Responsive Scrollable Menu

Creamy Vegan Carrot Soup Recipe: बदलते मौसम में घर पर बनाएं टेस्टी गाजर सूप, नोट करें यह आसान रेसिपी

बदलते मौसम में अगर आप कुछ हल्का, गर्मागर्म और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो क्रीमी गाजर सूप एक बेहतरीन विकल्प है। गाजर से तैयार यह सूप स्वाद में क्रीमी और टेस्टी होता है, जबकि इसमें किसी तरह के डेरी इंग्रेडिएंट की जरूरत नहीं पड़ती। नारियल का दूध इसे हल्की मिठास और क्रीमी टेक्सचर देता है।

क्रीमी गाजर सूप बनाने के लिए सामग्री

इस आसान सूप को बनाने के लिए गाजर, प्याज, अदरक, लहसुन, वेजिटेबल ब्रॉथ, नारियल का दूध, तेल और कुछ बेसिक मसालों की जरूरत होती है। स्वाद के लिए काली मिर्च, नमक, धनिया पाउडर और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।

गाजर को कैसे रोस्ट करें?

सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर काट लें। एक बाउल में गाजर डालकर इसमें थोड़ा तेल, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब इन्हें 220 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 25-30 मिनट तक बेक करें, जब तक गाजर अच्छी तरह नरम और हल्की रोस्टेड न हो जाए। अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो गाजर को पैन में भी हल्का फ्राई या रोस्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kaju Katli का स्वाद भी होगा फेल, इस Raksha Bandhan ट्राई करें ये Special Coconut Barfi रेसिपी

सूप का बेस तैयार करें

अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर करीब एक मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक डालें। धनिया पाउडर और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें एक कप वेजिटेबल ब्रॉथ डालें और करीब 2 मिनट तक पकने दें।

गाजर और नारियल का दूध डालें

अब पैन में बेक की हुई गाजर डालें और इसमें नारियल का दूध मिलाएं। अगर आप वीगन सूप नहीं बनाना चाहते हैं, तो नारियल के दूध की जगह सामान्य दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं।

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

सूप को कैसे बनाएं क्रीमी?

अब गैस बंद करने से पहले मिक्चर को ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह पीस लें, ताकि सूप का टेक्सचर  एकदम स्मूद और क्रीमी हो जाए। इसके बाद इसे वापस पैन में डालकर लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जरूरत के अनुसार नमक और काली मिर्च को एडजस्ट कर सकते हैं।

क्रीमी गाजर सूप कैसे सर्व करें?

गर्मागर्म सूप को बाउल में डालकर तुरंत सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ी काली मिर्च, ताजा धनिया या कुछ रोस्टेड सीड्स डालकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

आसान और स्वादिष्ट सूप रेसिपी

यह वीगन कैरेट सूप रेसिपी कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती है। गाजर का हल्का मीठा स्वाद, मसालों की खुशबू और नारियल के दूध की मिठास इसे खास बनाती है। अगर आप घर पर कोई आसान सूप रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो इसे जरूर बनाएं।

Continue reading on the app

Split Ends Hair Remedies: Split Ends रोकने के लिए आजमाएं ये 3 DIY Masks, दिखेगा Instant असर

घने, सुंदर और लंबे बाल महिलाओं की खूबसूरती को अधिक निखार देते हैं। ऐसे में स्किन के साथ-साथ बालों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। वरना बाल जल्दी डैमेज होने लगते हैं। आजकल बालों से जुड़ी समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिल रही है। ऐसे में यह परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बालों से जुड़ी एक समस्या दोमुंहे बाल भी हैं। दोमुंहे बाल होने के कारण बाल रफ होने के साथ-साथ खराब भी नजर आने लगते हैं।

वहीं दोमुंहे बालों के कारण इनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। दोमुंहे होने पर बाल जड़ से कमजोर होने लगते हैं। अक्सर हेयर स्टाइलिंग के वक्त हीट का इस्तेमाल या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण दोमुंहे बाल ज्यादा होते हैं। इसलिए इन सभी चीजों से आपको बचना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बालों को हेल्दी और लंबा कर सकती हैं।

मेथी और दही का पैक

मेथी में निकोटिनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ऐसे में बालों के लिए मेथी के दाने अच्छे माने जाते हैं। इसके लिए मेथी दानों को भिगो दें। फिर इनको पीस लें। अब इस पेस्ट में दही मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को दोमुंहे बालों पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। साथ ही आप इस मिश्रण को स्कैल्प में लगा सकती हैं। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा और बाल शाइनी होंगे।

एलोवेरा और कैस्टर आयल

दोमुंहे बालों की समस्या को खत्म करने के लिए एलोवेरा जेल में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को दोमुंहे बालों और लेंथ पर लगाएं। इससे बाल लंबे, घने और शाइनी होने के साथ दोमुंहे बालों की समस्या भी खत्म होगी। एलोवेरा और कैस्टर ऑयल दोनों आपके बालों को उचित मॉइस्चर देंगे।

अंडे और केले

अगर आपको भी दोमुंहे बालों की समस्या है। तो आप एक अंडा लेकर कटोरी में निकाल लें। फिर इसमें आधा केला डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को दोमुंहे बालों और पूरे बालों पर मास्क की तरह लगाएं। इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

गंभीर से भिड़ने वाले पिच क्यूरेटर पर गिरी गाज, 'ओवल कांड' को लेकर लिया गया एक्शन

Lee Fortis gautam gambhir clash: पिछले साल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में आने वाले फोर्टिस को अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है. यह घटना द ओवल में द हंड्रेड मुकाबले की तैयारियों के दौरान हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कर्मचारी भावुक होकर रो पड़ा. Fri, 28 Aug 2026 16:41:01 +0530

  Videos
See all

फातिमा संग Vijay Verma का नया वीडियो | #Bollywood #entertainment #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:45:22+00:00

एक और झील में रिसाव नेपाल में चेतावनी जारी | Nepal Flash Flood | #Tibet #Himalayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers