Responsive Scrollable Menu

Rakhi Thali Decoration: फूलों से कुंदन तक... रक्षाबंधन की पूजा थाली सजाने के ये 4 आइडियाज हैं बेस्ट

Rakhi Thali Decoration: रक्षाबंधन के अवसर पर जब आप राखी, अक्षत, मिठाई वाली थाली को सजाती हैं तो उसमें आपका अपने भाई के लिए प्यार तो नजर आता ही है, साथ ही यह भी पता चलता है कि आप कितनी क्रिएटिव हैं? आप अपनी पसंद के अनुसार राखी वाली थाली को डिफरेंट तरीकों से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सजावटी सामग्री की जरूरत पड़ेगी। आपको यहां थाली सजाने के कुछ आइडियाज बता रहे हैं।

रक्षाबंधन की पूजा थाली सजाने के ये 4 आइडियाज हैं बेस्ट

1. फ्लोरल थीम थाली: अगर आप इस थीम से अपनी राखी वाली थाली को सजाना चाहती हैं तो सबसे पहले साफ थाली में लाल, पीले या सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। थाली के किनारों पर गेंदा और गुलाब की पंखुड़ियां गोलाकार में सजाएं। साथ ही पत्तियों का इस्तेमाल आप थाली के बीच में भी कर सकती हैं। अगर आपको थाली में दीपक रखना है तो उसे रखकर चारों तरफ फूलों से और पत्तियों से वृत्ताकार डिजाइन बना दें।

Floral Theme Rakhi Thali

2. कुंदन-मिरर वर्क थाली: अगर आपको थाली को ट्रेंडी लुक देना है, तो इसके लिए थाली को कुंदन और मिरर से सजाएं। इसके लिए सबसे पहले थाली पर एक सुंदर-सा कपड़ा या पेपर बिछाएं। फिर उसमें किनारे पर कुंदन और मिरर को किनारे-किनारे चिपकाते जाएं। एक लाइन कुंदन की फिर एक लाइन मिरर की लगाएं। इस तरह पूरी थाली पर लगे हुए ये कुंदन और मिरर बेहद सुंदर नजर आएंगे।

Kundan-Mirror Work Rakhi Thali

3. हैंड-पेंटेड मंडला थाली: इस थीम में थाली सजाने के लिए थाली को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें। फिर उस पर एक सॉलिड बेस कलर (जैसे मैरून, नेवी ब्लू, व्हाइट या ब्लैक) पेंट करें और सूखने दें। इसके बाद पेंसिल से बीच का सेंटर पॉइंट मार्क करें। साथ ही गोल-गोल लेयर बनाते हुए डॉट्स, पंखुड़ियां, पत्तियां और ज्यामितीय पैटर्न बनाएं। फिर इसके बाद गोल्डन और व्हाइट रंग से बॉर्डर हाइलाइट करें ताकि डिजाइन उभरकर दिखे। थाली के बॉर्डर पर छोटे-छोटे डॉट्स, बेल-पत्तियां या फ्लोरल पैटर्न बनाएं। अगर आपको और भी अट्रैक्टिव लुक चाहिए तो थाली के किनारों पर कुंदन, मोती या मिरर चिपकाकर रॉयल लुक दे सकती हैं।

Hand-Painted Mandala Rakhi Thali

4. गोटा पट्टी से सजाएं: अगर आपको थाली को राजस्थानी लुक देना है तो इसके लिए थाली को गोटा पट्टी से सजाएं। सबसे पहले थाली के इनर बेस पर चुनरी के प्रिंट का कपड़ा लेकर अच्छी तरह चिपका दें। फिर उस पर गोटा पट्टी से थाली के बॉर्डर को सजाएं। इसमें मिरर और स्टोन का भी आप इस्तेमाल करके थाली को और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं। गोटे का इस्तेमाल आप थाली के बीच में डिजाइन डालने के लिए भी कर सकती हैं। मार्केट में आपको गोटे के फूल भी मिल जाएंगे। उन्हें भी आप थाली को अट्रैक्टिव बनाने के लिए यूज कर सकती हैं।

Decorate with gota patti

ऐसे रखें सभी आवश्यक सामग्री:
थाली सजाने के साथ ही उसमें राखी और अर्चना के सामान को भी करीने से रखना चाहिए। जैसे थाली में रखे जाने वाले दीपक को भी आप सजा सकती हैं, इससे आपकी थाली और भी सुंदर लगेगी। थाली में रोली चावल को किसी डिब्बी या छोटी सी कटोरी में रखें, जिससे उसमें पानी डालने पर वो फैले नहीं। थाली में एक किनारे पर राखी और दूसरी तरफ भाई की मनपसंद मिठाई किसी प्लेट में रख लें।

Continue reading on the app

Alpha OTT Release: ओटीटी पर तबाही मचाने आ रही आलिया-शरवरी की 'अल्फा', कब और कहां देखें? जानें

Alpha OTT Release: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर एक्शन-स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक अब इसे घर बैठे देख सकेंगे। फिल्म में पहली बार आलिया और शरवरी का एक्शन, स्पाई और थ्रिलर किरदार फैंस को पसंद आया है।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसकी कहानी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं। अब मेकर्स को OTT रिलीज से फिल्म को नई ऑडियंस मिलने की उम्मीद है।

कब और कहां रिलीज होगी ‘अल्फा’?
‘अल्फा’ की OTT रिलीज को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। नेटफ्लिक्स ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि फिल्म 28 अगस्त 2026 से स्ट्रीम की जाएगी।

इस ऐलान के साथ नेटफ्लिक्स ने फैंस को फिल्म देखने के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया। ऐसे में जिन लोगों ने ‘अल्फा’ को थिएटर में मिस कर दिया था, उनके पास अब इसे घर पर देखने का मौका होगा।

क्या है ‘अल्फा’ की कहानी?
फिल्म की कहानी YRF Spy Universe की दुनिया में सेट है और इसमें आलिया भट्ट एक रॉ एजेंट सीता के किरदार में नजर आती हैं। सीता को एक खास ट्रेनिंग के बाद बेहद खतरनाक मिशन का हिस्सा बनना पड़ता है।

वहीं, शरवरी ने दुर्गा कौल का किरदार निभाया है। दुर्गा और सीता के बीच कहानी का अहम रिश्ता है। दोनों की जिंदगी से जुड़े कई राज धीरे-धीरे सामने आते हैं और यही फिल्म के मिशन को एक अलग मोड़ देते हैं।

कहानी में विलेन का किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। वह कर्नल फतेह सिंह लखावत के रोल में नजर आते हैं। उसका एक शक्तिशाली सीरम से जुड़ा प्रयोग फिल्म की घटनाओं को आगे बढ़ाता है। इसके बाद कहानी बदले, रहस्य और एक्शन से भरे मिशन में बदल जाती है।

फिल्म में ये कलाकार भी आए नजर
‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ऋतिक रोशन के ‘वॉर’ फ्रेंचाइजी वाले किरदार कबीर की झलक भी फिल्म में देखने को मिलती है। इस कैमियो ने फिल्म को स्पाई यूनिवर्स की बाकी कहानियों से जोड़ने का काम किया।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
‘अल्फा’ से यशराज स्पाई यूनिवर्स की पिछली सफल फिल्मों की तरह बड़े कलेक्शन की उम्मीद थी, लेकिन थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने भारत में लगभग 58.86 करोड़ रुपये नेट कमाए। वहीं, विदेशों से करीब 29.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 99.10 करोड़ रुपये रहा।

Continue reading on the app

  Sports

Indian bowlers हुए बेअसर, Dinusha के शतक ने 2-0 का सपना तोड़ा, फिर भी Series भारत के नाम

कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोनल दिनुशा भारत और श्रीलंका के बीच निर्णायक साबित हुए। उन्होंने 264 गेंदों पर नाबाद 133 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को कड़े मुकाबले के बाद ड्रॉ दिलाने में मदद की। पहली पारी में 213 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद, भारत को उम्मीद थी कि वे आखिरी दिन 2-0 से सीरीज़ जीत लेंगे। लेकिन दिनुशा ने एक बार फिर शानदार और दृढ़ खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को रोके रखा। उन्होंने श्रीलंका की कुल बढ़त को 216 तक पहुँचाया, जिसके बाद मेजबान टीम ने पारी घोषित कर दी और दोनों टीमों ने हाथ मिलाए।
 

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा


जब दोनों टीमें पॉइंट्स बांटने पर सहमत हुईं, तब श्रीलंका का स्कोर 429/9 था। भारत ने पिछले हफ़्ते गाले में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार जीत के साथ दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से अपने नाम कर ली थी। दिनुशा का यह शतक सीरीज़ में उनका तीसरा शतक था। उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में 103 रन बनाए थे और गाले में खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में अपना पहला शतक लगाया था। 229/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए, दिनुशा और केशरा नुवान्था ने पांचवें दिन की पिच पर भारतीय गेंदबाज़ों को परेशान किया। इस जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े, जिसमें नुवान्था ने 46 रन का योगदान दिया। चौथे दिन फ़ॉलो-ऑन के लिए मजबूर होने के बाद श्रीलंका ने इस तरह से संघर्ष किया।

भारत के मानव सुथार सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे; उन्होंने 41 ओवर में 121 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 38.3 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। पहली पारी के बाद भारत की मज़बूत स्थिति के बावजूद, श्रीलंका ने दूसरी पारी में डटकर मुकाबला किया, जिससे दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ और सीरीज़ बराबरी पर छूटी। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन और महज 16 रन की बढ़त के साथ की थी। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को जल्द समेट देंगे लेकिन दिनुशा और नुवांता मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने सुबह के सत्र में 100 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद और लेग साइड पर गेंदबाजी की रणनीति अपनाने की कोशिश की लेकिन वे पूरे सत्र में बेअसर ही नजर आए। स्पिनरों मानव सुथार, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा को कुछ मौकों पर टर्न और उछाल मिला लेकिन वे श्रीलंका की पारी को समेटने में नाकाम रहे। श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन के दौरान भी उसके अंतिम तीन विकेटों ने मिलकर 45 ओवर बल्लेबाजी की थी और 117 रन जोड़े थे। पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनुशा मौजूदा श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुए। उन्होंने चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले टेस्ट में भी 100 और 84 रन बनाए थे। पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 
 

इसे भी पढ़ें: SL vs IND Test: Sonal Dinusha का शानदार शतक, श्रीलंका के निचले क्रम ने किया गजब का संघर्ष


हालांकि लंच के बाद सत्र की शुरुआत में सुथार ने नुवांता का विकेट निकालकर यह साझेदारी तोड़ी। सुथार की गेंद ने नुवांता के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच लपक लिया। जडेजा ने इसके बाद प्रभात जयसूर्या (02) को भी स्लिप में जुरेल के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को लाहिरू कुमारा के रूप में एक और जुझारू श्रीलंकाई बल्लेबाज का सामना करना पड़ा। दिनुशा और कुमारा ने 28 से अधिक ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी। जडेजा ने अंतत: कुमारा को शॉर्ट लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। दिनुशा ने इससे पहले अंतिम सत्र की मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद को मिडविकेट पर दो रन के लिए खेलकर 196 गेंद में मौजूदा श्रृंखला का अपना तीसरा शतक पूरा किया। कप्तान गिल ने अंतिम विकेट की तलाश में स्वयं गेंदबाजी करने के अलावा जायसवाल और जुरेल को भी गेंद सौंपी लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Thu, 27 Aug 2026 18:35:00 +0530

  Videos
See all

Food Adulteration News: मिठाई की फैक्ट्री... बड़ी छापेमारी.. 'जहरीली हिस्ट्री' ? | Food Inspection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:14:20+00:00

Ankit Baliyan Murder: Instagram Reel से CCTV तक, आखिर कौन है अंकित बालियान कातिल? | Ankit Baliyan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers