Bareilly Police ने Maulana Maroof को किया गिरफ्तार, भगवान राम-कृष्ण पर की थी टिप्पणी
बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मौलाना मारूफ रजा खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी (बहेड़ी) अरुण सिंह ने बताया कि मंगदपुर निवासी रजत पंडित ने बहेड़ी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मौलाना मारूफ रजा खान ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणियों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित फेसबुक पेज की छायाप्रति और अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई। सिंह ने बताया कि विवादित वीडियो सामने आने के बाद मौलाना को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। अब शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की वास्तविकता, उसमें कही गई बातों के संदर्भ और उसके प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वीडियो की जांच तथा विवेचना पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Nepal Flood Live Updates: नेपाल में आई बाढ़ में 389 लोगों की मौत की पुष्टि, अभी भी करीब 1500 लोग लापता
Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बुधवार सुबह आई आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है. इनमें से 359 लोगों की मौत नेपाल में हुई है, जबकि तिब्बत में तीन लोगों की जान गई है. जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान चल रहा है. बताया जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने से हुए बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण बाढ़ आई थी. इससे पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव बुधवार को मध्य नेपाल से होकर नीचे की ओर बह निकला, जिससे कई शहर और गांव तबाह हो गए, घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






