Ground Report: नेपाल में टूटा रोड नेटवर्क, हेलीकॉप्टर्स से लोगों को किया जा रहा है रेस्क्यू
Ground Report: एक दिन पहले, नेपाल में आई बाढ़ ने पूरे देश में तबाही मचा दी है. सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. खास बात है कि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है. नेपाली मीडिया के अनुसार, अब तक 359 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं 1,500 से अधिक लोग अब भी लापता बता जा रहे हैं.
आपदा की इस घड़ी में न्यूजनेशन मौके पर पहुंच गया है. न्यूज नेशन संवाददाता सैयद आमिर हुसैन मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि हालात ऐसे हैं कि आप नवाकोट से रसवा नहीं जा सकते हैं. रोड नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. लोगों को दूसरी ओर हेलीकॉप्टर्स की मदद से पहुंचाया जा रहा है. एक-दूसरे ओर से कनेक्शन खत्म हो चुका है. यहां बहुत सारी चीजें एक सथ हो रही है. बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 20 KM तक लगा 'महाजाम', रक्षाबंधन से पहले कई घंटों फंसे रहे हजारों वाहन, मेट्रो स्टेशनों पर भी उमड़ी भीड़
Delhi Meerut Expressway Traffic Jaam: गुरुवार को शाम दिल्ली-NCR के लिए भारी रही. वैसे तो पूरे एनसीआर में जाम के हालात देखने को मिले. लेकिन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस (DME) वे पर हालात बद से बदतर हो गए. दिल्ली बॉर्डर से लेकर डासना तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे. जाम में कई एंबुलेंस भी बेबस रहीं.
देशभर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर से गुरुवार लोग अपने काम पूरा करके घरों को वापस लौटे. इससे सड़कों पर सामान्य से अधिक भीड़ हो गई. जगह जगह अवैध कटों ने जाम को और बड़ा कर दिया. ट्रैफिर स्लो होने से दिल्ली बॉर्डर से गाजियाबाद के डासना तक वाहनों का रेला लग लगा. करीब 20 किमी तक कई घंटे हजारों वाहन फंसे रहे.
दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के डासना कट के पास लंबा जाम लगा है। आउटर इलाके में भी हजारों वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। pic.twitter.com/0LwOTKgTUq
— Sanjay Yadav (@sanjayyadavij) August 27, 2026
कई घंटों तक लगा जाम
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार शाम से देर रात तक जाम जारी है. दिल्ली बॉर्डर से लेकर गाजियाबाद के डासना कट तक करीब 20 किमी की दूरी है. इस बीच में जाम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. डासना कट से केवल मेरठ जाने वाले यात्री आगे बढ़ने की वजह से जाम में राहत मिली. इसके अलावा रामपुर, मुरादाबाद, हल्द्वानी, नैनीताल, बरेली जाने वाले लोग नेशनल हाइवे पर निकल गए. सोशल मीडिया पर जाम के फोटोज-वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. देर शाम से लेकर रात के अंधेरे तक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जानकारी के अनुसार, शाम तकरीबन 5 बजे से देर रात तक लोग जाम में फंसे रहे.
यह भी पढ़ें: Traffic Alert: वीकेंड में जा रहें हैं नोएडा सेक्टर 18 तो हो जाएं सावधान, भारी बारिश के बाद लगा तगड़ा जाम
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर उमड़ी भीड़
दिल्ली में सड़कों के अलावा मेट्रो में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. दिल्ली में नई दिल्ली, हौजखास, राजीव चौक, कश्मीरी गेट, आनंद विहार, नोएडा के बॉटनेकिल गॉर्डन मेट्रो स्टेशन में यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं.
A massive Raksha Bandhan travel surge has overwhelmed NCR’s transport network, with multi-hour gridlocks on the Delhi-Meerut Expressway mirrored by severe overcrowding at Noida’s Botanical Garden Metro Station as commuters rush home for the festival. pic.twitter.com/72vTfWnQ6S
— HINT News (@9415st) August 27, 2026
7 लेन पर लगा रहा जाम
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे दिल्ली से गाजियाबाद तक कुल 14 लेन का है. वहीं पुराना एनएच-24 को कुल 8 लेन का है. गुरुवार को जाम केवल दिल्ली से आनी लेन पर लगा था. एक्सप्रेस वे के अलावा पुराना एनएच 24 भी पूरी तरह जाम की चपेट में रहा. ऐसे में DME के 3 लेन और पुराने एनएच के 4 लेन पर जाम लगा. मतलब दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ आने वाले कुल 7 लेन पर पूरी तरह से जाम लगा रहा.
DME पर क्यों लगता है जाम?
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से निकलने वाले वाहनों के लिए टर्न के पास बना संकरा हिस्सा परेशानी का सबब बन रहा है. एक्सप्रेसवे पर आठ लेन में तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैफिक जैसे ही इस हिस्से में पहुंचता है, वाहनों को सीमित दो लेन में आगे बढ़ना पड़ता है. इससे टर्न के आसपास अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है और वाहनों की रफ्तार थमने लगती है. गुरुवार शाम भी वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ यही स्थिति देखने को मिली. टर्न के पास ट्रैफिक धीमा पड़ने से पीछे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. ऐसे में एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या की एक बड़ी वजह लेन की यह कमी मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: सड़कों पर समंदर! लगा भारी जाम, कृषि भवन की पार्किंग डूबी, दफ्तरों में पानी घुसने से कर्मचारी बेहाल
हाई राइज इमारतों से वायरल हुआ जाम
रक्षाबंधन से ठीक पहले गुरुवार शाम यातायात की रफ्तार धीमी हो गई और वाहन लंबी कतारों में फंसे नजर आए. ऊंची आवासीय सोसायटियों से सामने आए वीडियो में भी एक्सप्रेसवे और आसपास की सड़कों पर भारी ट्रैफिक दिखाई दिया. दरअसल, रक्षाबंधन के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकले. वहीं, इसी समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद घर लौटने वाले लोगों की आवाजाही भी जारी रही. त्योहार की खरीदारी और आवाजाही के बीच दोनों तरह का ट्रैफिक एक साथ सड़कों पर आने से शाम के पीक आवर में दबाव सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





