Alpha OTT Release: ओटीटी पर तबाही मचाने आ रही आलिया-शरवरी की 'अल्फा', कब और कहां देखें? जानें
Alpha OTT Release: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर एक्शन-स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक अब इसे घर बैठे देख सकेंगे। फिल्म में पहली बार आलिया और शरवरी का एक्शन, स्पाई और थ्रिलर किरदार फैंस को पसंद आया है।
शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसकी कहानी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं। अब मेकर्स को OTT रिलीज से फिल्म को नई ऑडियंस मिलने की उम्मीद है।
कब और कहां रिलीज होगी ‘अल्फा’?
‘अल्फा’ की OTT रिलीज को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। नेटफ्लिक्स ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि फिल्म 28 अगस्त 2026 से स्ट्रीम की जाएगी।
Get ready to join the Alpha gang ❤️???? pic.twitter.com/NSPLHTHDeI
— Netflix India (@NetflixIndia) August 27, 2026
इस ऐलान के साथ नेटफ्लिक्स ने फैंस को फिल्म देखने के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया। ऐसे में जिन लोगों ने ‘अल्फा’ को थिएटर में मिस कर दिया था, उनके पास अब इसे घर पर देखने का मौका होगा।
क्या है ‘अल्फा’ की कहानी?
फिल्म की कहानी YRF Spy Universe की दुनिया में सेट है और इसमें आलिया भट्ट एक रॉ एजेंट सीता के किरदार में नजर आती हैं। सीता को एक खास ट्रेनिंग के बाद बेहद खतरनाक मिशन का हिस्सा बनना पड़ता है।
वहीं, शरवरी ने दुर्गा कौल का किरदार निभाया है। दुर्गा और सीता के बीच कहानी का अहम रिश्ता है। दोनों की जिंदगी से जुड़े कई राज धीरे-धीरे सामने आते हैं और यही फिल्म के मिशन को एक अलग मोड़ देते हैं।
कहानी में विलेन का किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। वह कर्नल फतेह सिंह लखावत के रोल में नजर आते हैं। उसका एक शक्तिशाली सीरम से जुड़ा प्रयोग फिल्म की घटनाओं को आगे बढ़ाता है। इसके बाद कहानी बदले, रहस्य और एक्शन से भरे मिशन में बदल जाती है।
फिल्म में ये कलाकार भी आए नजर
‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ऋतिक रोशन के ‘वॉर’ फ्रेंचाइजी वाले किरदार कबीर की झलक भी फिल्म में देखने को मिलती है। इस कैमियो ने फिल्म को स्पाई यूनिवर्स की बाकी कहानियों से जोड़ने का काम किया।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
‘अल्फा’ से यशराज स्पाई यूनिवर्स की पिछली सफल फिल्मों की तरह बड़े कलेक्शन की उम्मीद थी, लेकिन थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने भारत में लगभग 58.86 करोड़ रुपये नेट कमाए। वहीं, विदेशों से करीब 29.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 99.10 करोड़ रुपये रहा।
Haldwani 'शुद्धिकरण' पर Congress का वार, Kharge के अपमान पर PM Modi से मांगा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi







