Responsive Scrollable Menu

अग्नाशय कैंसर के इलाज के लिए बनाई गई नई दवा, ट्रायल में हुई सफल, जानिए किन मरीजों को मिल सकेगा फायदा

Pancreatic Cancer Medicine: अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अग्नाशय के कैंसर के इलाज के लिए एक नई दवा को मंजूरी दे दी है. इस दवा से किन मरीजों को फायदा मिल सकता है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जानिए यहां.

The post अग्नाशय कैंसर के इलाज के लिए बनाई गई नई दवा, ट्रायल में हुई सफल, जानिए किन मरीजों को मिल सकेगा फायदा appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

भारत का टैबलेट बाजार 2026 की पहली छमाही में 15 प्रतिशत बढ़ा, प्रीमियम डिवाइसों की हिस्सेदारी 89 प्रतिशत रही

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के टैबलेट बाजार में 2026 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि प्रीमियम डिवाइसों की बढ़ती मांग और कंज्यूमर, शिक्षा और एंटरप्राइज क्षेत्रों में लगातार मांग के कारण हुई।

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 20,000 रुपए से अधिक कीमत वाले प्रीमियम टैबलेट्स की बिक्री सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़ी और इनकी बाजार हिस्सेदारी 89 प्रतिशत रही। इससे बेहतर परफॉर्मेंस, बड़े डिस्प्ले और अधिक उत्पादकता वाले डिवाइसों की बढ़ती मांग का संकेत मिलता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि 10 इंच से बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट्स की कुल शिपमेंट में करीब 91 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। वहीं, वाई-फाई टैबलेट्स का शिपमेंट 30 प्रतिशत बढ़ा, 5जी टैबलेट्स में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 4जी टैबलेट्स की शिपमेंट में 19 प्रतिशत की गिरावट आई।

मांग का रुझान अधिक बेहतर परफॉर्मेंस वाले कॉन्फिगरेशन की ओर भी रहा। 6जीबी रैम वाले टैबलेट्स की बिक्री 73 प्रतिशत बढ़ी, जबकि 12जीबी रैम वाले वेरिएंट्स में 422 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई।

प्रीमियम सेगमेंट में एप्पल ने अपनी बढ़त और मजबूत की। अकेले एप्पल आईपैड 11 सीरीज की भारत में प्रीमियम टैबलेट शिपमेंट में करीब 23 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की वरिष्ठ विश्लेषक मेनका कुमारी ने कहा, “भारतीय टैबलेट बाजार तेजी से परिपक्व हो रहा है और इसमें ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले डिवाइसों की ओर स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। कंपोनेंट की बढ़ती लागत के साथ-साथ बड़े स्क्रीन, ज्यादा रैम और मजबूत वाई-फाई कनेक्टिविटी को लेकर उपभोक्ताओं की प्राथमिकता औसत बिक्री कीमतों को ऊपर ले जा रही है।”

कुमारी ने कहा, “भले ही कुल बिक्री में वृद्धि की रफ्तार धीमी हो रही है, लेकिन कंटेंट क्रिएशन, शिक्षा और एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटी के लिए टैबलेट अभी भी महत्वपूर्ण डिवाइस बने हुए हैं।”

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कैलेंडर वर्ष 2026 में भारत का टैबलेट बाजार 10-12 प्रतिशत तक घट सकता है। कंपोनेंट की बढ़ती लागत, मेमोरी की आपूर्ति में कमी और संस्थागत खरीद को लेकर अनिश्चितता से साल की दूसरी छमाही में बाजार के प्रदर्शन पर दबाव पड़ने की संभावना है।

—आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

10 में से 10 अंक... 8 गेंदबाज भी श्रीलंका को नहीं कर सके ऑलआउट, फिर भी कप्तान ने खिलाड़ियों की थपथपाई पीठ

Shubman gill 10 out of 10: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने निराशा जताई, लेकिन खिलाड़ियों के प्रयास और इरादे को '10 में से 10' अंक दिए. पांचवें दिन सोनल दिनुशा की नाबाद 133 रन की पारी ने भारत को जीत से रोक दिया. गिल ने मोहम्मद सिराज की फिटनेस पर सफाई देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की करेगी. Thu, 27 Aug 2026 21:14:06 +0530

  Videos
See all

Neapl Rescue Viral Video: मलबे से जिंदा निकली गई 2 साल की मासूम | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:42:18+00:00

Garjana Debate Show | Live Debate में 'राहुल के भ्रम' पर फंसे कांग्रेस प्रवक्ता तो मिड डे मील ले आए! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers