने आने से पूरी पिक्चर हुई साफ
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, ट्रंप बोले- ‘जो चाहिए, मांग सकते हैं’
नेपाल-चीन सीमा से सटे इलाकों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा के बीच अमेरिका ने नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नेपाल को राहत और बचाव कार्यों के लिए जिस भी तरह की सहायता की जरूरत होगी, अमेरिका उसे उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. वहीं, बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाने की खबर ने अमेरिकी प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है.
ट्रंप ने नेपाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेपाल में हुई तबाही को बेहद भयावह बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही नेपाल के नेतृत्व के संपर्क में है और आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की पेशकश कर चुका है.
VIDEO | On Nepal flash floods, US President Donald Trump (@POTUS) says, "We've called Nepal, and we've offered any help that they need. We have a very good relationship with Nepal, and that was brutal... Nobody's ever seen anything quite like that... strong, well-built buildings… pic.twitter.com/sID3GL1xxK
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2026
ट्रंप के मुताबिक, नेपाल अमेरिका का मित्र देश है और इस मुश्किल समय में उसे अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि नेपाल को जिस भी चीज की जरूरत होगी, वह मांग सकता है और अमेरिका मदद के लिए तैयार है.
बाढ़ की भयावहता पर ट्रंप ने जताई चिंता
नेपाल में आई बाढ़ की तीव्रता का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि तबाही इतनी गंभीर है कि मजबूत और अच्छी तरह बनी इमारतें तक पानी के तेज बहाव में बह गईं. उन्होंने इस घटना को बेहद भयावह बताते हुए नेपाल के लोगों के प्रति चिंता व्यक्त की.
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका राहत कार्यों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने को तैयार है. अमेरिकी प्रशासन लगातार नेपाल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
90 अमेरिकी नागरिकों से संपर्क नहीं
नेपाल में आई बाढ़ के बाद अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, करीब 90 अमेरिकी नागरिक ऐसे हैं, जिनसे फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है. प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की जानकारी जुटाने और उनकी स्थिति का पता लगाने में लगा हुआ है.
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, अब तक तीन अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. फिलहाल किसी अमेरिकी नागरिक की मौत की सूचना नहीं मिली है.
ट्रंप ने सुरक्षित होने की जताई उम्मीद
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कई अमेरिकी नागरिक मौजूद थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि नेपाल में मौजूद अमेरिकी नागरिक सुरक्षित होंगे. हालांकि, प्रभावित लोगों की पूरी और अंतिम सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.
अमेरिकी अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क बनाए हुए हैं ताकि लापता या फंसे नागरिकों की सही जानकारी मिल सके और जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षित निकासी कराई जा सके.
अमेरिका ने पहले ही घोषित की आर्थिक मदद
नेपाल की आपदा के बाद अमेरिका की ओर से शुरुआती राहत सहायता की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. अमेरिकी प्रशासन ने आपदा राहत कार्यों में सहयोग के लिए एक आपदा प्रतिक्रिया सलाहकार भेजने की बात कही थी. इसके अलावा नेपाल के लिए 5 लाख डॉलर की सहायता देने का भी ऐलान किया गया है.
यह सहायता राहत और बचाव अभियान को मजबूत करने तथा प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने में इस्तेमाल की जा सकती है.
नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और अन्य राहत टीमें फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. दुर्गम पहाड़ी इलाकों और तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में कई चुनौतियां सामने आ रही हैं.
ऐसे समय में अमेरिका की मदद की पेशकश नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. आने वाले दिनों में प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और स्पष्ट होने के साथ राहत अभियान का दायरा भी बढ़ने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें - सैटेलाइट तस्वीरों से खुलेगा नेपाल में आई बाढ़ का राज! तबाही की वजह जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








