Weather Forecast 28 August 2026: मुंबई में मध्यम बारिश, MP-छत्तीसगढ़ में बिजली का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update 28 August 2026: 28 अगस्त को दिल्ली-NCR, यूपी, MP, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा? बारिश, तूफान और तापमान का पूरा अपडेट जानें।
Bareilly Police ने Maulana Maroof को किया गिरफ्तार, भगवान राम-कृष्ण पर की थी टिप्पणी
बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मौलाना मारूफ रजा खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी (बहेड़ी) अरुण सिंह ने बताया कि मंगदपुर निवासी रजत पंडित ने बहेड़ी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मौलाना मारूफ रजा खान ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणियों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित फेसबुक पेज की छायाप्रति और अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई। सिंह ने बताया कि विवादित वीडियो सामने आने के बाद मौलाना को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। अब शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की वास्तविकता, उसमें कही गई बातों के संदर्भ और उसके प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वीडियो की जांच तथा विवेचना पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi










